Kuku FM App Kya Hai in Hindi; Kuku FM से पैसे कैसे कमाए

हमे अक्सर कहा जाता है की रोजाना हम सभी को किताबे जरूर पढ़नी चाहिए। कम से कम 10 से 15 पेज हर रोज पढ़ना ही चाहिए क्योंकि इससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है और हमे कुछ नया सीखने को मिलता हैं। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे होते है जो किताबे पढ़ना तो चाहते है लेकिन किताबे पढ़ना उनको पसंद ही नही होता है। ऐसे में Kuku FM App उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है। यदि आप नही जानते हो की Kuku FM Kya Hai तो आपको हम इस आर्टिकल में इसी एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे।

Kuku FM App Kya Hai

Kuku FM से न सिर्फ आपके ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि आप इस एप्लीकेशन की मदद से पैसे भी कमा सकते हो। बहुत से ऐसे लोग है जो अपनी स्किल को इस्तेमाल करके इस एप्लीकेशन से आज घर बैठे पैसे कमा रहे है। जिन लोगों को किताबे पढ़ते समय आलस महसूस होता है उनके लिए Kuku FM ऐसी सुविधा लेकर आया है जिसकी मदद से आपको किताब पढ़ने की जरूरत नही होगी। साथ ही आपको पैसे कमाने का अवसर भी Kuku FM द्वारा दिया जाता है। चलिए फिर जानते है की कुकू एफएम क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?

Kuku FM क्या है?

कुकू एफएम एक ऑडियो बुक और पॉडकास्ट प्लेटफार्म है जहां से आप अलग–अलग विषय पर प्रकाशित किताबों को ऑडियो के रूप में सुन सकते हो। कुकू एफएम आपको हिंदी, मराठी, बंगला, गुजराती और तमिल जैसी भाषाओं में 1000+ से ज्यादा ऑडियो बुक सुनने की सुविधा प्रदान करता हैं। इस पॉडकास्ट प्लेटफार्म के द्वारा यूजर्स धार्मिक, मोटिवेशन, वित्तीय प्रबंधन, प्यार, जीवनी आदि जैसी कैटेगरी की ऑडियो बुक सुन सकते है।

सबसे बड़ी बात यह है की Kuku FM एक Made In India ऑडियो बुक/पॉडकास्ट प्लेटफार्म है यानी की एक भारतीय एप्लीकेशन है। कुकू एफएम अपने यूजर्स को फ्री और प्रीमियम दोनो प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। इस एप्लीकेशन की मुख्य बात यह है की आपको पूरी किताब को सुनना नही पड़ता है बल्कि आपको एक किताब के सारांश (Summary) को आपको सुनाया जाता है जिससे की आपके समय की बचत होती है।

Download10 Million+
App Size 79 MB
Star Rating4.4 Stars
Reviews249K
Available ForAndroid & iOS
Kuku FM

ऑडियो के माध्यम से ही यूजर्स कई सारी चीजे सिर्फ सुनकर ही सिख सकते है। इस ऐप के द्वारा कई सारे कोर्स भी आप कर सकते हो जो आपके जीवन में बदलाव ला सकते है। यहां तक की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कई सारे कोर्स भी Kuku FM में मौजूद है। कुकू एफएम के द्वारा आप खुद भी अपनी सेवाओं को यूजर्स तक पहुंचा सकते हो। आप खुद की भी ऑडियो बुक पब्लिश करके Kuku FM App के द्वारा पैसे कमा सकते हो।

Kuku FM के क्या–क्या फायदे है?

कुकू एफएम के कई सारे फायदे है जिनकी वजह से आज यह भारत का एक लोकप्रिय पॉडकास्ट और ऑडियो बुक प्लेटफार्म बन चुका है।

  • इस ऐप के लगभग 1000 से अधिक ऑडियो बुक उपलब्ध है।
  • सभी ऑडियो बुक को यूजर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, बंगला, गुजराती और तमिल भाषाओं में सुन सकता है।
  • कुकू एफएम एक Made In India एप्लीकेशन हैं।
  • कुकू एफएम पर आप भागवत गीता, महाभारत और रामायण को अपनी भाषा में सुन सकते हो।
  • यह एप्लीकेशन फ्री और प्रीमियम दोनो सर्विस के साथ उपलब्ध है।
  • कुकू एफएम से इसके यूजर्स Motivation, Religious, Educational, Finance, Love, Self-help, Biography आदि जैसे विषयों पर ऑडियो बुक सुन सकते है।
  • कुकू एफएम पर आप चाहे तो बतौर एक Creator भी काम सकते हो यानी की अपनी Skill के दम पर खुद ऑडियो बुक पब्लिश कर सकते हो और पैसे भी कमा सकते हो।
  • बुक समरी के साथ मनोरंजक कहानियां भी कुकू एफएम पर सुने जा सकते है।
  • यदि आप खुद की ऑडियो बुक प्रकाशित करते हो तो आपको लोग जानने लगेंगे और ऑनलाइन आपकी एक पहचान बनेगी।

यह थे कुछ फायदे कुकू एफएम ऑडियो बुक और पॉडकास्ट प्लेटफार्म के। इसके साथ भी कई सारे फायदे है जो आपको प्रीमियम सर्विस के साथ मिलते है।


Kuku FM पर Premium Subscription के फायदे क्या–क्या है?

कुकू एफएम के सामान्य फायदों के बारे मे तो आपने जान लिया है लेकिन प्रीमियम सर्विस के अपने कुछ फायदे है जिसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है।

  • सभी एपिसोड आप बिना किसी परेशानी के सुन सकते हो।
  • यदि आपने सब्सक्रिप्शन लिया है तो आप रोजाना नए–नए ऑडियो बुक सुन सकते हो।
  • अपने मनपसंद स्टोरी और ऑडियो बुक डाउनलोड कर सकते हो और उसे बाद में ऑफलाइन भी सुन सकते हो। 
  • सभी ऑडियो बुक को आप Ad–Free सुन सकते हो यानी की कोई विज्ञापन आपको देखने को नही मिलेगा।
  • ऑडियो बुक, स्टोरी और कोर्स को सुनने की कोई लिमिट नही होती है।
  • पर्सनल सुझाव और कंटेंट सुनने को मिलते है। साथ ही आप पसंदीदा कंटेंट को ईमेल, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और SMS के द्वारा शेयर भी कर सकते हो दोस्तों के साथ।

कुकू एफएम का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने के सभी फायदों के बारे में हमने ऊपर जानकारी दे दी है।


Kuku FM से पैसे कैसे कमाए जाते है?

कुकू एफएम से पैसे कमाने के लिए हमने निम्नलिखित स्टेप्स आपके साथ नीचे शेयर किए है।

Step 1 – कुकू एफएम के द्वारा पैसे कमाने के लिए आपको Creator बनना होगा। क्रिएटर वह व्यक्ति होता है जो ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है और लिख सकता है। इसके लिए जरूरी है की आपको Story और Book में लिखी गई जानकारी को अच्छे से प्रस्तुत करना आना चाहिए।

Step 2 – इसके बाद आपको ऑडियो बुक को Kuku FM पर सभी Details, Thumbnail के साथ Upload करना होगा। ध्यान रहे की कंटेंट फेक, चोरी किया गया या फिर गलत जानकारी के साथ न हो। साथ ही ऑडियो बुक की भाषा साफ और ऐसी होनी चाहिए जिसे आप अच्छे से बोल सको।

Step 3 – इसके बाद आपको हफ्ते में एक ऑडियो बुक तो जरूर पब्लिश करना होगा साथ ही ऑडियो बुक की समयावधि 5 मिनट से लेकर 25 मिनट तक होनी चाहिए। इसके अलावा सारी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें की ऑडियो बुक पब्लिश करने और उसे मोनेटाइज करवाने के लिए क्या नियम है। इसके साथ कम से कम 10 ऑडियो बुक जरूर आपके प्रोफाइल पर अपलोड होनी चाहिए।

Step 4 – अब जैसे जैसे आपके कंटेंट को अधिक से अधिक लोग सुनेंगे और आपके कुकू एफएम पर फॉलोअर्स बढ़ते जाएंगे तो आप Monetization के लिए Apply कर सकते हो। यहां आपको ध्यान रखना है की आपके कुकू एफएम पर आपके कंटेंट को सुनने वालों की संख्या प्रतिमाह 5k, 25k या 100k तक जरूर होने चाहिए।

Step 5 – इसके बाद आपको [email protected] पर अपने Kuku FM के प्रोफाइल की डिटेल्स के साथ ईमेल भेजना होगा या फिर आप +919321926619 इस नंबर पर कॉल भी कर सकते हो। ईमेल में आपको अपने फॉलोअर्स, प्रतिमाह सुनने वालों की संख्या और पब्लिश किए गए ऑडियो बुक की संख्या को लिखना होगा। 

Step 6 – यदि इसके बाद आपका प्रोफाइल Verify हो जायेगा तो आपका कंटेंट Monetize हो जायेगा और आप भी पैसे कमा सकते हो। बस आपको थोड़ा धैर्य से काम करना होगा उसके बाद आसानी से 10 से 15 हजार रुपए कमा सकते हो तथा समय के साथ आप और अधिक पैसे कमा पाओगे।


Kuku FM पर अपना Audio Book कैसे Upload करें?

Step 1 – सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से कुकू एफएम को डाउनलोड कर लेना है और अपना फोन या ईमेल के द्वारा Sign Up करके अपना अकाउंट बना लेना है।

Step 2 – इसके बाद आपको प्रोफाइल पर जाके अपना अकाउंट सेटअप कर लेना सभी जानकारी को भरते हुए। Profile का ऑप्शन नीचे दिया गया है।

Step 3 – प्रोफाइल पर जाने के बाद आपको Studio के विकल्प क्लिक करना होगा।

Step 4 – इसके बाद वहां आपको Create Episode का एक विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।

Step 5 – उसके बाद आपको Upload From Device और Record With Kuku FM के दो ऑप्शन नजर आयेंगे जिसमे से आप अपनी सुविधा अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हो। यदि आपने पहले से ही ऑडियो रिकॉर्ड की है तो उसे आप डिवाइस से अपलोड कर सकते हो या फिर कुकू एफएम से आप रिकॉर्ड कर सकते हो।

इस तरह से आप कुकू एफएम पर अपना प्रोफाइल बनाकर ऑडियो बुक को पब्लिश कर सकते हो।

Kuku FM Kalakaar बनने के फायदे क्या–क्या है?

जब एक व्यक्ति कुकू एफएम कम्युनिटी का हिस्सा बन जाता है तो उसे Kuku FM Kalakaar के नाम से जाना जाता हैं। Kuku FM Kalakaar बनने के कई सारे फायदे है जिनके बारे मे आपको जरूर पता होना चाहिए।

  • आपकी पहचान बनने लगती है और अधिक से अधिक लोगों तक आपके कंटेंट की पहुंच होती है।
  • समय समय पर कुकू एफएम की टीम की तरफ से आपका मार्गदर्शन किया जाता है और आपको सुझाव दिए जाते है की कैसे आप आगे बढ़ सकते हो।
  • कुकू एफएम के कई सारे Pro Features Unlock हो जाते है जिसकी मदद से Creator अपने कंटेंट को Track कर सकता है और अच्छे से प्लानिंग कर सकता है की उसे कैसे काम करना है।
  • एक बार जब आप Kuku FM Kalakaar बन जाते हो और आपकी बड़ी ऑडियंस बन जाती है तो बड़े बड़े ब्रांड आपके साथ मिलकर काम करते हैं। आपको स्पॉन्सरशिप मिलती है साथ ही अन्य कंटेंट बनाने वाले प्लेटफार्म के साथ आपको काम करने का मौका मिलता है जिससे आपको पैसा और पॉपुलैरिटी दोनो प्राप्त होते है।

सारांश

इस आर्टिकल को यदि आपने आखिर तक पढ़ा होगा तो आप जरूर जान चुके होंगे की Kuku FM Kya Hai और Kuku FM App से पैसे कैसे कमाए जाते है? इस लेख में आपको हमने कुकू एफएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है की कुकू एफएम क्या है और इसके फायदे कौन–कौन से है? साथ ही इसके प्रीमियम सर्विस के क्या फायदे है और कुकू एफएम आपको किस तरह से पैसे कमाने का अवसर देता है। 

इसके अलावा कुकू एफएम पर ऑडियो बुक कैसे अपलोड करें और कुकू एफएम कलाकार बनने के फायदे क्या है? यह भी आपके शेयर हमने शेयर किया है। अतः उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद रहा होगा और यदि लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करिएगा। इसके साथ आपके कोई सवाल हो इस लेख से जुड़े तो आप जरूर कॉमेंट के जरिए हमसे पूछ सकते हो।

आपके काम की अन्य पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here