आपने अपना पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया है, और अब आप अपने पैन कार्ड की स्टेटस जानना चाहते है| फिर आप एकदम सही जगह पर आये है, क्यूंकि मैं आपको इस पोस्ट में PAN Card Status Kaise Check Kare के बारे में बताने वाला हूँ|
PAN Card Ka Status Check Karne के लिए सबसे अच्छा दो तरीका है| पहला- ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से और दूसरा- अपने फ़ोन में कोई अच्छी अप्प इनस्टॉल करके| लेकिन मैं आपको सिर्फ पहला तरीका के बारे में बताने जा रहा हूँ| क्यूंकि इससे स्टेटस चेक करने में कम समय लगेगा|
जबकि दूसरा तरीका में आपको पहले कोई अच्छी एप्प खोजनी पड़ेगी, फिर डाउनलोड करनी पड़ेगी| जोकि जयादा समय ले सकता है| तो चलिए, अब हम आपको स्टेप के साथ PAN Card Status Kaise Check Kare के बारे में बताते है|
PAN Card Status कैसे चेक करे
PAN Card Status चेक करने के लिए आयकर विभाग की दो ऑफिसियल वेबसाइट पहला- NSDL और दूसरा UTI सबसे अच्छी है| क्यूंकि इनका यूज़ करके हम दो अलग-अलग तरीके से अपने PAN की Card Status को चेक कर सकते है| हालंकि आपके पास स्टेटस चेक करने के लिए तीन ऑप्शन्स है| जिसमे पहला Acknowledgement No, दूसरा Coupan (कूपन) नो. और तीसरा पैन नो. है|
अगर आपने नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो आपको जरूर कूपन नो. और Acknowledgement नो. मिला होगा| तो अगर आपके पास सिर्फ Acknowledgement नो. है, तो आप NSDL की वेबसाइट से चेक कर सकते है| जिसका डायरेक्ट लिंक निचे दिया हुआ है|
लेकिन अगर आपके पास सिर्फ कूपन नो. है, तो आपको UTI की वेबसाइट की मदद से देखनी होगी, जिसे निचे बताया गया है| जिन्होंने अपने पैन कार्ड में सुधार कराया है, या रीप्रिंट कराया है, तो उनके पास पहले का भी PAN Card No. होगा| तब आपको UTI की वेबसाइट की मदद से देखनी होगी, जिसे निचे बताया गया है|
NSDL से PAN Card Status देखना
यह तरीका सिर्फ उनके लिए है, जिनके पास केवल Acknowledgement No.है| Acknowledgement No. 15 संख्याओं की होती है, जो एप्लीकेशन फाइनल सबमिट करने के बाद रिसिप्ट पर मिलती है| अब हम NSDL की वेबसाइट का यूज़ कर रहे है|
स्टेप 1) सबसे पहले आप इस लिंक को क्लिक करें| यह NSDL की पैन कार्ड स्टेटस चेक करने की डायरेक्ट लिंक है|
अपने PAN Card की Status चेक करें
स्टेप 2) अब आपको Application Type– में ‘PAN- New/ Change Request’ को सेलेक्ट करनी पड़ेगी|
स्टेप 3) अब आपको ACKNOWLEDGEMENT NUMBER– में अपनी Acknowledgement No टाइप करना है| जैसे- 987867566778897
स्टेप 4) फिर आपको Enter the code shown– में Captcha Code टाइप करनी है| तब अंत में ‘SUBMIT’ पर क्लिक कर देना है| जो आपकी स्टेटस है, वह स्क्रीन पर दिख जायेगी|
UTI से PAN Card Status देखना
यह तरीका उनके लिए है, जिनके पास सिर्फ कूपन नो. और पैन कार्ड की नो. है| कूपन नो. 10 अंको की होती है, जो रजिस्ट्रेशन करवाते समय मिलती है| जबकि पैन कार्ड की नो. भी 10 संख्याओं की होती है| अब हम UTI की वेबसाइट की मदद ले रहे है|
स्टेप 1) सबसे पहले इस लिंक को क्लिक कीजिए| यह UTI की पैन कार्ड स्टेटस चेक करने की डायरेक्ट लिंक है|
अपने PAN Card की स्टेटस UTI से चेक करें
स्टेप 2) अब यदि आपके पास में दस अंको की कूपन नो. है, तो यँहा Application Coupon Number टाइप कीजिए|
स्टेप 3) यदि आपके पास कूपन नो. की जगह PAN नो. है, तो उसे यँहा Or, PAN number (10 chars) टाइप कीजिये|
स्टेप 4 ) अब अपना जन्म-तिथि यँहा Date of Birth टाइप कीजिये|
स्टेप 5) अब आप Captcha को टाइप कीजिये| तब अंत में ‘Submit’ पर क्लिक कीजिए|
कुछ देर में आपके पैन कार्ड की कर्रेंट स्टेटस स्क्रीन पे दिख जायेगी| तो इस तरह हम दो तरीके से अपने पैन कार्ड की स्टेटस को चेक कर सकते है|
निष्कर्ष
मैंने आपको बहतु ही सरल भाषा में PAN Card Status Kaise Check Kare के बारे में बताया| जिसमे वेबसाइट माध्यम से पैन कार्ड स्टेटस सबसे आसान है| मैंने यह भी बताया की, पैन कार्ड दो तरीके से देख सकते है, जिसमे NSDL और UTI है|
हालंकि आपके पास स्टेटस चेक करने के लिए तीन ऑप्शन्स है| जिसमे पहला Acknowledgement No, दूसरा Coupan (कूपन) नो. और तीसरा पैन नो. है| इनमे से आप कोई भी एक का उसे कर सकते है|
इसे भी जाने-