सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप्स कौन–कौन से है; Top 6 Music Apps In Hindi

जब कभी हमारा मूड अच्छा नहीं होता है तो अक्सर हम गाने सुनते है ताकि हमारा मूड अच्छा हो जाए। म्यूजिक यानी की संगीत एक मात्र ऐसा जरिया है जिसको सुनकर मन खुश भी हो सकता है और उदास भी हो सकता है। इस दुनिया में लगभग हर एक व्यक्ति हर प्रकार के म्यूजिक सुनता है। लेकिन क्या आप जानते हो की सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप कौन–कौन से है? आज के इस आर्टिकल के द्वारा आपको हम यही जानकारी देने वाले है की Best Music Apps in Hindi कौन–कौन से है?

Top Music Apps in Hindi

वैसे तो आज के समय में कई सारे म्यूजिक एप्लीकेशन मौजूद है लेकिन हर एक व्यक्ति की अपनी–अपनी पसंद होती है। ऐसे में सभी अपने–अपने पसंदीदा ऐप के द्वारा म्यूजिक सुनते है। परंतु यह जरूरी नहीं है की हर एक म्यूजिक ऐप अच्छा हो क्योंकि सभी ऐप्स की अपनी–अपनी विशेषता होती है। कुछ ऐप में ज्यादा फीचर्स होते है तो कुछ में कम। इसलिए आज का यह ब्लॉग पोस्ट लिखा गया है जिसके माध्यम से आपको हम कुछ टॉप म्यूजिक ऐप्स के बारे में बताएंगे।

इस आर्टिकल में सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप के बारे में एक–एक करके आपको हम विस्तार से बताएंगे। साथ ही सभी ऐप्स के फीचर्स के बारे में भी आपको जानकारी दी जाएगी। यदि आप भी जानना चाहते हो तो सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप कौन–कौन से उपलब्ध है तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिएगा ताकि आपको सम्पूर्ण जानकारी अच्छे से मिल जाए। आइए फिर बिना समय गंवाए जानते है की आखिर Top Music Apps in Hindi की सूची में कौन–कौन से ऐप्स मौजूद है।

गाना सुनने के लिए सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप्स कौन–कौन से है?

यदि आपको भी गाना सुनना पसंद है लेकिन आपको आइडिया नही है की कौन–से म्यूजिक ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना चाहिए तो आज के इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको कुछ बेहतरीन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आइए फिर जानते है की Best Music Apps in Hindi कौन–कौन से उपलब्ध है?

1. Spotify

वर्तमान समय में Spotify एक बेहतरीन ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल पूरे दुनिया में लाखों लोगों द्वारा किया जाता है। Spotify आज के समय में लगभग 422+ मिलियन प्रतिमाह यूजर्स के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफार्म है। साथ ही मार्च 2022 की रिपोर्ट के अनुसार इसके 122+ मिलियन प्रीमियम सब्क्राइबर्स हो चुके थे।

Spotify के फाउंडर्स Daniel Ek और Martin Lorentzon है जिन्होंने 23 अप्रैल 2006 को इस प्लेटफार्म की शुरुआत की थी। यह ऐप फ्री और प्रीमियम दोनों प्रकार की सर्विस प्रदान करता है। इस प्लेटफार्म पर लगभग 82 मिलियन से ज्यादा गाने उपलब्ध है वो भी अलग–अलग भाषाओं में। म्यूजिक के साथ यह एक पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म भी है।

ऐपSpotify
डाउनलोड 1 बिलियन से अधिक
ऐप साइज 27 MB
स्थापना23 अप्रैल 2006
स्थापकDaniel Ek और Martin Lorentzon
रेटिंग4.3 स्टार
डाउनलोड लिंकSpotify

2. Jio Savan

भारतीय म्यूजिक ऐप में Jio Savan का नाम सबसे पहले आता है। Jio Savan एक भारतीय ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफार्म है जो अपने एक्टिव यूजर्स को हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलगु और भोजपुरी जैसी 15 अलग–अलग भाषाओं के गाने सुनने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि यह एक फ्री म्यूजिक प्लेटफार्म है लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं। 

यदि आप Jio Savan के एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हो तो आप इस ऐप के प्रीमियम फीचर्स का सब्सक्रिप्शन ले सकते हो। इस म्यूजिक प्लेटफार्म की शुरुआत 2007 में हुई थी। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनो डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इस प्लेटफार्म पर 80 मिलियन से अधिक गाने उपलब्ध है और अभी तक प्ले स्टोर से इस ऐप के 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके है।

ऐपJio Savan
डाउनलोड 100 मिलियन से अधिक
ऐप साइज24 MB
स्थापना 2007
स्थापकBODVOD Network (2006–2018)Jio Platforms (2018–present)[
रेटिंग4.2 स्टार
डाउनलोड लिंकJio Savan

3. Gaana

लगभग 45 मिलियन से अधिक गानों के साथ ऑनलाइन हाई क्वालिटी HD म्यूजिक स्ट्रीमिंग और पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग के लिए Gaana एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। यह प्लेटफार्म अपने यूजर्स को 20 से अधिक अलग–अलग भाषाओं में गाना सुनने की सुविधा देता है। यहां तक की प्ले स्टोर के द्वारा 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। साथ ही इसको 4.5 स्टार रेटिंग भी प्राप्त है।

इस ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में भी किया जाता है। Gaana ऐप पर एक यूजर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़ जैसी भाषाओं के म्यूजिक भी सुन सकता हैं। इसके अलावा इस ऐप पर नए और पुराने गाने भी उपलब्ध है। यूजर चाहे तो अपने पसंदीदा सिंगर के गाने भी सर्च कर सकता है। यदि आपने इस ऐप का इस्तेमाल नही किया है तो लिंक हमने दिया है जाइए और डाउनलोड करें Gaana ऐप।

ऐपGaana
डाउनलोड100 मिलियन से अधिक
ऐप साइज31 MB
स्थापनाअप्रैल 2010
स्थापकTimes Internet
रेटिंग4.5 स्टार
डाउनलोड लिंकGaana

4. Amazon Music

Amazon Music जिसे पहले Amazon MP3 कहा जाता था एक ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जिसे 25 सितंबर 2007 को अमेजॉन के द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके बाद जनवरी 2008 में यह पहला ऐसा म्यूजिक स्टोर बन चुका था जिसने बिना किसी डिजिटल राइट मैनेजमेंट (DRM) के म्यूजिक बेचना शुरू किया। हाई क्वालिटी ऑडियो के साथ अमेजॉन म्यूजिक प्लेटफार्म पर 90 मिलियन से अधिक गाने मौजूद हैं।

साथ ही 10 मिलियन से अधिक पॉडकास्ट एपिसोड इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। यह प्लेटफार्म 50 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके प्रीमियम वर्जन में कई सारे फीचर्स मिलते है जब आप इसे प्राइम मेंबरशिप के साथ इस्तेमाल करते हो तो। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। प्ले स्टोर पर पहले ही 100 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा यह ऐप डाउनलोड किया जा चुका है और आप भी डाउनलोड जरूर करिए।

ऐप Amazon Music
डाउनलोड100 मिलियन से अधिक
ऐप साइज98 MB
स्थापना25 सितंबर 2007
स्थापकAmazon
रेटिंग4 स्टार
डाउनलोड लिंकAmazon Music

5. Wynk

HD ऑडियो तथा 50 मिलियन फ्री गानों के साथ Wynk एक मजेदार और एंटरटेनिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म पर New Hindi Songs, Bollywood Songs, Hindi and English Pop, EDM, Lo-fi Songs, Old Hindi Songs, Retro Music, Punjabi Beats जैसे ढेरों गाने उपलब्ध है।

इसके प्रीमियम पैक में कई सारे फीचर्स उपलब्ध है जैसे की एड फ्री म्यूजिक, लाइव कॉन्सर्ट, अनलिमिटेड सॉन्ग डाउनलोड और फ्री पॉडकास्ट आदि। मात्र 23 MB और 4.3 रेटिंग के साथ इसके प्ले स्टोर पर 100+ मिलियन डाउनलोड पूरे हो चुके है। सितंबर 2014 में लॉन्च किए गए इस ऐप के मात्र 4 दिनो में ही 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके थे। आपको बता दें कि Wynk, Airtel द्वारा लॉन्च किया गया है।

ऐपWynk
डाउनलोड100 मिलियन से अधिक
ऐप साइज23 MB
स्थापना सितंबर 2014
स्थापकAirtel Telecom
रेटिंग4.3 स्टार
डाउनलोड लिंकWynk Music 

6. Hungama Music

साउथ एशिया की सबसे बड़ी डिजिटल मीडिया एंटरटेनर कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया Hungama म्यूजिक ऐप ऑनलाइन गाने और पॉडकास्ट सुनने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है जिस पर 15 मिलियन से ज्यादा गाने मौजूद है। इस ऐप के द्वारा न सिर्फ MP3 गाने सुने जा सकते है बल्कि MP4 वीडियो भी देखे जा सकते है। यह ऐप प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है डाउनलोड करने के लिए।

हिन्दी हो अंग्रेजी गाने, देसी हो विदेशी गाने, आपको इस ऐप में बहुत सी भाषाओं में म्यूजिक का आनन्द उठाने की सुविधा मिल जाती हैं। यहां तक की इंटरनेट स्लो होने पर भी म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। ऑनलाइन रेडियो सुनने की सुविधा भी इस प्लेटफार्म पर है। प्रीमियम पैक लेने पर और भी कई सारी सुविधाएं ऐप के साथ मिलती है।

ऐपHungama Music
डाउनलोड 10 मिलियन से अधिक
ऐप साइज16 MB
स्थापना 
स्थापकHungama Digital Media Entertainment Pvt. Ltd
रेटिंग3.8 स्टार
डाउनलोड लिंकHungama

सभी Music Apps के Features कौन–कौन से है?

अभी तक के 6 सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप के बारे में हमने आपको जानकारी दे दी है लेकिन इनके कुछ फीचर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। अतः यहां हमने सभी ऐप्स में पाए जाने वाले फ्री और प्रीमियम फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

  • सभी ऐप्स एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है।
  • सभी ऐप का साइज ज्यादा है जिससे आपके फोन में स्टोरेज की कोई समस्या उत्पन्न नही होगी।
  • लगभग सभी एप्लीकेशन को 4+ रेटिंग दी गई है।
  • प्ले स्टोर से सभी ऐप्स को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • सभी के फ्री ओर प्रीमियम वर्जन उपलब्ध है।
  • प्रीमियम वर्जन के साथ सभी प्लेटफार्म पर Ad–Free म्यूजिक सुने जा सकता है साथ ही अनलिमिटेड गाने डाउनलोड किए जा सकते है।
  • सभी ऐप्स अलग–अलग भासाएं सपोर्ट करते है।
  • नए और पुराने सभी प्रकार के गाने सुने जा सकते है।
  • HD क्वालिटी के ऑडियो सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
  • सभी ऐप्स को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या करोड़ों में है।
  • कोई भी एप्लीकेशन फेक नही है।
  • सभी के प्रीमियम चार्जेस ज्यादा महंगे नही है।

यह रहे सभी ऐप्स के कुछ महत्पूर्ण फीचर्स। इनके अलावा भी कई सारे फीचर्स इन ऐप्स में मौजूद है जिनके बारे में आपको खुद पता चल जायेगा जब इन म्यूजिक प्लेटफार्म का इस्तेमाल आप खुद करोगे।

सारांश

वर्तमान समय में सबसे अच्छे म्यूजिक ऐप कौन–कौन से है? आपको जरूर पता चल गया होगा क्योंकि आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Best Music App in Hindi के बारे में जानकारी देते हुए Spotify, Jio Savan, Gaana और अन्य कई म्यूजिक ऐप्स के बारे में जिक्र किया है। उम्मीद करते है की आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि पसंद आइए तो शेयर जरूर करें और आपके कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स आपके लिए हमेशा उपलब्ध है।

आपके काम की अन्य पोस्ट:–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here