एक समय था जब लोग बड़ी तादाद में सिनेमा घरों में जाके नई नई रिलीज हुई फिल्मों को देखने के लिए जाते थे। पर आज अधिकतर लोग घरों पर ही OTT प्लेटफॉर्म के जरिए फिल्में देखना पसंद करते है। पूरी दुनिया भर में ऑनलाइन सबक्रिप्शन लेकर लोग घर पर ही हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों का आसानी से OTT प्लेटफॉर्म के जरिए मजा उठा पा रहे है।

और यदि आप बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा के किंग खान के फैन हो तो आज इस आर्टिकल में हम उनके बारे में कुछ बताने जा रहे है जिसको सुनकर आपके मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। जैसा की आप सभी जानते हो की पूरी दुनिया आज OTT प्लेटफॉर्म की दीवानी होती जा रही है। आज OTT प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म के लिए लोग हर महीने सब्सक्रिप्शन ले रहे है और अपनी पसंद की वेब सीरीज, टीवी शो और लेटेस्ट फिल्मों को देख पा रहे है। ठीक अन्य OTT प्लेटफॉर्म की तरह की बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपना खुद का एक OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। इस OTT प्लेटफॉर्म का नाम SRK Plus (SRK+) है।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्होंने एक पोस्टर पब्लिश किया है जिसमे SRK+ का लोगो (logo) देखने को मिल रहा है और साथ ही एक कैप्शन भी लिखा गया है “कुछ कुछ होने वाला है OTT की दुनिया में”। इसके अलावा पोस्टर में coming soon लिखा गया है।
इस पोस्ट पर सलमान खान ने भी बधाई देते हुए उनके ट्विटर अकाउंट पर लिखा है की “आज की पार्टी तेरी तरफ से”।
इन सभी बातों से साफ जाहिर हो रहा है की जल्द ही आपको OTT की दुनिया में शाहरुख खान जरूर मिलेंगे। अभी इसे लॉन्च नही किया गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है की 2023 तक आप इससे रूबरू हो जाओगे।
पेज का इंडेक्स
SRK Plus क्या है?
अन्य OTT प्लेटफॉर्म Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar की तरह ही SRK+ भी एक OTT प्लेटफॉर्म होने वाला है जहां पर वेब सीरीज और लेटेस्ट मूवी का आनंद उठा पाओगे। यदि आप नही जानते हो की OTT क्या है तो हम बताना चाहेंगे की OTT का पूरा नाम Over The Top है जिसका अर्थ एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है।
क्या शाहरुख खान रखेंगे SRK+ के जरिए OTT की दुनिया में कदम?
जिस प्रकार शाहरुख खान ने अपने खुद के OTT प्लेटफॉर्म SRK+ का अनाउंसमेंट किया है तो ऐसा माना जा रहा है की शायद खुद शाहरुख खान OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाले है। इसके लिए किंग खान के बेटे आर्यन खान एक शो की तैयारी भी कर कर रहे हैं। आर्यन खान बतौर लेखक खुद एक शो लिख रहे है जो SRK Plus पर रिलीज किया जाएगा ऐसा माना जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट में साथ में अनुराग कश्यप भी है जो शाहरुख खान के साथ उनके इस नए ऐप के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। अनुराग कश्यप एक फिल्म निर्माता है और उन्होंने भी ट्विटर पर इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। इसके अन्य कई सेलिब्रिटी ने शाहरुख को इस पर बधाई दी है। आप देख सकते हो नीचे चित्र में।
SRK Plus की सेवाएं Free होगी या लेना पड़ेगा Subscription?
फिलहाल इसके बारे में कोई भी जानकारी नही दी गई है की क्या यह OTT प्लेटफॉर्म मुफ्त सेवाएं प्रदान करेगा या फिर आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है को यह एक paid और free दोनो सेवाओं के साथ लांच किया जाएगा। जिसमे कुछ चीजे आपके लिए फ्री होंगी और कुछ चीजों के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
कहां से कर सकोगे SRK+ App को डाउनलोड?
हालांकि यह OTT Application अभी तक लॉन्च नही किया गया है परंतु लॉन्च होने के बाद इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकोगे। इसके लिए आपको निम्नलिखित steps को फॉलो करना होगा।
Step 1 – सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर को ओपन कर लेना है और सर्च बार में SRK Plus लिखना होगा।
Step 2 – इसके बाद आपके सामने SRK+ का ऑफिशियल एप्लीकेशन आ जायेगा जहां पर आपको इंस्टाल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Step 3 – इंस्टाल पर क्लिक करते ही कुछ देर में आप देख पाओगे की यह एप्लीकेशन डाउनलोड होकर आपके फोन में इंस्टाल हो जायेगी।
इस प्रकार जब यह प्लेटफॉर्म ऑफिशियल रूप से लॉन्च होगा तो आप इसे डाउनलोड कर पाओगे प्ले स्टोर से।
SRK+ में क्या IPL देख पाओगे?
जैसा की आप सभी जानते होंगे की शाहरुख खान की खुद की आईपीएल टीम भी है जो की कोलकाता नाइट राइडर्स है। तो ऐसे में कई सारे लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा की क्या SRK+ पर IPL देखने को मिल सकता है। तो इसका जवाब हां और न दोनो हो सकते है।
आप जानते होंगे की आप Hotstar ऐप पर आईपीएल देख सकते हो तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर शायद अगले साल से आप आईपीएल देख पाओगे। या फिर ऐसा भी हो सकता है की आपको KKR के मैच ही इस पर देखने को मिले।
क्या शाहरुख की बेटी कर सकती है SRK+ पर डेब्यू?
जैसा की हमने बताया की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक लेखक की भूमिका निभा रहे है तो यह भी अटकलें लगाई जा रही है की OTT के माध्यम से ही शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड की दुनिया में अपना डेब्यू कर सकती है।
निष्कर्ष
SRK Plus क्या है आपको अच्छे से जरूर समझ में आ गया होगा इस लेख को पढ़ने के बाद। इस लेख में हमने आपको शाहरुख द्वारा भविष्य में लॉन्च किए जाने वाले SRK Plus OTT के बारे में जानकारी दी है। साथ ही बताया है की इस पर किन सेलिब्रिटियों ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है। इसी के साथ आज के लिए ब्लॉग पोस्ट मे बस इतना ही।
आपके काम की अन्य पोस्ट:-