Nira App से लोन कैसे ले | Nira App Se Loan Kaise Le

Nira Instant Loan App : आज के समय में इस दुनिया में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह कर्ज के लिए बैंक जाएं और कर्ज लेने के लिए कागजी कार्रवाई करें। लोग चाहते हैं कि उन्हें कम मेहनत में सब कुछ मिल जाए। इसलिए ग्राहक की जरूरतों के साथ कारोबार भी विकसित हो रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको Nira App के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

Nira App तत्काल व्यक्तिगत ऋण (Instant personal Loan) लेने के लिए Online Application है। साथ ही इस लेख के माध्यम से हम आपको Nira Instant Loan App के संबंध में कई सारे सवालों के जवाब देने वाले है जिनमे निम्नलिखित प्रश्न शामिल है जैसे की 

  • Nira App क्या है?
  • Nira App Se Loan Kaise Le सकते है? 
  • Nira App से लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या क्या होने चाहिए?
  • क्या NIRA ऐप सुरक्षित है?
  • Nira App से कितना लोन मिल सकता है?
  • NIRA App से लोन मिलने में कितना समय लगेगा?

इसके साथ Nira App से जुड़े हुए आपको कई सारे अन्य प्रश्नों के उत्तर भी इस लेख में दिए जायेंगे। यदि आप भी Nira App से लोन लेना चाहते हो तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Nira App क्या है | What is Nira App in Hindi

Nira App एक Online Money Lending Platform है। इस ऐप का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति Instant Personal Loan प्राप्त कर सकता है। नीरा ऐप की मदद से हम कम से कम 5 हजार तथा अधिकतम 1 लाख रुपये का Instant Personal Loan लिया जा सकता हैं। इसके मासिक ऋण पर ब्याज भुगतान 2% से 3% हो सकता है। अगर हम पूरे साल के ब्याज को जोड़ दें तो यह लगभग 24-36 प्रतिशत के करीब निकलता है। यदि हम भारत में किसी भी बैंक से ऋण लेते हैं, तो नीरा ऐप द्वारा लिया जाने वाला ब्याज तुलनात्मक रूप से बहुत अधिक है।

Rohit Sen और Nupur Gupta Nira App के फाउंडर हैं। साथ ही यह अच्छे वित्तीय विशेषज्ञ (Financial Experts) हैं। Nira App को आसनी से प्लेस्टोर से डाउनलोड करके अपने फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। Play Store के ऊपर नीरा ऐप की 4.3 की अच्छी रेटिंग भी है। इसके साथ ही अभी तक Nira App को 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड कर लिया है। यह रेटिंग उन लोगों के लिए अच्छा संकेत है जो इस ऐप से लोन लेने में रुचि रखते हैं।

Nira App से loan कैसे मिलेगा | Nira App Se Loan Kaise Milega 

Nira App के द्वारा आसानी से लोन लेने के लिए 

  1. सबसे पहले Play Store से Nira App को डाउनलोड कर लें
  1. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर की मदद से Nira App में Sign In कर लें
  1. अपनी Loan Eligibility Check जरूर करे।
  1. KYC प्रक्रिया को पूरा करे।
  1. Loan की राशि आवेदन के बाद आवेदक के बैंक खाते में 24 घंटे में जमा कर दी जाती है।

Nira App Se Loan Kaise Le (Complete Process in Hindi)

Nira App Se Loan Kaise Le :– यदि आप जानना चाहते हो की Nira App Se Loan Kaise Le सकते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। 

Step 1 :– सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Playstore से Nira App को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है।

Step 2 :– इसके बाद Nira App को ओपन कर लें तथा अपनी भाषा का चयन करें Ok पर क्लिक करें।

Step 3 :– फिर आपको Loan Amount और Tenure Select करें और EMI calculate करें तथा Process वाले विकल्प पर click कीजिए।

Step 4 :– उसके बाद App द्वारा आपसे Nira App Loan से संबंधित कुछ जानकारी स्क्रीन पर आयेगी जिसे पढ़ने के बाद Apply Now वाले Option पर क्लिक करें।

Step 5 :– इसके बाद Nira App द्वारा आपसे Personal Information, Contact, Location, Camera ,SMS आदि का access मांगता है।जिसको आपको नीचे Privacy Policy के Box को टिक करना है और इसके साथ Okay,I Understand के ऊपर क्लिक कर देना है।

Step 6 :– अब आपको अपना मोबाइल फोन नंबर डालना है जिस फोन नंबर के साथ आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

Step 7 :– अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा जिसे आपको verify करना है और Register वाले विकल्प पर क्लिक करें देना है।

Step 8 :– उसके बाद आपको व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा जैसें की

  • आप Salaried Person है फिर Self Employed है।
  • वेतन लेने का तरीका, बैंक में या कैश के रूप में
  • आपकी मासिक आय
  • आपका नाम आधार कार्ड के अनुसार
  • आपकी जन्म तिथि
  • ई मेल एड्रेस
  • वांछित मोबाइल नंबर 
  • जहां आप रहते हो वहां का पिन कोड 
  • अपने काम का अनुभव
  • आपके संगठन और स्टोर का नाम
  • अपना जेंडर दर्ज करें
  • Marital Status की जानकारी
  • आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक या नही देख लें
  • क्या आपने कही और से भी लोन ले रखा या नही
  • लोन प्राप्त करने का कारण
  • लोन में वांछित राशि

अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद Processed के ऑप्शन पर क्लिक कर दें

Step 9 :– जैसें ही आपको लोन प्राप्त करने की मान्यता मिल जाती है तो सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके अपनी KYC पूरा करें तथा 24 घंटे बाद लोन की राशि आपके Bank Account में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यदि किसी कारण से आप Loan लेने के लिए Eligible नही हो पाते हो तो आप 2 महीने पश्चात फिर से Nira App Instant Loan के लिए आवेदन कर सकते हो।

हमें उम्मीद है कि आप जान चुके होंगे की Nira App से loan कैसे लिया जाता है। आगे आपको हमने Nira App से संबंधित अन्य जानकारी भी प्रदान की है।

Nira App से loan लेने के लिए योग्यता

एक व्यक्ति के पास Nira App से loan लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

  • Nira App से loan लेने के लिए आपकी राष्ट्रीयता भारतीय की होनी चाहिए परंतु यदि आप भारत के नागरिक नहीं हो तो आप Nira App से लोन नहीं ले सकते हैं।
  • यदि आप लोन लेना चाहते हो तो आपकी आयु 22 साल से 59 साल के मध्य में होनी चाहिए 
  • आपके पास मासिक आय का कोई स्त्रोत होना चाहिए तथा आपकी मासिक आय कम से कम 12 रुपए या इससे अधिक होनी चाहिए 
  • आप जो भी कार्य कार्य करते होंगे उसमे आपको कम से कम 6 महीने का अनुभव जरूर होना चाहिए 
  • आपका सिबिल स्कोर 681 या इससे अधिक जरूर होना चाहिए

Nira App से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

Nira App से Loan लेने के लिए बताए गए दस्तावेज आपके पास जरूर होने चाहिए

  • बीते 6 महीने पहले की बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप का होना आवश्यक 
  • आपकी सेल्फी

Nira App से कितना लोन मिलेगा? 

एक आवेदक Nira App के द्वारा कम कम 5 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का लोन ले सकता है। यदि आपने Nira App से पहले भी लोन होगा और उसका भुगतान समय पर किया होगा तो आपको अधिक लोन दिया जा सकता है। 

Nira App लोन पर कितना ब्याज लगता है?

Nira App पर आपको 2 से 3 प्रतिशत प्रति ब्याज दर पर माह ऋण मिलता है। अगर इसे साल के आधार पर कैलकुलेट करें तो ब्याज 24 से 36 फीसदी होता है। 

Nira App से लोन कितने समय के लिए मिलता है?

नीरा ऐप पर आपको 3 महीनो से लेकर 24 महीने तक का Loan Repayment का टाइम पीरियड मिलता है। आप लोन का समय या अवधि अपनी आय और अपनी जरूरत के हिसाब से भी तय कर सकते हैं। लेकिन यदि आप भुगतान के लिए लंबी अवधि चुनते हैं तो ऋण राशि पर उच्च ब्याज लगाया जाएगा।

Nira App से लोन पर लगने वाला Fees और Charges क्या है?

निम्नलिखित Fees और Charges का भुगतान आपको Nira App से लोन लेने के दौरान करने पड़ते है।

  • Processing Fees :– यह टोटल लोन अमाउंट का 1 से लेकर 4 प्रतिशत होता है और इसके ऊपर GST अलग से लगता है।
  • Prepayment Fees :– यह शुल्क पूरी ऋण राशि का 2.5 प्रतिशत लिया जाता है।
  • Late Fees :– अगर ओवरड्यू 30 दिन से अधिक का हो जाए तो बचे हुए लोन राशि का 2 प्रतिशत चार्ज के रूप में लगाया जाता है।अगर बाउंस हो जाए तो बैंक चार्ज अलग से लगाये जाते हैं।

Nira App Contact Details & Customer Care Number

Nira App से आप निम्न लिखे हुए तरीकों से Contact कर सकते 

  • Nira App का Whatsapp Number- 9591196740
  • Nira App Office Address – NIRA, 2nd floor, UrbanVault Indiranagar, 2024, 16th Main Rd, HAL 2nd Stage, Kodihalli, Bengaluru, Karnataka 560008

Nira App लोन की विशेषताएं (Nira App Features in Hindi)

Nira Instant Loan App की निम्नलिखित विशेषताएं है

  • Nira App से आप अपने लिए loan घर बैठे हुए ले सकते हैं। आपको कहीं या जाने की जरूरत नहीं है।
  • Nira App से Loan लेने के लिए आपको किसी भी तरह के पेपर वर्क में फंसने की जरूरत नहीं होती है। यह एक Online Process है।
  • अगर आप इस ऐप पर लोन लेने के योग्य पाये जाते हैं तो Nira App द्वारा लोन की राशि 24 घंटे में आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
  • Nira App पर किसी भी तरह के Hidden Charges नहीं लगाये जाते है। जो भी चार्ज लगता है वो App पर पहले से ही बताए हुए होते है।
  • अगर आपकी मासिक आय 12 हजार है और आपको अपनी मौजूदा नौकरी में 6 महीने का अनुभव है तो आपको इस ऐप पर लोन लेने के लिए किसी सिबिल स्कोर की जरूरत नहीं है।
  • Nira App से Loan लेने के लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी या फिर Collateral रखने की जरूरत नहीं होती है।
  • Nira App पर आप अगर अपनी KYC Complete कर लेते हैं तो आपको आसानी से कर्ज मिल सकता है। साथ ही आप भारत में कहीं से भी इस Nira App पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Nira Instant Loan App – FAQs 

1.Nira App से कितने का लोन ले सकते हैं?

Ans :– Nira App से मिनिमम 5 हजार से लेकर मैक्सिमम 1 लाख तक का लोन शुरू में लिया जा सकता है।

2.Nira App से कैसे संपर्क कर सकते हैं?

Ans :– Nira App से संपर्क करने के लिए आपको [email protected] पर मेल करना होता है।

3.Nira App का मालिक कौन है?

Ans :– Nira App को Rohit Sen और Nupur Gupta ने बनाया हैं। यह दोनो ही Finance Experts है।

4.Nira App से लोन कितने समय में मिल जाता है?

Ans :– Nira App को Rohit Sen और Nupur Gupta ने बनाया हैं। यह दोनो ही Finance Experts है।

5.क्या Nira App सुरक्षित है?

Ans :– Nira App, Nira कंपनी के तहत आता है, जो की RoC-Bangalore के अंतर्गत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर पंजीकृत है और Nira App अपने ग्राहक की डेटा सुरक्षा (Security) और गोपनीयता (Privacy) का पूरा ध्यान रखती है। इस वजह से हम इस ऐप पर भरोसा कर सकते है।

Nira App से लोन कैसे लें हिंदी में – सारांश 

इस लेख में आज हमने आपको Nira App Se Loan Kaise Le के बारे में पूरी जानकारी दी है। हमने आप सभी को सम्पूर्ण रूप से बताया है की Nira App से लोन कैसे मिलेगा? Nira App से कितना लोन मिल सकता है? Nira App से लोन लेने पर कितना ब्याज देना पड़ता हैं? इसके साथ कई सारी अन्य जानकारियां इस लेख में प्रदान की गई है। अतः उम्मीद करते है की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। 

अन्य संबंधित पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here