Cred App Kya Hai; Cred App पर Registration कैसे करें

अधिकतर लोग पैसे को सरल तरीके से कभी भी कही भी इस्तेमाल करने, अपनी जरूरतों को पूरा करने और पैसे की थोड़ी बहुत तंगी को दूर करने के लिए Credit Card का इस्तेमाल करते है। यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते होंगे तो आप जानते होंगे की क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान भी करना होता है। लेकिन क्या आपको पता है की क्रेडिट बिल पेमेंट करने पर आप कैशबैक और रिवार्ड्स जीत सकते हो तथा इसमें आपकी मदद करेगा Cred ऐप। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे की Cred App Kya Hai और इस पर Registration कैसे करे?

Cred App Kya Hai

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने के बाद उसका बिल पेमेंट करना पड़ता है यह तो सभी जानते है लेकिन बिल पेमेंट करने के बाद 100% कैशबैक और कई सारे मजेदार रिवार्ड भी जीत सकते हो क्या इसके बारे में आपको पता है? यदि आपके मन मे यह सवाल आ ही गया है की ऐसा कैसे होगा तो हम बताना चाहेंगे की Cred Application आपके लिए यह फायदे का कार्य करने वाला है। Cred उन सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद एप्लीकेशन है जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है।

अगर आपने पहले Cred App के बारे में नही सुना है तो आज का यह आर्टिकल आपको Cred App के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाला है। आज के इस लेख के द्वारा आपको जानने को मिलेगा की क्रेड ऐप क्या है? क्रेड ऐप के फायदे क्या है और इस पर अकाउंट कैसे बनाएं? इसके साथ कुछ अन्य सवालों के जवाब भी इस लेख में द्वारा आपको जानने को मिलेंगे। अतः इस में आर्टिकल अंत तक बने रहिएगा। चलिए फिर जानते है की Cred App क्या है?

Cred App क्या है?

यदि आप सब भी उन्हीं लोगों में से हो जो की नही जानते है की Cred App Kya Hai तो हम आपको बताना चाहेंगे की Cred एक ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्लेटफार्म है जो अपने रजिस्टर्ड मेंबर्स को क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है वह भी बहुत ही सुरक्षित तरीके से। हर वह व्यक्ति जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है वह Cred ऐप पर अपना अकाउंट बना सकता है और इस प्लेटफार्म का मेंबर बन सकता है।

Downloads 10 Million+
Size41MB
Star Rating4.7 Stars
Reviews958k+
Available ForAndroid & iOS
Cred App

साथ ही जब भी कोई व्यक्ति इस एप्लीकेशन की मदद से समय के अनुसार अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करेगा तो उसके पास मौका रहेगा 100 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त करने का और मजेदार रिवार्ड जीतने का। वर्तमान समय में Cred एक विश्वनीय प्लेटफार्म है। यदि आप इस एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट बनाना चाहते हो तथा Cred Member बनना चाहते हो तो आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक जरूर होना चाहिए।

क्रेड ऐप का मालिक कौन है; Cred App के Founder कौन है?

क्या आपको पता है की Cred App Malik Kaun Hai? यदि आप इस बात से अभी तक अनजान हो तो हम आपको बताना चाहेंगे की कुनाल शाह (Kunal Shah) Cred App के मालिक और फाउंडर है। Cred कंपनी की शुरुआत से पहले इन्होंने Freecharge कंपनी का निर्माण किया था जिसे बाद में उन्होंने बेचकर अपना सारा ध्यान Cred Company को आगे बढ़ाया में लगाया।

Cred App पर Registration कैसे करें?

यदि आप Cred ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हो तो हमने इसके लिए कुछ आसान से Steps आपके साथ शेयर किए है जिनकी मदद से आप Cred पर अपना अकाउंट बना पाओगे।

Step 1 – सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके Cred App को डाउनलोड कर लें।

Step 2 – अब आपको Cred ऐप को ओपन कर लेना है और अपना वैध फोन नंबर डालना है और Continue पर क्लिक करना है।

Step 3 – इसके बाद आपके फोन पर SMS के द्वारा OTP भेजा जाएगा जिसे डालना और आगे बढ़ना है।

Step 4 – जैसे ही आपका फोन नंबर वेरिफाई हो जाए उसके बाद आपको अपना First नाम डालना और आगे बढ़ना है उसके बाद Last नाम डालकर आगे बढ़ जाना है।

Step – 5 इसके बाद आपको अपना ईमेल अड्रेस भरना होगा। जैसे ही आप यह सारी Details भर दोगे तो आपका Credit Score देखा जाएगा। यदि यह स्कोर 750 या उससे अधिक होगा तो रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

आखिर में जैसे ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आप Cred ऐप पर Login कर लोगे तो आपको बैंक संबंधित जानकारियां, पैन कार्ड से जुड़ी जानकारियां और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां भी भरनी होंगी। इसके बाद आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां आपको Cred ऐप पर नजर आ जायेगी।

Cred App इस्तेमाल करने के फायदे क्या–क्या है?

क्रेड ऐप को इस्तेमाल करने के कई सारे फायदे है और यदि आपको इनके बारे में जानकारी नही है तो हमने Cred App को इस्तेमाल करने के कुछ फायदे यहां नीचे बताए हुए है।

  • इस एप्लीकेशन की मदद से क्रेडिट कार्ड के बिल और पेमेंट किए जा सकते है।
  • जब भी आप समय रहते क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करते हो तो आप कैशबैक और कई सारे रिवार्ड जीतने का मौका मिलता है।
  • क्रेड एप्लीकेशन आपको 100 प्रतिशत कैशबैक भी जीतने का मौका देता है।
  • क्रेडिट कार्ड को मैनेज करने के लिए यह एक बहुत ही अच्छी एप्लीकेशन है।
  • इस ऐप की मदद से यूजर आसानी से क्रेडिट कार्ड रिपोर्ट और क्रेडिट कार्ड स्कोर चेक कर सकता है।
  • क्रेडिट कार्ड पर कौन–कौन से चार्जेस लगते है और क्यों लगते है यह भी देखा सकता है।
  • क्रेड ऐप के द्वारा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई द्वारा भुगतान किया जा सकता है।
  • क्रेडिट से जुड़ी सारी नोटिफिकेशन आपको समय समय पर क्रेड ऐप की तरफ से मिलती रहती है।
  • यह एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनो डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

Cred App Download कैसे करें?

क्रेड ऐप सामान्य रूप से सभी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है जिसे हर एक व्यक्ति डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन काफी सारे लोग नही जानते है की Cred App Download कैसे करते हैं? अतः हमने प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर और वेबसाइट के लिए लिंक दिए है जहां से आप क्रेड ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हो।

AndroidDownload
IOSDownload
From WebsiteDownload
Download Cred

ऊपर दिए सभी लिंक के द्वारा आसानी से Cred ऐप को डाउनलोड कर सकते हो और इस्तेमाल कर सकते हो।

क्या Cred App सुरक्षित है?

जब भी कोई नई चीज लोगों के सामने आती है तो लोगों के मन में एक तरफ उत्सुकता रहती है तो वही दूसरी तरफ उनके मन में सवाल आता है की क्या इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित है? ठीक इसी प्रकार कई सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है की क्या Cred App सुरक्षित है? इसके जवाब में हम कहना चाहेंगे की Cred एक भारतीय एप्लीकेशन और पूर्ण रूप से एक सुरक्षित एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल हर एक क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता कर सकता है।

Cred App से जुड़े आपके सवाल और हमारे जवाब

1. Cred App क्या है?

Cred एक ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट एप्लीकेशन है जिसकी मदद से क्रेडिट कार्ड, यूजर्स क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भर सकते है और रिवार्ड तथा कैशबैक जीत सकते है।

2. क्या Cred App सुरक्षित है?

Cred App का इस्तेमाल करना पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

3. क्या Cred एक Chinese App है?

बिलकुल भी नही, Cred एक भारतीय एप्लीकेशन है और इसका चीन से कोई संबंध नही है?

4. Cred का मालिक कौन है?

Kunal Shah, Cred App के फाउंडर और मालिक है।

सारांश

आज का यह लेख उन सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है और जो समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करते है क्योंकि इस लेख में आप सभी को जानने को मिला की Cred App Kya Hai और Cred Par Account Kaise Banaye? इसके साथ Cred App का मालिक कौन है और इस एप्लीकेशन के फायदे क्या है? यह भी आपके साथ हमने शेयर किया है।

आखिर में हमने Cred से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी आपको सरल से शब्दों में दिए है। अतः हमें पूरी उम्मीद है की यह लेख आप सभी को काफी पसंद आया होगा। यदि यह लेख आपके लिए फायदेमंद रहा होगा तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। इसके अतिरिक्त आपके कोई सवाल या सुझाव होंगे तो आप कमेंट के जरिए पूछ सकते हो और हमें बता सकते हो।

आपके काम की अन्य पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here