स्मार्ट टीवी क्या होता है; स्मार्ट टीवी के फायदे और नुकसान क्या है? 

जब से स्मार्टफोन अस्तित्व में आया है तब से टीवी काफी कम ही देखा जाता है लेकिन इसका मतलब यह हैं कि लोगों ने टीवी देखना ही बंद कर दिया हैं। पहले के मुताबिक आजकल मार्केट में ऐसे टीवी आ चुके है जिनमे कई सारे स्मार्ट फीचर पाए है? स्मार्ट फीचर से हमे याद आया कि क्या आप जानते हो की स्मार्ट टीवी क्या होता है और स्मार्ट टीवी के फायदे और नुकसान क्या है? इसके साथ स्मार्ट टीवी और नॉर्मल टीवी में क्या अंतर होता है?

Smart TV Kya Hai

यदि आप कभी मार्केट में कोई टीवी लेने जाए तो आपको इन सभी चीजों के बारे में जरूर पता होना चाहिए तभी जाके आप कोई अच्छा सा टीवी ले सकते हो। अगर आप अभी तक नही जानते हो की स्मार्ट टीवी क्या है और इसके फायदे क्या होते है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आज हम इस लेख में स्मार्ट टीवी के विषय में ही जानकारी देने जा रहे है। साथ ही Non Smart TV के बारे में भी आपको इस लेख के द्वारा जानकारी दी जायेगी।

वैसे भी आजकल टेक्नोलॉजी की मदद से जिस तरह से मोबाइल फोन स्मार्ट हो चुके ठीक उसी तरह टीवी भी स्मार्ट हो चुके हो। वो दिन जा चुके है जब टीवी साइज में काफी बड़ा और भारी हुआ करता था जिसे एक साथ से दूसरे स्थान पर ले जाना भी मुश्किल था। लेकिन आज की एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से मार्केट में ऐसे कई सारे स्मार्ट टीवी आ चुके ही जो साइज में हल्के होते है और उनमें स्मार्ट फीचर भी पाए जाते है। चलिए फिर जानते है की स्मार्ट टीवी क्या है?

स्मार्ट टीवी क्या होता है?

Smart TV को Connected TV (CTV) के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें एक सामान्य LED टीवी से ज्यादा फीचर पाए जाते है। स्मार्ट टीवी में आप सामान्य रूप से केबल ऑपरेटर या फिर सेट टॉप बॉक्स की मदद से कई सारे चैनल में मूवी, सीरियल, सॉन्ग, कार्टून आदि देख सकते हो लेकिन इसके साथ स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत है की इसे इंटरनेट की मदद से भी चलाया जा सकता है।

आजकल के स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह काम करते है यानी की जिस प्रकार से एक स्मार्टफोन में अलग अलग प्रकार के एप्लीकेशन को इंस्टॉल किया जाता है ठीक उसी प्रकार स्मार्ट टीवी में कई सारे एप्लीकेशन इंस्टॉल किए जा सकते है। जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ब्राउजर आदि। साथ ही इसमें ऑनलाइन गेम्स भी खेले जा सकते है। स्मार्ट टीवी में Web 2.0 के कई सारे फीचर्स मौजूद होते है। मार्केट में भी आजकल स्मार्ट टीवी का प्रचलन बढ़ गया है। साथ ही स्मार्ट टीवी, कंपनी द्वारा निर्मित Operating System पर कार्य करती है।

इसके अलावा ब्लूटूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट, जैसे फीचर भी इसमें मिलते है। स्मार्ट टीवी को एंड्रॉयड टीवी भी कहा जा सकता हैं। यहां तक की गूगल असिटेंट की सुविधा भी इस टीवी में मिल जाती है। USB Port, HDMI Port, Pen Drive आदि को जोड़ने की सुविधा इसमें पहले से ही मौजूद होती है। यहां एक चीज ध्यान रखने योग्य है की स्मार्ट टीवी में कुछ लिमिटेड एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने की सुविधा होती है जो कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जाते है।

Smart TV के फायदे कौन कौन से होते है?

स्मार्ट टीवी में कई सारे फीचर्स/फायदे होते है जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। स्मार्ट टीवी के कुछ मुख्य फायदों के बारे हमने यहां जानकारी दी है।

1. Internet सुविधा

जिस प्रकार से एक स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है थी उसी तरह से स्मार्ट टीवी में भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्ट टीवी आज के आधुनिक तकनीक द्वारा बनाए गए है जिससे आप इसमें वाईफाई, हॉटस्पॉट और ब्रॉडबैंड के द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल इस्तेमाल कर सकते हो।

2. OTT Platforms का इस्तेमाल

स्मार्ट टीवी में आप चाहे तो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे OTT प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल कर सकते हो। जबकि सामान्य LED में आप इनका इस्तेमाल नही कर सकते हो।

3. Monitor की तरह इस्तेमाल 

स्मार्ट टीवी को बहुत ही आसानी से कम्प्यूटर स्क्रीन/मॉनिटर के रूप भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. Google Assistant की सुविधा

आज के दौर में जो भी स्मार्ट टीवी मार्केट में आ रहे है उनमें वाइस कमांड के लिए गूगल असिस्टेंट की सुविधा यूजर्स को मिल जाती है।


Smart TV के नुकसान क्या क्या है?

देखा जाए तो स्मार्ट टीवी के कुछ फायदे है लेकिन कुछ नुकसान भी है जिसके बारे में हमने निम्नलिखित रूप से जानकारी दी है।

1. Limited Features की सुविधा

स्मार्ट टीवी का निर्माण जिस कंपनी द्वारा किया है वह खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम टीवी में इस्तेमाल करती है जिस प्रकार मोबाइल फोन में किया जाता है जिसकी वजह से स्मार्ट टीवी में कुछ लिमिटेड फीचर्स मिलते है और साथ ही कुछ लिमिटेड एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके उपयोग किया जा सकता है।

2. Update की सुविधा कम

कई स्मार्ट टीवी कंपनी समय के साथ अपने स्मार्ट टीवी में कई सारे नए अपडेट लाती रहती है लेकिन अधिकतर कंपनी कोई अपडेट प्रदान नही करती है जिसकी वजह से यूजर्स वही पुराने फीचर्स का इस्तेमाल करते है।

3. अधिक Price

स्मार्ट टीवी जिस तरह से अधिक फीचर्स के साथ है उसी तरह उसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। अर्थात एक सामान्य व्यक्ति द्वारा एक स्मार्ट टीवी खरीदना संभव नही हो पाता है।


Non Smart TV क्या होता है?

Smart TV क्या होता है यह तो जान लिए चलिए थोड़ा सा Non Smart TV या सामान्य टीवी के बारे में जान लेते है। स्मार्ट टीवी से उल्टा सामान्य टीवी होता है। सामान्य टीवी से हमारा तात्पर्य आज से 5 या 7 पहले आने वाले भारी भरकम टीवी सी भी है। सामान्य टीवी यानी की एक सामान्य LED TV से है जिसमे आप मूवी, सीरियल, न्यूज, सॉन्ग, स्पोर्ट्स आदि चीजे देख सकते हो। साथ ही आप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या स्मार्टफोन के साथ इस LED टीवी को कनेक्ट कर सकते हो

आप नॉन स्मार्ट टीवी को भी आज के समय मे स्मार्ट टीवी बना सकते है, ये कैसे होगा जानने के लिए आप ये वाली ब्लॉग पोस्ट पढे।

इसके अलावा आपको इसमें पेन ड्राइव लगाने और HDMI Port के ऑप्शन भी मिल जाते है। आप सोच रहे होंगे की इतने सारे फीचर होने पर भी इसे स्मार्ट टीवी क्यों नही कहा जाता है? तो इसका जवाब यह है की स्मार्ट टीवी की तरह इसमें इंटरनेट कनेक्शन और वाईफाई की सुविधा नही दी जाती है और न ही आप कोई एप्लीकेशन और OTT प्लेटफार्म इसमें इस्तेमाल कर सकते हो। 

Android TV क्या होता है?

एंड्रॉयड टीवी, स्मार्ट टीवी से ज्यादा बेहतर होते है क्योंकि इसमें गूगल द्वारा संचालित OS की सुविधा मिलती है जिसे हम सभी एंड्रॉयड के नाम से जानते है। एक स्मार्ट टीवी में जो भी विकल्प मिलते है वह सभी हमे एंड्रॉयड टीवी में भी देखने को मिल जाते है लेकिन सबसे अच्छी बात एंड्रॉयड टीवी की यह होती है की इसमें एक यूजर चाहे तो कई सारे एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकता है और उनका इस्तेमाल कर सकता है।

यहां तक की प्ले स्टोर की सुविधा भी इसमें मिलती है जिससे आप गेम्स का भी मजा उठा सकते हो। साथ ही एंड्रॉयड डिवाइस में जो भी फीचर्स मिलते है वह सभी के सभी एंड्रॉयड टीवी में मिल जाते है। समय के साथ साथ गूगल भी कई सारी चीजों को भी Update करता है ताकि यूजर को और अच्छी सुविधा प्रदान की जा सकें। इन सबके साथ एंड्रॉयड टीवी का इंटरफेस इस्तेमाल करने में काफी ज्यादा आसान होता है। 


सारांश 

हमारे विचार से अब आप जान ही चुके होंगे की स्मार्ट टीवी क्या होता है? इस आर्टिकल में आज हमने आपको स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दी है साथ ही बताया है की स्मार्ट टीवी और नॉन स्मार्ट टीवी में क्या अंतर होते हैं। इसके अलावा हमने एंड्रॉयड टीवी के बारे में भी आखिर के आपको जानकारी प्रदान की है। इसके साथ इनके फीचर्स में बारे में भी आपको इस लेख में बताया गया है।

अतः हम उम्मीद करते है की आपको स्मार्ट टीवी के विषय में जानकारी मिल चुकी होगी। इसी के साथ आज के इस लेख बस इतना ही। उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया होगा तो जरूर इस आर्टिकल को शेयर करिएगा। इसके बाबजूद आपके कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स आपके लिए हमेशा खुला है। अतः आप अपने सवाल हमसे पूछ सकते हो।

आपके काम की अन्य पोस्ट:

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here