Nokia ने कुछ महीनो पहले Nokia G11 लॉन्च किया था अब Nokia कंपनी इसका  Plus वर्शन ला सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक Nokia G11  Plus को गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया है।  लिस्टिंग से पता चलता है की यह फ़ोन Unisoc प्रोसेसर पर Based हो सकता है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है की इस फ़ोन में Unisoc T606 Soc प्रोसेसर दिया जा सकता है.

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है की यह फ़ोन 4GB रैम से लैस होगा। हालाँकि अन्य स्टोरेज वेरिएंट होने की भी सम्भावना है।

रिपोर्ट से यह भी मालूम होता है की Nokia G11 प्लस एंड्राइड 12  पर काम करेगा और इसकी कीमत भी कम होगी।

लिस्टिंग में फ़ोन के मॉडल नंबर की जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन इतना कन्फर्म है की इसका नाम Nokia G11 प्लस ही होगा।

Nokia कंपनी ने अभी तक इस फ़ोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही कोई जानकारी दी गयी है।

टेक्नोलॉजी रिलेटेड और इंट्रेस्टिंग वेब स्टोरीज देखने के लिए नीचे Click Here बटन पर क्लिक करे.

Arrow