जैसा की हम लोग जानते हैं, कि भारत एक बहुत बड़ा लोकतांत्रिक देश है| इस देश में हरेक योग्य पुरुष और महिलाओं को वोट देने का अधिकार है| देश के सभी नागरिक अपने मनपसंद, किसी भी चुनावी को वोट देकर चुनाव कर सकते है| आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम यह जानेंगे की, आप ऑनलाइन अपना Voter लिस्ट में नाम कैसे देखे।

हम इस पोस्ट में यह भी बताएंगे, की कैसे आप घर बैठे Voter List में किसी भी आदमी के नाम को ऑनलाइन देख सकते है| लेकिन आगे की प्रक्रिया बताने से पहले हम कुछ बेसिक चीजों को समझने की कोशिश करते है| उसके बाद हम फिर एक-एक करके सभी चीजों के बारे में पूरी प्रक्रिया एकदम आसानी से समझेंगे|
पेज का इंडेक्स
Voter ID Card क्या है?
Voter Id Card या Voting Id Card का सरल मतलब वोट देने वाला पहचान पत्र होता है| वैसे तो इसे Electors Identity Card (निर्वाचक/मतदाता पहचान पत्र) और शार्ट में EPIC (Election Photo Identity Card) भी कहा जाता है| Voter Id Card हरेक वोट देने वाले योग्य नागरिकों को भारत के Election Commission के द्वारा प्राप्त करवाया जाता है|

हरेक Voter Id Card पे आपको अलग-अलग EPIC नो. मिलती है, जो की सभी दूसरे लोगों के पास मौजूद Voter Id Card में अंतर को बताता है| आपको बता दूँ, की योग्य नागरिकों में वोट देने का अधिकार सिर्फ उन्ही को है, जिनकी आयु 18 साल या उससे अधिक हो गयी हो|
मतदाता सूची (Voter List) में नाम कैसे देखें
जैसे की मैंने आपको ऊपर एकदम अच्छे से बता दिया है, की Voter Id Card हमारे लिए क्यों इतना जरूरी है| तो अब हम Voter List Me Naam Kaise Dekhe के बारे में जानने की कोशिश करते है| वैसे तो वोटर लिस्ट में नाम आप दो तरीकों से देख सकते हैं| पहला तरीका अपना नाम से सर्च करके, और दूसरा तरीका EPIC नो. से सर्च करके|
Voter List Me Naam आप ऑफलाइन और ऑनलाइन भी देख सकते है| चूँकि पहले जब हर किसी के पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता था, तब वोटर लिस्ट में नाम चेक करना, एक मुश्किल वाली काम होति थी| लेकिन आजकल इंटरनेट लगभग सभी के पास मौजूद है| और आजकल लगभग सभी आम इंसान इंटरनेट का यूज़ करना जानते है, तो आपके लिए सबसे बेस्ट होगा की, आप ऑनलाइन ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करे।
हालंकि अगर आप चाहते हैं, की आप ऑनलाइन एप्प्स के माध्यम से सभी राज्यों के वोटर लिस्ट कैसे चेक करें| तो आप ऐसा भी कर सकते है| आप केवल अपने नाम के साथ-साथ दूसरे किसी के भी नाम और सभी राज्यों की वोटर लिस्ट भी चेक कर सकते है| मैने निचे में इसके बारे में भी बताया है|
Search By Name फीचर से वोटर ID में नाम देखना
आप अपना नाम वोटर लिस्ट में आसानी से देख सकते है| आपका नाम Voter List में है, या नहीं इसे जानने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे| एक बात ध्यान देने वाली है, की अगर आपके पास में वोटर कार्ड है, तो आप EPIC नो. से भी डायरेक्ट देख सकते है, जिसे मैंने निचे बताया है|

स्टेप 1) सबसे पहले आप (Election Commission of India) भारत निवार्चन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पे जाईये| आप यँहा से भी क्लिक करके जा सकते है| यँहा क्लिक करें- भारत निर्वाचन आयोग
स्टेप 2) आपके सामने इसकी होम पेज दिखाई दे रही होगी| जैसे की ऊपर फोटो में दिख रहा है| अब आपके सामने Search Name In Voter List लिखा दिखाई दे रहा होगा, आप उसे क्लिक करे|

स्टेप 3) अब सबसे ऊपर में आपके सामने दो ऑप्शन दिख रहा होगा| पहला- Search By Details और दूसरा Search By EPIC No. आपको यँहा कुछ बेसिक जानकारियाँ ही देनी है| जैसे-
- नाम- यँहा आप अपना ओरिजिनल नाम डालिये जो की आपके पहचान पत्र में है|
- पिता/ पति का नाम- आप अपने Voter Id कार्ड के अनुसार दोनों में से किसी का भी नाम दे सकता है|
- उम्र या जन्म तिथि- दोनों में से कोई एक का चुनाव कर के दे सकते है|
- लिंग/Gender- आप अपना लिंग का चुनाव कर सकते है, पुरुष या महिला|
- राज्य-अपना राज्य का चुनाव कर सकते है| जैसे- बिहार, राजस्थान, उड़ीशा इत्यादि|
- ज़िला- इसमें आप अपना चुने हुए राज्य की जिला को चुन सकते है|
- विधान सभा निर्वाचन छेत्र- आपके जिला के अनुसार इसे चुन सकते है|
- Captcha Code- सबसे अंत में आपको एक छोटा सा कुछ लिखा हुवा दिख रहा होगा, इसे उसके निचे दी हुई बॉक्स में टाइप कर सकते है|
स्टेप 4) सभी जानकारियों को एक बार दुबारा से मिलाने के बाद अब आप Search/खोजे पे क्लिक करें| क्लिक करते ही, आपके सामने आपकी Voter Id की सभी जानकारियाँ दिखाई देने लगेगी| आप यँहा से इन्हे डाउनलोड कर सकते है|
सभी जानकारियाँ सही होने के बावजूद भी अगर आपकी लिस्ट में नाम नहीं दिखाई दे रही है, मतलब आपकी अभी Voter List में नाम नहीं आयी हुई है| आप इसके लिए इसी वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं| या फिर अगर किसी जगह कुछ गलत हो गयी है, और आप उसे सुधार करवाना चाहते है, तो आप ऐसा भी कर सकते है| जाने- Aadhar Card में नाम, पता कैसे बदले?
EPIC No. से Voter List में नाम देखना
Epic No. Se Voter List Me Naam देखना सबसे आसान है| Search By Details की तुलना में Search By EPIC No./पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज का चुनाव करने में कम समय लगता है| क्यूंकि इसमें आपको सिर्फ तीन चीजों की ही जानकारी देनी होती है| आप इस ऑप्शन का चुनाव करने के लिए डायरेक्ट इस लिंक को क्लिक कर सकते है| यँहा क्लिक करें- पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No

यह लिंक आपको भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट में ओपन होगी, और एक नयी पेज दिखाई देगी| जैसे ऊपर फोटो में दिख रहा है| अब आपको अपना नाम देखने के लिए, हमारे साथ कुछ स्टेप्स को फॉलो करने है| जैसे-
स्टेप 1) पहले आप अपना पहचान पत्र को अपने पास निकाल कर रख लीजिये| क्यूंकि यहाँ आपको अपनी पहचान पत्र की क्रम संख्या या EPIC No. की जरूरत है| अगर आपको अपनी पहचान पत्र की नो. याद है, तो फिर निकलाने की जरूरत नहीं है| पहचान पत्र संख्या सबसे निचे फोटो में दिखाया गया है|
स्टेप 2) यँहा अपनी सिर्फ दो बेसिक जानकारियों को टाइप करें| जैसे-
- मतदाता पहचान-पत्र क्र./EPIC No.- आप अपना मतदाता पहचान-पत्र क्र. को टाइप करें|
- राज्य/State- आपका Voter Id Card जिस राज्य के लिए बना हुवा है, उस राज्य की नाम टाइप करे|
- Code/कोड- अंत में आप कोड वाली बॉक्स में वहीं कोड को टाइप करें जो आपको वँहा पे दिख रही है|
स्टेप 3) एक बार आप अपने सभी जानकारियों को चेक करने के बाद, खोजे/Search पे क्लिक करें| यँहा आप अपना नाम और Voter Id Card की सभी जानकारियों को देख सकते है|
सभी जानकारियाँ सही होने के बावजूद भी अगर आपकी लिस्ट में नाम नहीं दिखाई दे रही है, मतलब आपकी अभी Voter List में नाम नहीं आयी हुई है| आप इसके लिए इसी वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं| या फिर अगर किसी जगह कुछ गलत हो गयी है, और आप उसे सुधार करवाना चाहते है, तो आप ऐसा भी कर सकते है| जाने- Aadhar Card Download कैसे करें, ऑनलाइन
Android Apps से Voter List में नाम देखना
आप चाहें तो Android Apps की मदद से भी, अपना नाम Voter List में देख सकते है| आप ऑनलाइन Android Apps की मदद से अपना वोटर Id भी देख सकते है| इतना ही नहीं आप घर बैठे भारत के किसी भी राज्य की Voter List को भी देख सकते है, और डाउनलोड भी कर सकते है|
इसके लिए आपको सिर्फ गूगल प्ले स्टोर में Voter List 2019 या कुछ भी इससे सम्बंधित सर्च करना है| आपके सामने बहुत सी एप्प्स दिखाई देने लगेंगी| आप इनमे से किसी भी Apps को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करके अपना काम कर सकते है।
1) Voter Helpline
यह Election Commission की ऑफिसियल एप्प्स है| जिसे भारत सरकार ने खुद Allow किया है| इस एप्प की इंटरफ़ेस काफी अच्छी है, और इसपर काम करना काफी आसान है| इसमें आपको एक भी एड्स नहीं दिखाई देंगे| इसके अंदर काफी सारे ऑप्शंस मिल जाते है| आप इसे इनस्टॉल निचे दी गयी लिंक को क्लिक करके सीधे इनस्टॉल कर सकते है|
यँहा क्लिक करें- Voter Helpline Download

2) Voter List Ap
इस एप्प्स में आपको कोई भी एड्स नहीं दिखाई देता है| आप यँहा से बहुत आसानी से Voter List में नाम देख सकते है। लेकिन यह केवल आंध्र प्रदेश राज्य के लिए है।
डाउनलोड लिए यँहा क्लिक करें- https://play.google.com/store

निष्कर्ष:
हमने अपने तरफ से पूरी कोशिश की है, आपको आसान भाषा में समझाने के लिए| अगर आपको फिर भी किसी भी लाइन में दिक्कत आ रही है, तो आप हमें तुरंत कमेंट करके पूछ सकते है| हम बहुत जल्दी आपका रिप्लाई देंगे| अगर आपको हमारे समझाने के तरीके पसंद नहीं आते, तो आप इसके लिए भी कमेंट कर सकते है|
कुछ अन्य जानकारियाँ-
Youth ministry mein check karna hai Naam a Raha hai ki nahin