Normal TV को Smart TV कैसे बनाए (3 तरीके)

क्या आप Normal TV को Smart TV कैसे बनाये जानना चाहते हैं? यदि हां तो आपको जानकारी के लिए बता दे, की आप Media Streaming Device डिवाइस के जरिए बहुत ही आसानी से LED TV को Smart TV में बदल सकते हैं। यदि आप आपने LED TV से परेशान हो गए हैं, तो आज का यह ब्लॉग पोस्ट  आप सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। 

normal tv ko smart tv kaise banaye

इस ब्लॉग पोस्ट के जरिए आप LED TV Ko Smart TV Kaise Banaye के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।  LED TV के जरिए आप केबल DTH के द्वारा सुनिश्चित किए गए चैनल को ही देख सकते हैं, पर Smart TV के जरिए आप OTT प्लेटफार्म को इस्तेमाल करने के साथ साथ और भी कई फीचर्स को भी इस्तेमाल कर  सकते है। 

Normal LED TV पर हमें TV Channels को छोड़ कर और कोई अलग फीचर देखने को नहीं मिलता है, जैसे कि WhatsApp, Youtube आदि, पर वहीं Smart TV पर हमें कई प्रकार के उपयोगी फीचर का सपोर्ट देखने को मिल जाता है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप आसानी से अपने पुराने LED TV को एक Smart TV में बदल सकते है। 

Smart TV क्या होता है

जैसे कि Smart TV इसका नाम से ही पता चल जाता है, की यह Smart तरीके से कम करता है, Smart TV के जरिए हम TV को बेहद ही उन्नत तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। जैसे साधारण TV Cable या DTH कनेक्शन के जरिए काम करता है, ठीक वैसे ही Smart TV इंटरनेट कनेक्शन के जरिए काम करता है। 

स्मार्टफोन के सभी फीचर ही हमें Smart TV पर देखने को मिल जाता हैं, Smart TV में TV Channels को देखने के साथ साथ हम YouTube जैसे कई ऐप, Games और Social Media प्लेटफार्म को भी इस्तेमाल कर सकते है। तो चलिए नॉर्मल टीवी को Smart TV मे कैसे बदले के बारे में जानते है।

Normal LED TV को Smart TV कैसे बनाए 

जैसे कि हमने ऊपर आप सभी को बताया कि Smart TV पर हमें साधारण टीवी के मुकाबले कई गुना ज्यादा फीचर देखने को मिल जाता है, एक Normal LED TV पर हमें केवल कुछ ही चैनल्स देखने को मिलता है, पर यदि आप अपने पुराने टीवी को एक Smart TV बनाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप चाहे तो अपने साधारण TV को Smart TV भी बना सकते हैं। 

दैनंदिन जीवन में टेक्नोलॉजी का विकास बढ़ता ही जा रहा है, इस समय कई प्रकार के डिवाइस देखने को मिल जाते हैं, जिसके तहत हम पुराने Normal LED TV को एक Smart TV में बदल सकते है, जिसके लिए आपके पास TV में HDMI पोर्ट का होने आवश्यक है, यदि TV में HDMI पोर्ट है, तो आप अपने साधारण TV को Smart TV में बदल सकते है। 

Normal TV Ko Smart TV Kaise Banaye के लिए आपके पास, Google Chromecast, MI TV Stick, Amazon Fire Stick, इनमें से किसी एक Device का होना बहुत ही जरूरी है, तभी जाकर आप अपने Normal TV को एक Smart TV में परिवर्तित कर सकते हैं। यदि नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी कैसे बनाए के डिवाइस के बारे में बताएं तो वह है – 

1. Google Chromecast

Google Chromecast एक बहुत ही अच्छा Media Streaming Device डिवाइस है, साधारण TV को Smart TV बनाने का, हम Chromecast के जरिए कोई भी Led TV को एक Smart TV में बदल सकते हैं। क्यूंकि यह डिवाइस Google द्वारा मनाया जाता है, इस कारण ज्यादातर लोग इस डिवाइस का प्रयोग करते हैं। Google Chromecast पर Smartphone के जैसे लगभग सभी फीचर्स हमें देखने को मिल जाते हैं.

google chromecast

हम Google Chromecast को TV के HDMI पोर्ट के साथ कनेक्ट करके बहुत ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। यह क्रोमकास्ट इंटरनेट के जरिए काम करता है, हम Google Chromecast के तहत YouTube, Instagram समेत और भी कई एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Google Chromecast Device का मूल्य ₹3000 है, जिसे आप नीचे लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते है। 

Google Chromecast Features

  • 1080P 60FPS HD Support 
  • 800+ Supported Apps 
  • 80+ Ott Platforms 

2. Amazon Fire TV Stick

जैसे Google Chromecast एक एक बहुत ही अच्छा Media Streaming Device है ठीक वैसे ही Amazon Fire TV Stick भी एक बहुत ही अच्छा Media Streaming Device है। हम Amazon Fire TV Stick के जरिए कोई भी साधारण LED TV को एक Smart TV में परिवर्तित कर सकते है। 

Amazon Fire TV Stick

Amazon Fire TV Stick डिवाइस का कीमत ₹3,999 है, हमे इस Amazon Fire TV Stick डिवाइस में Hotstar, Voot, Netflix के साथ और भी कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट देखने को मिल जाता है, साथ ही में हम इस डिवाइस के जरिए Youtube समेत Browser का इस्तेमाल भी कर सकते है। 

इस Amazon Fire TV Stick को TV के साथ कनेक्ट करना बहुत ही आसान है, इस डिवाइस में HDMI Port का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है, जिसे TV के पीछे HDMI कनेक्टर पर लगाकर कनेक्ट करना पढ़ता है, HDMI पोर्ट पर Fire Stick को कनेक्ट करते ही Wifi को भी हमें डिवाइस में कनेक्ट कर देना होगा, उसके बाद हमारा साधारण LED TV एक Smart TV में बदल जाएगा। 

Amazon Fire TV Stick Features

  • 1GB Ram
  • 8GB Of Internal Memory 
  • 4k  High Resolution Support 
  • 100+ Supported Apps 
  • Almost All Ott Platforms 

3. MI TV Stick

MI TV Stick भी Amazon TV Stick की तरह है एक बहुत ही अच्छा Media Streaming Device है, हम Mi TV Stick के जरिए बहुत ही आसान कोई भी साधारण Led TV को एक अच्छा Smart TV में बदल सकते है, इस MI TV Stick का कीमत दूसरे TV Stick के तुलना में बहुत ही कम है। यह Android 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस MI TV Stick का कीमत मात्र ₹2,999 है, इस TV Stick पर हमें लगभग सभी तरह के OTT प्लेटफार्म के साथ और भी कई तरह के फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल जाता है, इस डिवाइस को हमें टीवी के पीछे HDMI Port पर कनेक्ट करना होता है, उसके बाद WIFI से कनेक्ट करते ही हमारा Normal TV एक Smart TV में बदल जाता है।

आज के समय मे आप केवल 10,000 रुपए मे एक अच्छा स्मार्ट टीवी खरीद सकते है, 10 हजार के अंदर सबसे अच्छे स्मार्ट टीवी के बारे मे आप इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जान सकते है।

MI TV Stick Features

  • 1GB Of Ram 
  • Android TV 9 Pie
  • 8GB Of Internal Memory
  • High Resolution Support 
  • 100+ Supported Apps 
  • Almost All Ott Platforms 

Smart TV के फायदे

Normal TV Ko Smart TV Kaise Banaye के बारे में तो आप अच्छे से जान ही गए होंगे, अब हम अगर Smart TV के कुछ उपयोगी फायदे के बारे में आप सभी को बताए तो वह है – 

  • Smart TV के जरिए हम Youtube, Netflix जैसे कई उपयोगी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Smart TV में किसी भी तरह का DTH या Cable कनेक्शन का आवश्यकता नहीं पड़ता है, इसे इंटरनेट कनेक्शन के जरिए बेहद ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • Smart TV में TV Channels को देखने के साथ साथ हम और भी कई OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

Smart TV के नुकसान

जैसे Smart TV के अनेक फायदे हैं, ठीक वैसे ही Smart TV के कुछ नुकसान भी हमें देखने को मिल जाते हैं। यदि हम Smart TV के नुकसान के बारे में बताएं तो वह है – 

  • आपके पास एक अच्छा Wifi कनेक्शन का होना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो आप स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 
  • यदि आपका इंटरनेट कनेक्शन बहुत ही Slow है, तो आपका स्मार्ट टीवी भी बहुत ही धीमा काम करेगा क्योंकि यह आपके इंटरनेट कनेक्शन के ऊपर निर्भर करता है। 
  • Smart TV का कीमत दूसरे साधारण टीवी के तुलना में बहुत ही अधिक होता है, इस कारण आम ग्राहक इसे नहीं खरीदते हैं। 

सारांश

इस पोस्ट पर हमने LED TV Ko Smart TV Kaise Banaye के बारे में विस्तार में बताया है, उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा, कि नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी कैसे बनाए और Smart TV क्या होता है।  

जिस TV में Internet कनेक्शन के साथ दूसरे  एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने की सुविधा होता है उसे ही स्मार्ट टीवी कहा जाता है। यदि आपके मन में TV Ko Smart TV Kaise Banaye से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तब आप हमें नीचे कॉमेंट बॉक्स पर कमेंट करके पूछ सकते हैं।

आपके काम की अन्य पोस्ट:-

लॉजिकलदोस्त टीम, LogicalDost प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों का समूह है ये समूह अलग अलग विषयों पर अच्छे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से लोगों को इंटरनेट व टेक्नोलॉजी के बारे मे जानकारी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here