Web Developer Kya Hai; Web Developer कैसे बनें

आए दिन लाखों करोड़ों लोग इंटरनेट पर किसी न किसी वेबसाइट पर विजिट करते है कई सारी ऑनलाइन गतिविधियां करने के लिए। आपने देखना भी होगा कई सारे वेबसाइट दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक होते है। लगभग हर एक कंपनी ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी के नाम से वेबसाइट बनाए होते है। आप यह भी जानते होंगे की इस वेबसाइट को बनाने का कार्य एक प्रोफेशनल वेब डेवलपर द्वारा किया जाता है लेकिन क्या आपको सही में पता है की आखिर Website Developer Kya Hota Hai?

Web Developer Kya Hai

यदि आप नही जानते हो की Web Developer Kya Hai और Web Developer कैसे बने तो यह लेख आपको वेबसाइट डेवलपमेंट के बारे में जानने में मदद करेगा। आज के समय में इंटरनेट की दुनिया में वेब डेवलपमेंट से जुड़ी High Paying नौकरियां उपलब्ध है जिनसे एक व्यक्ति अच्छा खासा पैसा कमा सकता है यदि उसे वेब डेवलपमेंट के बारे में जानकारी है या फिर यदि वह एक अच्छा Web Developer बन जाता है तो। आज इस आर्टिकल में आपको वेबसाइट डेवलपमेंट क्या है? वेब डेवलपर कौन होता है? आदि के बारे में बताया जायेगा।

साथ ही डेवलपमेंट से जुड़े कौन–कौन से कोर्स उपलब्ध और डेवलपर बनने के लिए कौन–कौन से स्किल का होना जरूरी है यह भी आपको इस लेख के द्वारा बताया जायेगा। यदि आपको कोडिंग, कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर बारे में अच्छी जानकारी है तथा आप Website Developer बनने के बारे में सोच रहे हो तो आपको हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहना होगा ताकि आपको सारी चीजे अच्छे से समझ आ सकें। आइए फिर बिना कोई देर किए जानते है की Web Developer Kya Hai और वेब डेवलपर कैसे बनें?

Web Developer क्या है?

जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नही है की वेब डेवलपर कौन होता है तो हम बताना चाहेंगे की जो व्यक्ति कोडिंग और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की मदद से किसी वेबसाइट या फिर वेब एप्लीकेशन को बनाता है, उसे डिजाइन करता है और उसे मैनेज करता है वह व्यक्ति Web Developer कहलाता है। साथ ही एक डेवलपर के द्वारा वेबसाइट और वेब एप्लीकेशन को बनाने के लिए जो भी कार्य किए जाते है उसे Web Development कहते है। Website को ही शॉर्ट फॉर्म में Web कहा जाता है। वेब एप्लीकेशन का एक उदाहरण Google Chrome भी है।

उदाहरण के लिए जब आप यूट्यूब पर कोई विडियो देखते हो और वहां पर आपको लाइक का आइकॉन, शेयर का आइकॉन, सब्सक्राइब का बटन आदि जो भी चीजे नजर आती है वह एक वेब डेवलपर द्वारा कोडिंग की मदद से बनाया जाता हैं। ठीक उसी तरह यदि आप किसी वेबसाइट पर विजिट करते हो और वहां आपको जो भी टाइटल, पेज, डिस्क्रिप्शन, सर्च बॉक्स नजर आते है वह सभी के सभी एक वेब डेवलपर द्वारा डिज़ाइन किया गया होता है। आगे हमने डेवलपर के Types के बारे में भी बताया है।

Web Developer कितने प्रकार के होते है?

सामान्य रूप से वेब डेवलपर तीन तरह के होते है। पहला Front End Developer होता है, दूसरा Back End Developer होता हैं और तीसरा Full Stack Developer होता है। इन तीनों डेवलपर के अपने–अपने काम होते है जिनके बारे में नीचे हमने संक्षिप्त रूप में बताया है।

1. Front End Developer 

किसी वेबसाइट या वेब एप्लीकेशन के सामने (Front) हमें जो भी Elements नजर आते है और जिनका इस्तेमाल हम करते, उनको डिजाइन करने का काम Front End Developers का होता है। उदाहरण के लिए किसी एप्लीकेशन या वेबसाइट पर सर्च बॉक्स, स्क्रॉल आइकॉन, यूट्यूब पर लाइक और शेयर का आइकॉन आदि सभी एक Front End Developer द्वारा बनाया जाता है।

2. Back End Developer

जो भी वेबसाइट और एप्लीकेशन आप इस्तेमाल करते हो वह वास्तव में किस प्रकार से कार्य करती है यह देखना और मैनेज करना एक Back End Developer का काम होता हैं। हालांकि एक यूजर इस चीज को देख नही सकता है लेकिन वेबसाइट और एप्लीकेशन के Function में Back End Developer का काम मुख्य होता है। Database को मैनेज करना और हैंडल करना, Data को फिल्टर और Server को डाटा भेजना यह सभी Back End Developer का काम होता है। 

Back End Developer किसी वेबसाइट/एप्लीकेशन और Internet Server के बीच की मुख्य कड़ी होती हैं। (जब Back End Developer) बैक एंड डेवलपर द्वारा सर्वर को सही जानकारी भेजी जाती है तब एक यूजर को वेबसाइट/एप्लीकेशन पर सही जानकारी प्राप्त होती हैं। अतः उनको Database में सही तरीके से जानकारियों को स्टोर करना होता हैं।

3. Full Stack Developer

जब एक व्यक्ति को Front End और Back End Development के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी हो जाती ही तो उसे Full Stack Developer कहते हैं। इन डेवलपर्स को Payout भी काफी ज्यादा मिलती है क्योंकि इनका काम काफी ज्यादा बारीकी का होता है और इसमें अधिक समय तथा स्किल की जरूरत होती हैं। एक फुल स्टैक डेवलपर आराम से एक बेसिक वेबसाइट को डिजाइन कर सकता है।

Web Developer कैसे बनें; Web Developer बनने के लिए कौन–कौन सी Skills का होना जरूरी है?

Web Development का काम शुरू करने के लिए और वेब डेवलपर बनने से पहले कुछ ऐसी Fundamental Skills है जिनके बारे मे आपको पता होना चाहिए और वो स्किल्स आपको अच्छे से आनी भी चाहिए। हमने इन सभी स्किल्स के बारे में यहां जानकारी दी हैं। यदि आप इन सभी Skills को अच्छे से सीख जाते हो तो आप वेब डेवलपर बन सकते हो। साथ ही आप एक Freelancer के तौर पर भी काम कर सकते हो।

1. HTML

HTML का पूरा नाम Hypertext Markup Language है जिसका इस्तेमाल वेबसाइट पर कंटेंट लिखने के लिए किया जाता है। किसी भी वेबसाइट पर जो भी टाइटल, डिस्क्रिप्शन, सर्च बॉक्स आदि में जो भी कंटेंट आपको लिखा हुआ दिखाई देता है वह HTML के द्वारा लिखा जाता है। इसलिए जरूरी है की आपको HTML के बारे जानकारी जरूर होनी चाहिए।

2. Java Script

वेबसाइट डेवलपर बनने के लिए आपको Java Script के बारे भी जानकारी जरूर होनी चाहिए। Javascript एक Programming Language है जिसका इस्तेमाल करके किसी वेबसाइट या एप्लीकेशन में हो रहे कार्यों को हैंडल किया जाता हैं। यानी की कौन से बटन क्लिक करने पर क्या होगा? कौन सा पेज खुलेगा यह सभी काम Java Script द्वारा किया जाता है।

3. CSS

CSS का फुल फॉर्म Cascading Style Sheets होता हैं। इससे आप समझ ही गए होंगे की वेबसाइट में इसका काम Styling के लिए होता है। अर्थात वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के आइकॉन और बटन का Shape और Style कैसा होगा, उनको कहां पर दिखाया जायेगा और उनका कलर कैसा होगा यह सब तय करना CSS का कार्य है।

4. Programming Languages

वेबसाइट को और अच्छे से मैनेज करने और उसे डिजाइन करने के लिए आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में पता होना चाहिए। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कई प्रकार के होते है जैसें की PHP, Java, JavaScript, Python आदि। आप किसी एक लैंग्वेज को अच्छे से सिख सकते हो और वेब डेवलपर बनने का सफर शुरू कर सकते हो।

5. Computer Knowledge

आखिर में जरूरी है की आपको कम्प्यूटर के बारे में पूर्ण से जानकारी होनी चाहिए। कम्प्यूटर क्या है? कैसे काम करता है? किन–किन कार्यों में इस्तेमाल होता है? यह सब आपको अच्छे से पता होना चाहिए। इसके साथ आपकी टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए क्योंकि।

यह थी वे सारी स्किल्स जिनके बारे में आपको अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। 

Web Development का Course कहां से करें?

यदि आप घर बैठे ऑनलाइन वेब डेवलपमेंट का कोर्स करना चाहते हो तो आपके लिए Udemy एक अच्छा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहां से आप वेब डेवलपमेंट सीख सकते हो। Udemy से आप निम्नलिखित विषय में Course कर सकते हो।

  • Web Development
  • PHP
  • Java Script
  • CSS
  • HTML
  • WordPress
  • Python
  • Responsive Design
  • React 
  • Django

Udemy पर आपको काफी कम कीमत में ऑनलाइन कोर्स का पैकेज मिल जाते है। यहां पर आपको 455 से लेकर 1000 रुपए तक की डिस्काउंटेड कीमत पर कोर्स करने का मौका मिलता है। इसके साथ कुछ अन्य वेबसाइट भी है जहां से आप कोर्स कर सकते हो।

यह रही कुछ अन्य वेबसाइट जहां आप Web Development का कोर्स आप कर पाओगे।

Web Development College कौन–कौन से है?

  • Banaras Hindu University
  • Vellore Institute of Technology
  • NIMS University
  • Delhi Technology University
  • Chandigarh University
  • Amity University
  • Lovely Professional University
  • Anna University

भारत में वेब डेवलपमेंट का कोर्स करने के लिए यह कुछ कॉलेज है जहां से आप वेब डेवलपमेंट सीख कर आप वेब डेवलपर बन सकते हो।

Web Developer कितना पैसा कमाता है?

यदि आप एक अच्छे वेब डेवलपर बन जाते हो और आपको इस फील्ड के बारे में अच्छे से जानकारी होती है तो आपको भारत में औसतन 5 लाख प्रति वर्ष से लेकर 7 लाख प्रति वर्ष तक सैलरी मिल जाएगी। समय और अनुभव के साथ यह Package बढ़ेगा। इसके साथ फ्रीलांसिंग एक बहुत ही अच्छा तरीका है पैसा कमाने का जहां से आप अपनी Skill के द्वारा किसी नौकरी से ज्यादा पैसे कमा सकते हो।

Web Development से जुड़े आपके सवाल और हमारे जवाब

1. वेब डेवलपर कौन होता है?

Website और Web Application को बनाने वाला, डिजाइन करने वाला, मैनेज करने वाला व्यक्ति Web Developer होता है।

2. वेब डेवलपर का क्या काम होता है?

एक वेब डेवलपर वेबसाइट डिजाइन करता है, उसे हैंडल करता है, समय–समय पर उसे अपडेट करता है।

3. वेब डेवलपर कितने प्रकार का होता है?

वेब डेवलपर मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है। पहला Front End Developer, दूसरा Back End Developer और तीसरा Full Stack Developer होता है।

4. वेब डेवलपर कैसे बने?

वेब डेवलपर बनने के लिए आपको वेब डेवलपमेंट का कोर्स करना होगा और आपको सभी प्रोग्रामिंग तथा कोडिंग की जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में हमने सारी चीजे आपके साथ शेयर की है।

सारांश 

Finally आप समझ ही चुके होंगे की Web Developer Kya Hai और Web Developer कैसे बने? साथ ही डेवलपर कितने Types के होते है और वेब डेवलपमेंट के लिए कहां से Course करें? यह भी हमने इस लेख के द्वारा आपको बताने का प्रयास किया है। हम उम्मीद करते है की यह सम्पूर्ण लेख आपको पसंद आया होगा। यदि लेकिन अच्छा लगे तो इसे शेयर करिएगा और कोई सवाल हो तो आप जरूर हमसे पूछ सकते हो।

आपके काम की अन्य पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here