Jio Fiber क्या है; जाने आसान भाषा मे

क्या आपने भी किसी दोस्त या अन्य माध्यम से Jio Giga Fiber के बारे में सुना है, और आप इसके बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते है, तो आप धीरज रखिये| इस आर्टिकल में Jio Fiber Kya Hai, Jio GigaFiber Ke Plans क्या है, के बारे में बताया गया है| इसमें Jio GigaFiber Ke और फायदे, के बारे में भी बताया गया है|

Jio Fiber Kya Hai 2019

यह तो आपको जरूर पता होगा, लगभग तीन साल पहले भारत में Jio ने आकर धूम मचा दिया था| वह भी खाशकर अपने फ्री 4G इंटरनेट की सेवा प्रदान कराकर| उसी तरह ऐसा माना जा सकता है, की इस बार फिर Jio Fiber के आने से धूम मच जायेगी| खाशकर इसके बहुत ही सस्ते प्लान की वजह से, जो निचे बताया गया है|

Reliance Jio के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Mukesh Ambani ने अपने एनुअल जेनरल मीटिंग में Jio GigaFiber के सर्विसेज को 5 सितम्बर से शुरू करने को कहा है| उनके अनुसार यह सर्विसेज सभी समान्य लोगो के लिए भी उपयोग किया जा सकता है| शुरवाती तौर पर इसे 1600 से अधीक शहरों में सर्विस देने की भी बात कही गयी है|

Jio Giga Fiber Kya Hai

Jio Giga Fiber एक प्रकार की Fixed Broadband Internet सर्विस है, जिसे Reliance Jio कंपनी के दुवारा प्रदान की जा रही है| इसकी मदद से हम काफी तेज गति में इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे| पहले इसका नाम सिर्फ Jio Fiber रखा गया था, फिर बाद में बदलकर इसे Jio Giga Fiber रख दिया गया है|

चूँकि इसमें नेट एक्सेस करने के लिए Optical Fiber का उपयोग किया गया है, और इसकी स्पीड 1 Gb प्रति सेकंड तक की होगी| इसलिए इसे Jio Giga Fiber नाम दिया गया है| यह सर्विस FTTH टेक्नोलॉजी (Fiber to The The Home) पर आधारित है| विकिपीडिया से Optic Fiber के बारे में ओर अधिक जाने

इसका मतलब है, की Optical Fiber के माध्यम से इंटरनेट कनेक्शन मुख्य लाइन स्टेशन से होते हुए, आपके घर तक जुड़ेंगी| जंहा आप फिर उस Optical Fiber से जिओ राऊटर, जिओ टीवी और जिओ सेटअप बॉक्स इत्यादि, को कनेक्ट कर सकेंगे| इसके अलावा आप और भी IoT Devices को कनेक्ट कर इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे| IoT Devices के बारे में अधिक जाने

Optical Fiber

आपने Fixed Internet Broadband Connection या Landline Connection के बारे में तो जरूर, सुना होगा| जो दूसरे कम्पनियो के दुवारा प्रदान की जाती है| तो Jio Giga Fiber भी लगभग उसी तरह है|

हालाँकि उसमे केबल के अंदर ताँबे की तार का उपयोग की जाती है, जिससे ऊर्जा का क्षय ज्यादा होती है| लेकिन इसमें तार की जगह, Optical Fiber उपयोग किया गया है| जिससे इंटरनेट स्पीड बहुत ही तेज गति से मिलती है, और ऊर्जा का क्षय भी बहुत कम होता है| Broadband Connection के बारे में अधिक जाने

Jio GigaFiber Ke Plans

Jio GigaFiber प्लान 700-10,00 रुपये के बिच तक है| जिसमे अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग सर्विसेज प्रदान की जाएंगी| अगर Jio GigaFiber का सबसे सस्ता और मिनीमम प्लान 700 प्रति महीने की बात की जाए तो, इसमें आपको 100 Md प्रति सेकंड इंटरनेट स्पीड मिलती है|

वंही अगर इसकी मैक्सिमम प्लान 10,000 प्रति माह की बात की जाए, तो इसमें आपको 1 Gb प्रति सेकण्ड की स्पीड मिलती है, और डाटा अनलिमिटेड होती है| इसके साथ-साथ इन दोनों प्लान के अंदर आपको पूरे भारत में Landline Voice Calling फ्री मिलती है|

इतना ही नहीं, आपको वेलकम प्लान में HD या 4k LED Jio TV, Jio Setup Box, Jio Router इत्यादि दिए जायेंगे। ये सभी Iot Devices और डाटा एक पैकेज के रूप में मिलेंगे|

लेकिन अगर आपको US और Canada में अनलिमिटेड बात करनी है, तो उसके लिए 500 रुपये अलग से देने पड़ेंगे| जो की प्रति माह की दर से होगी| इसके अलावा भी Jio GigaFiber के प्लान में कई से सारे लेटेस्ट फीचर्स/अन्य फायदे भी शामिल होंगे| जिसे निचे बताया गया है|

Jio GigaFiber Ke Fayde

ऊपर बताई गयी Jio GigaFiber Ke सभी Plans के आलावा भी कई से सारे प्लान्स मिलेंगे| जिसे बहुत जल्द यानि अगले साल से शुरू कर दिया जाएगा| Reliance Jio के अनुसार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से बनी Devices और फूल एंटरटेनमेंट लिए निम्न्लिखित चीजें प्रदान कराई जाएंगी|

  • आप एक-साथ चार लोगों से एक ही समय में ऑनलाइन Video कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकेंगे|
  • OTT- इसका मतलब आप मूवी स्ट्रीमिंग एप्प्स जैसे- Amazon Prime, Netflix को फ्री में एक्सेस कर सकेंगे|
  • जिस दिन हॉल में मूवी रिलीज़ होगी, उसी दिन अपने घर में बैठकर Full HD में उस मूवी को देख सकेंगे|
  • Mixed Reality- यह Virtual Reality और Augmented Reality का कॉम्बिनेशन है| जिससे आप वर्चुअल इमेज को 3D में देख सकते है| साथ ही कई सारे IoT Devices को भी कनेक्ट कर सकते है|
  • आप Jio TV में अच्छे गेम को भी फ्री में प्ले कर सकते है| जैसे- PUBG, The Witcher, A L इत्यादि|

यह तो हो गयी, Jio GigaFiber की पूरी कहानी, अब सवाल यह आता है, की इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कँहा से करें| तो उसके लिए आप इस- https://gigafiber.jio.com/registration लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते है| यह जिओ की ऑफिसियल लिंक है|

निष्कर्ष

मैंने आपको सबसे पहले बतया की, Jio Fiber Kya Hai यह सेवा किसके दुवरा प्रदान की जा रही है| उसके बाद फिर आपने इसके लगभग सभी प्लान्स के बारे में जाना| अंत में आपने जाना की Jio GigaFiber Ke Fayde क्या-क्या है| आपको किसी भी लाइन में दिक्कत आ रही है, तो हमें कमेंट करके जरूर पूछ सकते है, हम आपका जरूर रिप्लाई देंगे|

इसे भी जाने-

मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ना और लिखना बहुत अच्छा लगता है। इंटरनेट टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों के साथ जानकारी शेयर करके मुझे खुशी महसूस होती है। इसके अलावा फोटोग्राफी करना मेरी हॉबी है। मैंने एक इंजीनियर के रूप में शिक्षा ली है और पेशे से अब मैं एक पार्ट-टाइम Professional Blogger हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here