इन्फ्लुएंसर का मतलब क्या होता है; Influencer Meaning in Hindi; कैसे बने

जैसा कि आपको पता है की आज पूरी दुनिया मे सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग हर एक स्मार्टफोन यूजर कर रहा है। दिन का लगभग आधा समय सभी का इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने में चला जाता है। ऐसे में आपने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर या इनफ्लुएंसर के बारे में जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले काफी सारे लोग Influencer या Social Media Influencer के नाम से जाने जाते है। लेकिन काफी सारे लोगों को इनफ्लुएंसर का क्या मतलब होता है या Influencer Meaning in Hindi के बारे में जानकारी नही हैं।

Influencer meaning in hindi

अतः इसी कारण से आज के इस आर्टिकल में हम सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर या इनफ्लुएंसर क्या होते है? इनफ्लुंसर कैसे बने? इनफ्लुएंसर मार्केटिंग क्या होता है? आदि जैसे सवालों के जवाब देने वाले है। हम विस्तार से Influencer Meaning in Hindi के विषय में बताएंगे जिससे आपको सारी बातें अच्छे से समझ में आ सके। साथ ही आपको जानने को मिलेगा की कैसे एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनकर आप वर्तमान समय में पैसे कमा सकते हो। यदि आप वाकई में इस संदर्भ में जानना चाहते हो तो हमारे साथ बने रहिए। आइए फिर जानते है इनफ्लुएंसर का मतलब क्या होता है?

इनफ्लुएंसर का मतलब क्या होता है; Influencer Meaning in Hindi

Influencer शब्द का हिंदी में मतलब प्रभावशाली होता है। अर्थात इनफ्लुएंसर वह व्यक्ति होता है जो अपने ज्ञान, अपनी कला और अपनी बातों से लोगों पर प्रभाव डालते है। ऐसे लोग सोशल मीडिया के द्वारा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन तरीके से अपने ज्ञान के अनुसार ज्ञानवर्धक कंटेंट शेयर करते है लोगों के साथ जिससे लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। जैसे जैसे लोगों को इनके कंटेंट पसंद आने लगते है तो बड़ी मात्रा में बहुत से लोग इनको फॉलो करते है विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ताकि इनसे वे सभी जुड़े रह सकें।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर क्या होता हैं; Social Media Influencer Meaning in Hindi

सामान्य वाक्यों में कहा जाए तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर (Social Media Influencer) ऐसे व्यक्तियों को कहते है जिनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे की इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि पर हजारों लाखों और तो और करोड़ों में फॉलोअर्स होते है। यह Influencers अपने फॉलोअर्स के साथ किसी भी क्षेत्र में प्राप्त ज्ञान को शेयर करते है। उदाहरण के लिए संदीप महेश्वरी जो की यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ मोटिवेशन से संबधित चीजें शेयर करते है। साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किसी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट भी करते है।

यदि आप सोच रहें होंगें की बड़े बड़े फिल्म स्टार या फिर कोई नेता ही सोशल मीडिया इनफ्लूंसर हो सकता है क्योंकि इनके तो फॉलोअर्स लाखों में होते है, तो आप बिलकुल गलत सोच रहे हो क्योंकि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कोई सामान्य व्यक्ति भी हो सकता है। सिर्फ अधिक फॉलोअर्स से कोई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नही बनता है बल्कि इनफ्लुएंसर वह होता है जो अच्छा कंटेंट अपने ऑडियंस तक पहुंचता है। जिसके अनुभव से लोगों को कुछ सीखने को मिलता है वह व्यक्ति ही वाकई में इनफ्लुएंसर कहलाता है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर क्या होते है अब आपको जरूर समझ में आ गया होगा।

बड़ी बड़ी कंपनिया सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संपर्क करती है ताकि अपने प्रोडक्ट की सेल को बढ़ा सके। इनफ्लुएंसर उन प्रोडक्ट के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट, स्टोरी और वीडियो के द्वारा जानकारी देते है। यदि लोगों को प्रोडक्ट पसंद आता है तो वह प्रोडक्ट को खरीदते है जिससे कंपनी के बिक्री में बढ़ोतरी होती है। इन सब चीजों के लिए कंपनी इन इनफ्लुएंसर को पैसे देती है। जीतने अधिक इनके प्लेटफार्म पर फॉलोअर्स होते है उनके हिसाब से उनको पेमेंट किया जाता है। अतः यह थी कहानी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की।

इनफ्लुएंसर कैसे बने; Social Media Influencer कैसे बने

इनफ्लुएंसर क्या होते है यह तो आपने जान लिया। आइए अब जानते है की इनफ्लुएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैसे बने? हमने यहां नीचे Influencer बनने के लिए जो भी Steps आवश्यक है उनकी जानकारी दी है।

1. Niche चुने

यदि आप आज के समय में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हो तो आपको चाहिए की आप किसी एक Niche में अपनी महारत हासिल करो। अतः इसी तरह यदि आप एक इनफ्लुएंसर बनना चाहते हो तो आपको Niche चुनना होगा जिसमे आपको रुचि हो। Technology, Marketing, Comedy, Education जैसे कई सारे विषय है जिनके बारे में आप जानकारी हासिल कर सकते हो।

2. Platform चुने

एक बार जब आप Topic सिलेक्ट कर ले तो अलगा मुख्य काम है सोशल मीडिया प्लेटफार्म का चयन करना। यह बहुत जरूरी है की आप ऐसे प्लेटफार्म का चयन करें जो की वर्तमान समय में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अतः 2022 की बात की जाए तो इंस्टाग्राम (Instagram) अभी के समय में बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इसके साथ यूट्यूब (Youtube) भी एक अच्छा प्लेटफार्म है यदि आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है या फिर वीडियो के माध्यम से आप लोगों तक अपनी बात को पहुंचाना चाहते हो तो। आप खुद का यूट्यूब चैनल बना सकते हो।

इनके अलावा आप खुद का ब्लॉग बना सकते हो यदि आपको लिखना पसंद है। ब्लॉगिंग के द्वारा आप अपने ज्ञान को लिखित रूप में लोगों के साथ शेयर कर सकते हो। इन सबके साथ अगर आप वीडियो बनाने से कतराते हो या फिर लिखना आपको पसंद नही है पर आपकी आवाज अच्छी है तथा आप आवाज से लोगों को आर्कषित करना चाहते हो तो (Podcasting) के क्षेत्र में जा सकते हो। इसके लिए आपको पॉडकास्टिंग प्लेटफार्म को अपनाना होगा। 

3. Quality Content डालें

टॉपिक और प्लेटफार्म का चयन कर लेने के बाद अब आपको क्वालिटी कंटेंट अपने प्लेटफार्म पर पब्लिश करने पर ध्यान देना होगा। Content is the King यह वाक्य यूंही नही कहा गया है। कंटेंट जितना अच्छा होगा और ऑडियंस को आपका कंटेंट जितना ज्यादा पसंद आयेगा उतना ही ज्यादा आप लोकप्रिय बनते जाओगे। इसलिए जरूरी है की अपने Field के अनुसार आप क्वालिटी कंटेंट पब्लिश करने पर फोकस करें।

4. Consistency बनाए रखें

एक बार जब आप अपने इनफ्लुएंसर प्लेटफार्म पर कंटेंट डालना शुरू करे तो निरंतरता बनाए रखिए क्योंकि यह बहुत जरूरी है ऑडियंस को Engage रखने का। यदि आप कभी कभी कंटेंट डालोगे तो फॉलोअर्स आपको अनफॉलो कर सकते है। Consistency बनाए रखने के लिए अपने विषय से जुड़े पोस्ट डाले, वीडियो डाले तथा स्टोरी लगाए। इसके साथ कंटेंट प्लानिंग पहले से कर ले जिससे आपको यह पता चलता रहे की आपको कब कौन सा कंटेंट पब्लिश करना है।

5. Engagement बनाए रखिए

आपको एक बात हमेशा याद रखना है की आपके इनफ्लुएंसर बनने में आपका साथ आपकी ऑडियंस ही देगी। इसलिए आप हमेशा ऑडियंस को Engage रखें। आपके पोस्ट या वीडियो पर जो भी कॉमेंट आए उनका Reply जरूर करें। इसका फायदा यह है की यदि आप ऑडियंस के साथ जुड़े रहेंगे तो ऑडियंस भी आपके प्रति अपना प्यार दिखाएगी। इसलिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है की आप ऑडियंस के सवालों का और उनके कमेंट का जवाब जरूर दें।

6. Influence कीजिए

ऊपर बताए गए सभी चीजों को यदि आप सही तरीके से फॉलो करते हो तथा निरंतरता के साथ आप लगभग साल भर मेहनत करते हो तो आपको मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। जैसे ही आपके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या 50 हजार से 1 लाख के बीच या उसे अधिक हो जाए तो आप एक इनफ्लुएंसर के रूप में कार्य करने के लिए तैयार हो जाओगे। अब धीरे धीरे ब्रांड आपको तलाश करेंगी और स्पॉन्सरशिप के लिए कहेंगी। आप भी अपने सोशल मीडिया के Bio में अपने बारे में बता सकते हो ताकि आसानी से आप ब्रांड के साथ Collab कर सको।

हमने ऊपर जो भी चीजें आपके साथ शेयर की है यदि आप उनको सही ढंग से फॉलो करते हो आप वाकई बहुत ही कम समय में Influencer या Social Media Influencer बन सकते हो।


Influencer या Social Media Influencer बनने के क्या–क्या फायदे हैं?

एक इनफ्लुएंसर बनते कैसे है यह तो आपने जान लेकिन क्या आपको पता है की आखिर इनफ्लुएंसर बनने के क्या क्या फायदे हैं? अगर आप अभी तक इनफ्लूएंसर बनने के फायदों से अनजान है तो हमने इसके बारे में नीचे आपको बताया है।

  • इनफ्लुएंसर बनने का सबसे पहला और बड़ा फायदा यह होता है की आप लोगों के बीच पॉपुलर हो जाते हो। लोग आपको देखकर ही पहचान जाते है। यदि आप कही जाते हो तो आपकी ऑडियंस आपसे मिलने पहुंच जाती है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नही बल्कि असली दुनिया में भी आपको ऑडियंस का प्यार मिलता है।
  • दूसरा फायदा यह होता है की आप जैसे ही लोकप्रिय बन जाते हो तो बड़े बड़े ब्रांड आपको अपने बिजनेस और प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए कहती है और बदले में आपको पैसे देती है। अतः आप महीनों के लाखों करोड़ों रुपए कमाने लग जाते हैं।
  • इन सबके साथ एक और फायदा यह है की आप जब एक इनफ्लूएंसर बन जाते हो तो आप खुद का प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च कर सकते हो यानी की आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हो। इनफ्लुएंसर बनने के बाद आपके पास यह फायदा रहता है की आपके पास पहले से एक बड़ी ऑडियंस होती है जिससे आप आसानी से अपने बिजनेस को बड़े स्तर से शुरू कर सकते हो।
  • काफी सारे लोगों का यह सपना होता है की उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों में फॉलोअर्स हो। अतः सोशल मीडिया स्टार बनने के बाद आपको एक फायदा यह भी मिलता है की आपके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों में फॉलोअर्स होते है।

यह रहें वह सभी फायदे जो एक व्यक्ति को मिलते है जब वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन जाता है तो।

सारांश

आज के इस आर्टिकल में हमने अपने पाठकों को बताया है की इनफ्लुएंसर का मतलब क्या होता है और इनफ्लूएंसर कैसे बनते है? हमने Influencer Meaning in Hindi को बड़े ही बारीकी से समझाने का प्रयास किया है। साथ ही हमने बताया है की इनफ्लूएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के क्या क्या फायदें हैं? अतः हम उम्मीद तो यही करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा और यदि पोस्ट पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें। इसके अलावा मन में आर्टिकल से जुड़े कोई भी सवाल हो तो कमेंट बॉक्स हमेशा आपके लिए खुला है।

आपके काम की अन्य पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here