किसी App के Lock कैसे लगाए; सबसे अच्छे Lock लगाने वाले App

आज के डिजिटल युग में सबसे Important हमारा डाटा होता है भला कौन अपने डाटा को Secure नही करना चाहता है, आज के समय में हम कह सकते है की हम से ज्यादा हमारे बारे में हमारा फोन जानता है। कुछ लोग फोन को प्रोटेक्ट करने के लिए अपने होम स्क्रीन पर पिन, फिंगर प्रिंट, Face Lock से प्रोटेक्ट कर देते है। 

लेकिन इस तरीके से हम ये नही कह सकते है की हमारा फोन Secure हो गया है, हालांकि ये तरीका भी ठीक है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है की आपके फ्रेन्डस, भाई-बहन, या कोई व्यक्ति कुछ काम से आपका फोन मांग लेता है और आप उसे फोन अनलॉक करके दे देते है।

जिसके बाद आपका फोन अनलॉक हो जाता है उसके बाद वो चाहे तो आपकी पर्सनल इमेज, मेसेज, मैल्स, और सारी चीजे देख सकता है और वह आपके पर्सनल डाटा को किसी को भी Share कर सकता है, जिससे आप प्रॉब्लम में आ सकते है। 

अगर आप भी अपने फोन को Secure करना चाहते है तो इसके लिए मेरे पास एक उपाय जिससे आपका फोन अनलॉक होने पर भी कोई आपका पर्सनल डिटेल्स नही देख सकता है, वैसे तो ज्यादातर् हमारा डाटा Apps में ही होता है, अगर हम Apps में ही लॉक लगा दे तो हमारा फोन काफी हद तक Secure हो सकता है। 

तो अब आप ये सोच रहे होंगे की App को लॉक करते कैसे है तो आज हम आपको App लॉक करने के दो तरीके बतायेंगे। आपको जो तरीका पसंद आये आप उसी तरीके से अपनी Apps पर लॉक लगा सकते है। 

सबसे पहला तरीका तरीका आपके फोन में उपलब्द डिफाल्ट App लॉकर से और दूसरा तरीका है Google Play Store से App लॉक Download करके। सबसे पहले हम डिफाल्ट App लॉकर से App लॉक करना सीखेंगे। उसके बाद हम Download  किये App लॉक से App को लॉक करना सीखेंगे। 

किसी भी App को लॉक कैसे करे 

जैसा की आप सभी को पता है आज कल काफी अच्छे अच्छे स्मार्ट फोन्स आ रहे है जिन में हमे अलग से App लॉक Download करने की आवश्यकता नही होती उसमे पहले से ही App लॉक होता है लेकिन कुछ लोगो को पता ही नही होता तो चलिए हम आपको डिफॉल्ट App लॉक की मदद App लॉक करना बताते है। 

देखिये सारे फोन्स में App लॉक का फंक्शन होता है लेकिन बस हमे उसे ढुंढना पड़ता है जो थोड़ा सा मुश्किल काम है, जैसे मेरे पास Redmi का फोन है तो में आपको रेडमी के फोन में App लॉक करके बताऊंगा, वैसे तो लगभग सभी फोन्स में App लॉक करने की प्रोसेस सेम ही रहती है। 

Step 1) सबसे पहले आपको अपने फोन को अनलॉक करना है उसके बाद आपको Security नाम से  एक App दिखाई देगी। जो आपके फोन में पहले से ही मौजूद होगी। आपको उसे ओपन कर लेना है जिसके अंदर स्कैनिंग चल रही होगी। उसके बाद आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है नीचे आने पर आपको App लॉक का फोल्डर मिल जाएगा। 

अगर आपके पास कोई और फोन है या फिर आपको App लॉक नही मिल रहा है तो आपको अपनी सेटिंग में जाना है। सेटिंग में आपको एक Search का Option दिखाई देगा। आपको वँहा App लॉक Search करना है, उसके बाद आपको App लॉक मिल जायेगा। 

Step 2) App लॉक के मिल जाने के बाद आपको उसे ओपन करना है अगर पहले कभी आपने उस का Use किया होगा। तो वो आपसे पूराना पासवर्ड मागेंगा । और  अगर आपने पहले कभी उसका Use नही किया है तो वो सीधे ओपन हो जायेगा। 

Step 3) App लॉक के ओपन होने पर आपके सामने आपकी फोन की सभी Apps वहाँ पर दिखाई देंगी। आपको जिस भी App पर पासवर्ड डालना है, उसे वहाँ पर सेलेक्ट कीजिये। और आपको अपना पासवर्ड Create करना है। उसके बाद जब भी आप उस App को ओपन करोगे तो वह ओपन होने से पहले आपसे पासवर्ड पूछेगा। पासवर्ड डालने के बाद ही आप App को ओपन कर पाओगे। 

सबसे अच्छे लॉक लगाने वाले Apps

हमने डिफाल्ट App लॉक से तो App को लॉक करना सीख लिया लेकिन जो लोग पुराने फोन इस्तेमाल कर रहे है उनके पास डिफाल्ट App लॉक नही होता है, तो क्या वो लोग App को लॉक नही कर सकते? नही, ये बिल्कुल असत्य है अगर आपके फोन में डिफाल्ट App लॉक नही है तो आप गूगल प्लेस्टोर से कुछ Apps Download करके अपनी Apps पर लॉक लगा सकते है। 

 तो आज हम आपको  लॉक लगाने वाली  सबसे अच्छी चार Apps के बारे में बतायेंगे। जिनकी मदद से आप Apps पर लॉक लगा सकते है। 

1) App Lock By Domobile Lab

App को लॉक करने के लिए App लॉक सबसे बढ़िया App है जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी Apps को लॉक कर सकते है, आप इसे आसानी से गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यह App काफी पॉपुलर है इसमे आप अपनी Privacy को पैटर्न, पासवर्ड, फिंगर प्रिंट के रूप में लॉक कर सकते है। 

गूगल प्लेस्टोर पर इस App को 4.1 की रेटिंग मिली है। और इसे 10M+ से ज्यादा लोग Download कर चुके है ज्यादातर लोग इसी App का इस्तेमाल करते है, अब हम आपको App लॉक की मदद से App को लॉक करना बतायेंगे। 

Step 1)  सबसे पहले आपको गूगल प्लेस्टोर से App लॉक को Install करना है, Download करने के लिए यहाँ क्लिक करे

Step 2) App लॉक के इंस्टाल होने के बाद जब आप उसको ओपन करोगे तो आपके पास पैटर्न शो होगा। आपको उस पर अपना पासवर्ड बनाना है, पासवर्ड सेट करने के बाद आपको इसमे अपनी ईमेल Id डालनी है। ईमेल आइडी इसलिए मांगी जाती है। ताकि जब भी पासवर्ड भूल जाए तो आप उसे ईमेल के जरिये Recover कर सकते है। 

Step 3)  पासवर्ड सेट करने के बाद यह आपसे परमिशन मागेंग। आपको Agree एंड Start पर क्लिक करके उसे परमिशन देना है। इसके बाद आपके फोन में Installed सभी Apps यहाँ पर दिखाई देंगी। Apps के साइड में एक लॉक का icon होगा। लेकिन जब आप उस पर क्लिक करोगे तो यह आपसे Permit Usage Access On करने को बोलेगा। आपको सारी परमिशन को On करते जाना है। उसके बाद आप Apps with Usage Access पर पहुँच जाओगे। 

App Lock Setting

Step 4) आपको इसमे Download किया हुआ App लॉक मिल जायेगा। आपको App लॉक पर क्लिक करके Permit Usage Access On करना है। 

App lock access

Step 5) पर्मिट यूसेज एसेस On होने के बाद अब आप अपनी मर्जी से किसी भी Apps पर क्लिक करके उस पर लॉक लगा सकते है। 

Step 6) Apps पर लॉक लगाने के बाद जब भी कोई उस App को ओपन करेगा। तो यह ओपन होने से पहले आपको एक पैटर्न ड्रॉ करना होगा। सही पैटर्न ड्रॉ करते ही App ओपन हो जायेगी। 

App लॉक के बेहतरीन फीचर

1) इसमे आप Apps एंड गमेस् को पासवर्ड, पैटर्न और फिंगर प्रिंट के साथ लॉक कर सकते है।

2) इसमे काफी अच्छी तरह से Design की हुई थीमस् है। 

3) जब भी कोई आपका पासवर्ड खोलने की कोशिश तो ये ये App उसकी सेल्फि क्लिक कर लेगा। जिससे आपको पता चल जायेगा की किसने आपके फोन में पासवर्ड खोलेंने की कोशिश की है। 

4) इसमे आप बैकग्राउंड को अपने हिसाब से Customized कर सकते है। 

5) इसमे एक Random कीवोर्ड है जिसमे आप लोगो को पिन कोड को देखने से रोक सकते है। 

6) इसमे पॉवर सेविंग मोड़ है जिसे आप On कर सकते है। और बैटरी को लंबे समय तक चला सकता है। 

7) इसमे एक तिजोरी है जिसमे आप अपनी पर्सनल फोटोस् और Videos को Hide कर सकते है। 


2) Norton App Lock

App लॉक करने के लिए Norton App लॉक एक बेस्ट चॉइस हो सकती है, गूगल प्लेस्टोर पर इसे 4.3 की रेटिंग मिली है जो काफी अच्छी है और एक मिलियन से ज्यादा लोग इसे Download भी कर चुके है। यहाँ क्लिक करके Download करे। 

इस App की सबसे अच्छी बात ये है की इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको Ads देखने के जरूरत नही पड़ती है यह App बिल्कुल फ्री है इसमे आप फिंगर प्रिंट, पैटर्न, और पिन के द्वारा अपने Apps को लॉक कर सकते है। इस App में ज्यादा फीचर्स तो नही है लेकिन इसे इस्तेमाल करना बहुत Easy है। 

इसके साथ इसमे आप ईमेल के जरिये अपने पासवर्ड को रिसेट कर सकते है और अगर किसी ने आपके आपका पासवर्ड खोलने के कोशिश की और उसने तीन बार से ज्यादा आपका पासवर्ड गलत डाला। तो उसकी सेल्फ़ी Capture हो जायेगी। जिससे आपको घुसपैठिये का पता चल जायेगा। 


3) App Lock By Smart Mobile

ये App लॉक गूगल प्लेस्टोर पर नया है लेकिन ये अपने फ्रेश Interface के कारण काफी लोगो का पसन्दीदा App लॉक है गूगल प्लेस्टोर पर इसे 4.4 की रेटिंग मिल चुकी है और 1M+ से ज्यादा लोगो इस Application को Download भी कर चुके है आप यहाँ से Download करे । इसके कुछ Amazing फीचर्स है जो आपको पता होने चाहिए। 

 1) इसमे आप पासवर्ड, पिन और फिंगर प्रिंट के द्वारा Apps को लॉक कर सकते है। 

2) इसमे आप वॉल्पपेर और बटन को अपने अनुसार Customized कर सकते है। 

3) इस App लॉक में आप अपनी प्रोफाइल Create कर सकते है और अपनी पसंदीदा Apps को उसमे शामिल कर सकते है। 

4) प्रॉफाइल बनाने का फायदा यह है की इसमे आप एक साथ सभी Apps को लॉक और अनलॉक कर सकते है, इसमे आप Apps को सेलेक्ट करके सिर्फ One Tab से सेलेक्ट की हुई सभी Apps को लॉक व अनलॉक कर सकते है। 


4) App Lock By IVYMOBILE

App लॉक करने के लिए IVYMOBILE द्वारा बना App लॉकर भी App लॉक करने के लिए एक अच्छा सुझाव है गूगल प्लेस्टोर पर इसे 4.3 की रेटिंग मिली है जो बहुत अच्छी है और 10M+ से ज्यादा लोग इसे Download भी कर चुके है, इस आप में कुछ शानदार फीचर्स है जो इस App को और अच्छा बनती है। Download करने के लिए यहाँ पर क्लिक कीजिये

1) इसमे आप App लॉक थीम स्टोर से अपनी Favorite थीम लगा सकते है और इसमे आप थीमस् और वॉल्पपेर को Customized भी कर सकते है। 

2) जब कोई आपका पासवर्ड तोड़ने की कोशिश करता है तो ये उसकी फोटो Capture करके उसे गैलरी मे सेव कर लेता है। 

3) इसमे आप App लॉक के Icon को कैल्कुलेटर, वेदर, Alarm क्लॉक के रूप में बदल कर लोगो को कंफ्यूज़ कर सकते है। 

4) पॉवर सेविंग मोड़ की सुविधा इसमे उपलव्ध है। 

5) इसमे आप One क्लिक पर App लॉक Disable और Enable कर सकते है। 


सारांस

तो आज हमने सिखा की App पर लॉक कैसे लगाते है और App लॉक करने वाली सबसे अच्छी App कौन सी है, उम्मीद करता हु की आप को आज की पोस्ट काफी पसन्द आयी होगी और अब आप भी Decide कर पायेंगे की कौन सा App लॉक आपके लिए बेस्ट है। अगर आपको Apps को लॉक करने में फिर भी की प्रॉब्लम आती है तो आप कॉमेंट के जरिये हम से पूछ सकते है। 

आपके काम की अन्य पोस्ट:-

लॉजिकलदोस्त टीम, LogicalDost प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों का समूह है ये समूह अलग अलग विषयों पर अच्छे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से लोगों को इंटरनेट व टेक्नोलॉजी के बारे मे जानकारी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here