पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें (2021)

क्या आप किसी कारण से अपना e PAN Card Download करना चाहते है| तो आपको दूसरे जगह जाने की जरूरत नहीं है| क्यूंकि मैं आपको इस पोस्ट में e PAN Card Download कैसे करें, के बारे में बहुत ही सरल भाषा में बताया हूँ|

e PAN Card Download के लिए सबसे अच्छा दो तरीका है| पहला- ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से और दूसरा- अपने फ़ोन में कोई अच्छी Apps इनस्टॉल करके| लेकिन मैं आपको सिर्फ पहला तरीका के बारे में बताया है, क्यूंकि इससे डाउनलोड करने में कम समय लगता है|

e pan card download

मैंने अंत में e PAN Card Download से जुडी कुछ जरूरी बातें भी बताई है| इसके साथ यह भी बताया है, की जिनके पास PAN No. नहीं है, तो वे अपना पैन नो. कँहा से लेंगे| तो चलिए, अब हम आपको स्टेप के साथ e PAN Card Download के बारे में बताते है|

e PAN Card Download कैसे करे

e PAN Card Download हम आयकर विभाग की दो ऑफिसियल वेबसाइट पहला- NSDL और दूसरा UTI से करते है| यह सबसे अच्छी है, और हमारे पास दो ऑप्शन्स होते है| जिसमे पहला Acknowledgement No, दूसरा PAN No. है|

जिनके पास Acknowledgement No है, वे NSDL की वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे, जिसका लिंक निचे दिया गया है| जिनके पास PAN No. है, वे केवल UTI की वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे| और जिनके पास इनमे से कुछ भी नहीं वे सबसे निचे वाली पैराग्राफ पढ़ेंगे|

NSDL से e PAN Card Download करना

ध्यान रखे यह ऑप्शन्स सिर्फ उनके लिए है, जिनके पास Acknowledgement No. है| और वे एक महीना के अंदर में ही पैन में सुधार या नए के लिए अप्लाई किये हो|

स्टेप 1) सबसे पहले आप इस https://www.onlineservices.nsdl.com को क्लिक कीजिये| अब आपके सामने कुछ इस तरह से फॉर्म ओपन होगी|

e pan card download nsdl

स्टेप 2) Acknowledgement No.– अब आप यंहा अपना Acknowledgement No. तो टाइप कीजिये| जैसे- ‘987867566778897’ यह 15 संख्याओं की होती है, जो एप्लीकेशन फाइनल सबमिट करने के बाद रिसिप्ट पर मिलती है|

स्टेप 3) अब आप Captcha को टाइप कीजिये| तब अंत में ‘Submit’ पर क्लिक कीजिए|

कुछ देर में आपके स्क्रीन पर e PAN Card की Pdf File डाउनलोड होनी शुरू हो जायेगी| तो इस तरह से हम NSDL Se e PAN Card Download कर सकते है|

UTI से PAN Card Download कैसे करे

ध्यान रखे यह ऑप्शन्स सिर्फ उनके लिए है, जिनके पास PAN No. है| और वे एक महीना के अंदर में ही पैन में सुधार या नए के लिए अप्लाई किये हो, अन्यथा उन्हें लगभग 8 रुपये का पेमेंट करना होगा|

स्टेप 1) सबसे पहले आप इस लिंक https://www.myutiitsl.com/PAN_ONLINE को क्लिक कीजिये| अब आपके सामने कुछ इस तरह से फॉर्म ओपन होगी|

e pan card download uti

स्टेप 2) PAN No.– यंहा आप अपना पैन नो. टाइप कीजिये| जैसे- ‘AYJPH7847M’ यह दस अंको की होती है|

स्टेप 3) Date of Birth-  अब अपना जन्म-तिथि टाइप कीजिये|

स्टेप 4) अब आप Captcha को टाइप कीजिये| तब अंत में ‘Submit’ पर क्लिक कीजिए|

कुछ देर में आपके स्क्रीन पर e PAN Card की Pdf File डाउनलोड होनी शुरू हो जायेगी| तो इस तरह से हम UTI Se e PAN Card Download कर सकते है|


PAN No. Kaise Pata Kare

कभी-कभी ऐसा भी होता है, की आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है, और आपको अपना पैन नो. नहीं पता है| तो ऐसे में आपको परेशान होने की ज्यादा जरूरत नहीं है, क्यूंकि आपके पैन नो. कुछ निचे दिए तरीकों से आसानी से मिल जाएंगे|

  1. आपने अगर Bank Account में पैन कार्ड की फोटो कॉपी दिए है, तो डायरेक्ट बैंक में जाकर पैन नो. पूछ लीजिये| या अगर आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते है, तो वंहा भी मिल जाएगा|
  2. Aaykar Sampark Kendra (कस्टमर केयर) की टोल फ्री नो. पर फ़ोन लगाकर उनसे अपना पैन नो. जान सकते है| हालंकि वे आपसे कुछ बेसिक डिटेल्स भी पूछते है|
  3. या दूसरे जगह कहीं भी आपने पैन कार्ड की डिटेल्स सेव किया हो, या किसी भी डाक्यूमेंट्स में दर्ज कराया हो, तो वंहा से भी मिल जायेगी|

सबसे आसान यही है, की आप NSDL/Aaykar Sampark Kendra के कस्टमर केयर से बात करके, उनसे अपना पैन नो. प्राप्त कर ले – Number – 1800-180-1961

e PAN Card Download करने के लिए जरूरी बातें

  • आप इ-पैन कार्ड फ्री में तभी डाउनलोड कर सकते है, जब आपके पास पैन नो. या Acknowledgement No. हो, और आपने अगर एक महीने के अंदर में ही नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई, सुधार या रीप्रिंट करवाया हो|
  • लेकिन अगर आप, अप्लाई के एक महीने के बाद इ-पैन कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे है, तब आपको लगभग 8 रुपये का पेमेंट करना होगा| और डाउनलोड करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नो. या ईमेल पर लिंक मिलता है| इसके नियम UTI के वेबसाइट पर मिल जाएंगे, जैसे निचे दिया गया है|
e pan card download rules
  • इ-पैन कार्ड फाइल खोलने के लिए पॉसवर्ड में आपको बिना स्पेस दिए हुए जन्म तिथि को टाइप करना होता है|
  • आप चाहे तो इ-पैन कार्ड की जगह पर फिजिकल पैन कार्ड, रीप्रिंट करवाकर भी मंगवा सकते है| यह आपके कम्युनिकेशन अड्रेस पर मिलता है, और इसके लिए आपको कुछ पेमेंट भी करने होते है|

निष्कर्ष

मैंने आपको बहतु ही सरल भाषा में e PAN Card Download करने के बारे में बताया है| जिसमे वेबसाइट के माध्यम से इ-पैन कार्ड डाउनलोड करना सबसे आसान है| मैंने यह भी बताया की, हम पैन कार्ड दो तरीके/ऑप्शंस से डाउनलोड कर सकते है, जिसमे NSDL और UTI है|

इसके अलावा मैंने यह भी बताया की, आप अपना पैन नो. कैसे पता कर सकते है, और इ-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी बातें क्या होनी चाहिए| आपको किसी भी लाइन्स में दिक्कत हो, तो कृपया हमें कमेंट जरूर करे|

इसे भी जाने-

मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ना और लिखना बहुत अच्छा लगता है। इंटरनेट टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों के साथ जानकारी शेयर करके मुझे खुशी महसूस होती है। इसके अलावा फोटोग्राफी करना मेरी हॉबी है। मैंने एक इंजीनियर के रूप में शिक्षा ली है और पेशे से अब मैं एक पार्ट-टाइम Professional Blogger हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here