टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन में बहुत ज्यादा बदलाव ला दिया और आज के समय में टेक्नोलॉजी के बिना हमारा रहना लगभग असंभव सा है क्यों की हम सुबह से लेकर साम तक जो भी काम करते है उनमे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तोह जरूर होता है| आज से समय में Internet की सहायता से हम सब इस दुनिया से जुड़े हुए है।
Internet Technology को India में आगे बढ़ाने में Jio ने अहम भूमिका निभाई, इस ब्लॉगपोस्ट में आप JioFi का Password कैसे बदले, इसकी SSID (WiFi Name) को कैसे बदला जाता है और इन सब के साथ JioFi की सभी Settings के बारे में जानोगे।
अपने घर में को Wifi प्रोफ बनाने के लिए पहले आपको कोई ब्रॉडबैंड कनेशन ही लेना पड़ता था या फिर यदि कोई दूसरा ऑप्शन भी मिलता तोह उसमे स्पीड हमेसा कम ही होती लेकिन Jio के आने के बाद ये सारी समस्याएं ख़त्म हो गई, आज आप एक JioFi Device की मदद से अपने पुरे घर में WiFi का यूज़ कर सकते है।
JioFi न केवल आपको कम कीमत पर मिलता है बल्कि इसमें आपको फीचर्स भी अच्छे-अच्छे मिलते है, जैसे की यह चार्जेबल है, इसको एक बार चार्ज करने के बाद यह आपको लगभग 12 घंटो का बैकअप देता है, आप इसे सफर के दौरान भी यूज़ कर सकते है|
Jio FI में सिक्योरिटी का भी काफी अच्छे से ध्यान रखा गया है, अपने JioFi WiFi Device की सभी सेटिंग को देखने और समझने के लिए आपको आपको अपने Username और Password की मदद से Log In करना होता है| जिसके बाद आप अपने JioFi के सभी सेटिंग को सही से सेट कर पाओगे।
जैसा की मैं आपको बता चूका JioFi में आपको काफी सरे फीचर्स मिलते है, इसलिए यहाँ आप JioFi के बारे में ये सब जानोगे, इनमे से आपको जिसके बारे मे जानना हो उस पर क्लिक करे।
पेज का इंडेक्स
JioFi का Password कैसे चेंज करें
JioFi का जो डिफ़ॉल्ट पासवर्ड याद रखने में काफी मुश्किल होता है इसके अलावा वह पासवर्ड आपके JioFi के पीछे लिखा होता है जिसे कोई भी बेटरी को हटाकर देख सकता है और आपका WiFi यूज़ कर सकता है|
JioFi का पासवर्ड बदलना बिलकुल सरल है, इसके लिए आपको http://jiofi.local.html पर अपने Username और Password के साथ Log In करना होता है| अब सवाल ये है है JioFi का Username और Password कहाँ से पता करे?
JioFi का Username और Password आपके डिवाइस पर ही लिखा होता है, अपने JioFi डिवाइस की बैटरी को हटाने के बाद आपको एक स्लिप चिपकी हुई मिलेगी जिसमे आपके JioFi की सारी डिटेल दी हुई होती है, जैसे की आपके WiFI का नाम जिसे SSID बोला जाता है, आपके JioFi WiFi के Password आदि| ज्यादाकर JioFi डिवाइस का Username और Password “administrator” ही होता है|
(आप ये सब आपमें मोबाइल से भी कर सकते है|)

ये सब पता कर लेने के बाद आपको इस URL को ओपन करना है http://jiofi.local.html/ जहा आपको कुछ इस तरह की स्क्रीन मिलेगी जहा क्लिक करके आपको Log In करना है

अगली स्टेप में आपको अपने Username और Password की सहायता से यहाँ log In करना है

सफलतापूर्वक Log In कर लेने के बाद आपको आपके सामने JioFi डिवाइस का डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा यहाँ आपको Password बदलने के लिए Settings पर क्लिक करके WiFi के बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का डैशबोर्ड होगा |
यहाँ ऊपर आपके WiFi का नाम (SSID) है अगर आप चाहे तोह इसे भी यहाँ से बदल सकते है, उसके बाद निचे वाले बॉक्स में जहा Security Key लिखा है वो आपके Password है, यहाँ आपको पासवर्ड बदलने के लिए इसे Backspace करके अपना नया Password लिखकर Apply के बटन पर क्लिक करना है|
Apply के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको OK पर भी क्लिक करना है जिसके बाद आपका डिवाइस Restart होगा, उसके बाद आपका नया Password सेट हो जायेगा और आपको दुबारा से इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए नया पासवर्ड डालना होगा।
पासवर्ड बदलते समय हमेसा ध्यान रखे की आपका Password आसान ना हो साथ ही उसका किसी के द्वारा अनुमान भी न लगाया जा सके|

JioFi का Name (SSID) कैसे चेंज करें
JioFi WiFi का नाम मतलब की SSID बदलने के लिए भी आपको पहले अपने Username और Pasword की सहायता से Log In करना होता है| JioFi डिवाइस का डिफ़ॉल्ट नाम कुछ इस तरह का आता है JioFi2_11A567 जो की दिखने में बिलकुल अच्छा नहीं लगता।
साथ ही यदि आपने अपने JioFi की SSID को ब्रॉडकास्ट नहीं कर रखी मतलब की आपके WiFI का नाम हमेसा छिपा हुआ रहता है कनेक्ट करने के लिए आपको पहले SSID (WiFi Name )डालनी पड़ती है तोह ऐसे में डिफ़ॉल्ट नाम को याद रखना तोडा मुश्किल होता है|
लेकिन अच्छी बात ये है की WiFi Name के रूप में आप कोई भी नाम रख सकते है| ऐसा करने के लिए आपको Setting ऑप्शन पर जाकर WiFi के बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद ऊपर ही आपको अपनी SSID (JioFi का नाम) मिल जाएगी|
SSID को बदलने के लिए आपको पहले वाली SSID को Backspace करकर नई SSID (WiFi Name) डालना है, और उसके बाद Apply के Button पर क्लिक करना है|
Apply के बटन पर क्लिक करने के बाद प्रोसेस पूरा होने के लिए System आपसे JioFi डिवाइस को Restart करने की परमिशन मागेगा जहां आपको Ok पर क्लिक करना है|

JioFi को Reset कैसे करे
JioFi को आपको कई कारणों से Reset करना पड़ सकता है जैसे की यदि आप अपने JioFi का Password भूल गए या फिर आपके JioFi में कुछ प्रॉब्लम हो रही है वह सही से कम नहीं कर रहा आदि| यदि आप अपने JioFi के Password भूल गए है तोह आपको उसे Reset ही करना पड़ता है, Reset करने के बाद आपका डिफ़ॉल्ट Password जो की JioFi पर लिखा होता है वह सेट हो जाता है|
JioFi को Reset करना बिलकुल आसान काम है इसके लिए आपको एक पिन या कोई कुछ और जो पिन की तरह हो उससे एक बटन दबाना होता है जो की JioFi के बैककवर को ओपन करने पर मिलता है|
इस बटन को आपको तब तक दबाकर रखना है जब तक की आपका JioFi डिवाइस Restart नहीं हो जाता, नॉर्मेली इसमें 30 सेकंड का समय लगता है| निचे दिखाई गई फोटो के माध्यम से आप समज सकते है की आपको वह बटन कहा मिलेगा|

JioFi में WiFi Name (SSID) को कैसे छुपाये
JioFi में आपको अपनी SSID को छुपाने का फीचर भी मिलता है इसमें आपके JioFi डिवाइस की SSID Hide हो जाती है जिससे लोगो को ये पता नहीं चल पता की इस एरिया में कोई WiFi उपलब्ध है या नहीं, इसके अलावा सिक्योरिटी के लिहाज से यह फीचर काफी अच्छा है क्यों की यदि कोई इंसान आपके WiFi से जुड़ना चाहेगा तोह उसे खुद से आपके WiFi का नाम (SSID) डालना होगा | यदि SSID थोड़ा भी गलत होगा तोह कनेक्ट नहीं हो पायेगा|
लेटेस्ट कंप्यूटर और लैपटॉप में यदि ऐसा कोई नेटवर्क मिलता है तोह वहा आपको Hidden Network लिखा हुआ दिखाई देगा| इस फीचर को इनेबल करने के बाद आपके JioFi की सिक्योरिटी काफी बढ़ जाती है|
इस फीचर को Enable करने के लिए आपको अपने Username और Password से http://jiofi.local.html पर Log In करना है जिसके बाद आपको Setting पर क्लिक करके WiFi बटन कर क्लिक करना है|
यहाँ आपके सामने काफी सारे ऑप्शन ओपन हो जायेगे जिनमे एक SSID Broadcast का होगा, यहाँ पहले से Enable होगा आपको SSID छुपाने के लिए इसे Disable करके Apply पर क्लिक करना होगा|
Apply पर Click करने के बाद आपको JioFi को Restart करने के लिए Ok पर क्लिक करना है|

JioFi Advance Settings
JioFi में आपको नार्मल सेटिंग से साथ कुछ एडवांस सेटिंग भी मिलती है जिनके बारे में निचे बताया गया है, इन सेटिंग को अपने अनुसार सेट करने आप JioFi को और अच्छे तरीके से यूज़ कर सकते है|
JioFi में Log In Username और Password कैसे बदले – अब आप जान ही चुके है की JioFi की सारी डिटेल जैसे की Log In Username और Password, WiFi Password, SSID आदि उसके पीछे लिखे होते है, और ये बात आपके साथ साथ और भी बहुत लोगो ने जान ली है तोह ऐसे में आपको अपनी सिक्योरिटी का विशेस ध्यान रखना चाहिए|
यदि कोई यूजर आपके WiFi को यूज़ कर रहा है और आपने अभी तब अपने डिफ़ॉल्ट Log In, Username और Password को चेंज नहीं किया तोह वह आपके JioFi की सेटिंग में Log In कर सकता है और कुछ छेड़छाड़ भी कर सकता है, ऐसे में आपको अपने डिफ़ॉल्ट Username और Password को भी बदल लेना चाहिए|
JioFi डिफ़ॉल्ट Log In करने के Username और Password को बदलने के लिए आपको पुराने पासवर्ड से Log In करने के बाद Setting पर क्लिक करे User Management के बटन पर क्लिक करना है|
यहाँ से आप Username और Password दोनों बदल सकते हो, नए Username के लिए आपको पहले वाले को बैकस्पेस करके नया Username टाइप करना है, उसके बाद आपके पुराने पासवर्ड, अब आपको नया पासवर्ड डालना है और निचे बाले बॉक्स में दुबारा से वही पासवर्ड डालकर Apply पर क्लिक करना है|
अब प्रोसेस पूरा करने के लिए रीस्टार्ट के लिए Ok पर क्लिक करना है|

Power Save – आपने यह नोटिस किया होगा की जब आपके JioFi डिवाइस को कोई यूज़ नहीं कर रहा होता है तोह वो अपने आप बंद हो जाता है, JioFi में यह सेटिंग पहले से की हुई आती है की यदि उसे कोई 30 मिनट तक यूज़ नहीं करेगा तोह वो बंद हो जायेगा, आप चाहे तोह इसे बढ़ा या Off भी कर सकते है|
ऐसा करने के लिए आपको Log In करने के बाद Setting ऑप्शन पर क्लिक करके Advance बटन कर क्लिक करना है| जिसके बाद आपको कुछ इस तरह का डैशबोर्ड मिलेगा|
यदि आप इसे off कर देते है तोह आपका JioFi डिवाइस अपने आप बंद नहीं होगा आपको इसे खुद से ही बंद करना पड़ेगा|

निष्कर्ष
JioFi इंटरनेट यूज़ करने के लिए काफी अच्छा डिवाइस है, इसे आप कही भी ले जा सकते है इसके साथ ही आप इसकी मदद से अपने पुरे घर में WiFi यूज़ कर सकते है| JioFi में आपको काफी सारे फीचर मिलते है जिनमे से कुछ महत्वपूर्ण फीचर के बारे में आपने इस ब्लॉगपोस्ट में सिख लिया।
यहाँ आपने जाना की कैसे JioFi का Password बदले, कैसे JioFi का नाम (SSID) को चेंज करे, किस तरह से JioFi को Reset किया जाता है, JioFi के Password भूल गए तोह क्या करे, इसके साथ ही कुछ एडवांस सेटिंग, उम्मीद करता हु की आपके सब कुछ अच्छे से समज आया।
यदि आपका कोई सवाल या फिर आप JioFi की कोई और Setting के बारे में जानना चाहते है तोह मुझे कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बता दे, में आपको जल्द ही रिप्लाई करुगा।
आपके काम की अन्य पोस्ट:-
Sir
Mere router ka piche ka ssid or password mit gaya he or mere mobail me o conect bhi nahi to aabhi me usko use karana chahata hu aab me kya karu samz nahi aa raha he please
Hello Sachin,
कोई बात नहीं, आप Jio Customer Care से बात करे वो आपको आपके डिवाइस का डिफ़ॉल्ट SSID और Password बता देंगे
Lte pin kya h ye
mai paasword dal tha ab change karna h pr ho nhi rha h
me paasward bhul gya to kese new paasward lagao
इस ब्लॉग पोस्ट में अच्छे से बताया गया है की कैसे JioFi के Password Change करे
mai login kar raha hu to mera user name sahi bta raha hai but password error aa raha hai to kya karun
aap apne JioFi ko Reset kar lo aur baad me password lagao
jio fi jyada net karch kar raha hai kya kare
username & password dala tha username mismatched bata raha hai
aap reset karke jo password aur username aapke JioFi par likha hai vo dalo
Login करने पर गलत युज़र नेम बात रहा हैं इसे कैसे सुधारना चाहिए
Aap Apne JioFi ko reset kar skte ho uske baad default Username and password honge
Login nahi hota administrator password dalne ke baujudh vi akhari upay
Aapke Password JioFi ke back par likhe hote hai, aap battery nikalkar check karo ho skata hai aapke case me username aur password alag ho.
Bhai laptop main connect karte wakt username mang rha h to username main kya dalna hai
Hello Ajay,
अगर आपने इस पोस्ट को पढ़ा है तो मेने Username के बारे में बताया है, डिफ़ॉल्ट यूजरनाम administrator होता है.
Aapka post kafi achha laga aapne bahut hi badhiya post ko share kiya hain dhnyabad.
Hello,
Meje Appreciate Karne ke liye
Thanks