💡Mobile Se Photo Ka Size Kam Kaise Kare; मोबाइल से फोटो का साइज़ कम कैसे करे

यदि आपने कभी किसी ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल किया होगा या फिर ऑनलाइन कोई फॉर्म भरे होंगे तो आपको अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना फोटो भी अपलोड करना पड़ता है। जब आप फोटो अपलोड करते हो तो वहां पर फोटो का साइज बताया गया होता है और उसी साइज का फोटो आपको अपलोड करना पड़ता है। लेकिन उस फोटो का साइज कैसे करे इसके बारे में क्या आपको जानकारी है? सिर्फ आपका फोटो ही नही बल्कि किसी भी प्रकार के फोटो का साइज कैसे कम करे क्या आपको पता है?

Photo Ka Size Kam Kaise Kare

अगर आपको इस बारे में आइडिया नही है की मोबाइल से फोटो का साइज कैसे करें तो आज का यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे की किसी भी डॉक्यूमेंट या फिर फोटो का साइज कैसे कम किया जाता है? हम आपको इस लेख में एक वेबसाइट और कुछ ऐप्स के बार में बताएंगे जिनसे आप किसी भी फोटो का साइज छोटा कर सकते हो बिना किसी परेशानी के केवल कुछ स्टेप्स की मदद से। 

वेबसाइट और ऐप्स की मदद हम इसलिए ले रहें है क्योंकि किसी भी स्मार्टफोन में पहले से कोई ऐसा फीचर नही होता है जिससे आप किसी Image का Size Compress कर सके। ऐसे में ऐप्स और वेबसाइट इस काम में मदद करेंगी। यदि आप भी जानना चाहते हो की फोटो का साइज कैसे छोटा करे तो आप इस आर्टिकल में आखिर तक बने रहिएगा जिससे आपको सारी चीजे अच्छे से समझ में आ सके। हम सारे स्टेप्स को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास करेंगे। चलिए फिर जानते है की Photo Ka Size Kaise Kam Kare?

फोटो का साइज कैसे कम करें; Online व Offline दोनों तरीके

हम आपको दो तरीकों से मोबाइल की मदद से ही फोटो का साइज कैसे कम करते है यह बताने वाले है। आपको यहां पर हम ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीको के बारे में बताएंगे। पहले हम आपको ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से फोटो का साइज कम करना सिखाएंगे और फिर ऐप की मदद से  ऑफलाइन तरीके से फोटो का साइज कम करना सिखाएंगे। चलिए फिर जानते है की Photo Ka Size Kaise Kam Kare?

1. Online तरीका

हमने यहां पहले आपको ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से फोटो का साइज कम करने के बारे में जानकारी दी है।

Step 1 :– सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल को ओपन कर लीजिए और सर्च बार में Image Resizer लिखकर सर्च करें।

Step 2 :– जैसे ही आप यह लिखकर सर्च करोगे तो आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको imageresizer.com वेबसाइट नजर आयेगी जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 3 :– जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करोगे तो आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाओगे। अब वेबसाइट के होम स्क्रीन पर आपको ऊपर दाई तरफ दिख रहे Menu बार के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 4 :– यहां से आपको अब Bulk Resize के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 5 :– अब किसी भी फोटो को Resize या फिर Compress करने के लिए आपको Select Images के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

Step 6 :– इसके बाद आपको अपनी फोटो गैलरी से उस फोटो को सिलेक्ट कर लेना है जिसे आप छोटा करना चाहते हो साइज में। आप एक बार में 20 फोटो सिलेक्ट कर सकते हो।

Step 7 :– इमेज सिलेक्ट कर लेने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Proceed to Bulk Resize पर क्लिक करना है।

Step 8 :– इसके बाद अगले पेज पर आपको Image Dimension सिलेक्ट करना होगा और अन्य सारी चीजें भी सेट कर लें तथा एक बार फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने के बाद Resize Images पर क्लिक करें।

Step 9 :– अब आपका फोटो रिजाइज हो चुका है जिसे आप Download Images के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हो।

इस प्रकार आप वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन किसी भी फोटो को इस वेबसाइट से कंप्रेस या छोटा कर सकते हो।

2. Offline तरीका

वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन तरीके से फोटो का साइज कैसे कम करते हैं यह तो आपको पता चल गया होगा। अब चलिए जानते है की App की मदद से कैसे हम ऑफलाइन तरीके से फोटो का साइज कम कर सकते हैं।

Step 1 :– सबसे पहले तो आप अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर की मदद से Image Compressor ऐप को डाउनलोड कर लें। आप यहां दिए गए लिंक से भी ऐप डाउनलोड कर सकते हो।

Step 2 :– जैसे ही ऐप डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाए तो ऐप को ओपन कर लीजिए अपने स्मार्टफोन में।

Step 3 :– ऐप को ओपन कर लेने के बाद आपको ऐप के होम स्क्रीन पर Image Resizer का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 4 :– इसके बाद आपको उस फोटो को सिलेक्ट करना है जिसका साइज आप छोटा करना चाहते हो। आप एक साथ 20 फोटो का साइज कम कर सकते हो। फोटो सिलेक्ट करने के बाद Next में विकल्प पर क्लिक करें।

Step 5 :– अब आपको इमेज का साइज छोटा करने के लिए Resize Percentage सेट करना होगा या फिर आप Custom विकल्प द्वारा पहले से सेट Resize Dimensions सिलेक्ट कर सकते हो। इसके बाद Resize के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 6 :– Resize पर क्लिक करते ही कुछ सेकंड में इमेज का साइज कम हो जायेगा और इमेज आपके स्मार्टफोन में Save हो जायेगा। आप चाहे तो इस इमेज को शेयर भी कर सकते हो व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ईमेल और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर।

अतः इस तरीके से आप ऐप की मदद से ऑफलाइन तरीके द्वारा किसी भी Photo का Size कम कर सकते हो। उम्मीद है आपको समझ आ गया होगा की ऑनलाइन और ऑफलाइन Photo का Size कैसे कम करें?

Photo का साइज कम करने वाली Websites और Apps कौन–कौन सी है?

आइए अब जानते है की अन्य फोटो का साइज कम करने वाले वेबसाइट और ऐप कौन–कौन से है? हमने यहां उन्हीं ऐप्स और वेबसाइट की सूची भी दी है और साथ ही उन ऐप्स के डाउनलोड लिंक भी दिए गए है।

Apps

Websites

यह रहे कुछ ऐप्स और वेबसाइट्स जिनकी मदद से आप फोटो का साइज कम कर सकते हो बड़ी ही आसानी से।

सारांश

वेबसाइट और ऐप के माध्यम से किसी भी फोटो का साइज कैसे कम करें आपको अच्छे से अब समझ में आ चुका होगा क्योंकि आज के इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको विस्तार से Step By Step बताया है की फोटो का साइज कैसे किया जाता है? इसके लिए हमने Imageresizer.com वेबसाइट और Image Compressor ऐप का उदाहरण लिया है।

साथ ही फोटो का साइज कम करने वाली वेबसाइट और ऐप्स के नाम तथा डाउनलोड लिंक भी हमने दिए है। हम भी यही उम्मीद करते है की आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा तो इसे शेयर जरूर करिएगा। इसके अलावा इस लेख से जुड़े आपके कोई सवाल हो तो आप जरूर हमसे पूछ सकते हो।

आपके की अन्य पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here