Logo कैसे बनाए; Logo बनाने वाले Apps कौन कौन से है

Logo Kaise Banaye यह सवाल अपने दिमाग में रखकर यदि आप इंटरनेट पर Logo Making के बारे ढूंढ रहे हो ताकि आप अपने ब्लॉग, वेबसाइट या बिजनेस के लिए लोगो बना सके तो आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी काफी ज्यादा मदद करने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस लेख के द्वारा आज हम आपके साथ लोगो बनाने की प्रक्रिया शेयर करने वाले है। साथ ही हम आपको बताएंगे की Logo क्या होता है और Logo बनाने वाले Apps कौन कौन से हैं?

Logo Kaise Banaye

टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की मदद से आप बड़ी ही आसानी से वेबसाइट और ऐप के द्वारा लोगो अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप से बना सकते हो। बस आपको सही तरीके और प्लेटफार्म के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अतः इसीलिए हम आपको इस आर्टिकल में Logo Making के आसान से स्टेप्स बताने वाले है जिससे आप बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन Logo बना पाओगे। यदि आप लोगो कैसे बनाए के बारे में विस्तार से जानना चाहते हो तो लेख को आखिर तक पढ़ें।

Text, Image, Colours और Shapes को मिलाकर बनाए गए Symbol को Logo (लोगो) कहा जाता है जिससे देखकर किसी ब्रांड के बारे में पता लगाया जा सकता है। लोगो को देखकर एक व्यक्ति यह पहचान सकता है की कौन सी वस्तु किस कंपनी या ब्रांड का है। उदाहरण के लिए भारतीय कंपनी Tata का लोगो आपने देखा होगा जो की “T” है तथा जिसे बहुत ही आकर्षित तरीके से बनाया गया है। इसी तरह किसी वेबसाइट और ब्लॉग का भी लोगो होता है।

Logo का Full Form क्या है?

क्या आप जानते है की Logo का Full Form क्या हैं? काफी सारे लोग होंगे जिनको वास्तविक में जानकारी नही होगी की आखिर लोगो का पूरा नाम क्या है? यदि ऐसा है तो हमने यहां Logo Full Form के बारे में जानकारी दी है। Logo का अंग्रेजी भाषा में पूरा नाम Language Of Graphics Oriented है जबकि हिंदी में ग्राफिक्स ओरिएंटेड की भाषा कहते है। अब आप जान चुके होंगे Logo का Full Form क्या है?

Logo बनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

लोगो बनाने से पहले ऐसी कुछ बातें है जिनके बारे में आपको अच्छे से पता होना चाहिए। इन सभी बातों को नीचे बताया है।

  • लोगो ओरिजिनल होना चाहिए यानी की आप किसी और ब्रांड के Logo की नकल न करे।
  • लोगो का डिजाइन सिंपल होना चाहिए जिससे ब्रांड की पहचान आसानी से हो।
  • लोगो बनाते समय ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो की देखने वालों की आंखों में चुभें नही बल्कि आसानी से लोगो को देख सके।
  • लोगो बनाने से पहले उसे किसी कोरे कागज पर डिजाइन कर लें ताकि असल में बनाते समय आप आसानी से Logo को बना सके।
  • आपके ब्रांड का लोगो दिखने में आकर्षित होना चाहिए। इससे ब्रांड वैल्यू बढ़ने में मदद होगी।

यह थी कुछ बाते जिनको आपने ध्यान में रखना है लोग बनाने से पहले या लोगो बनाते वक्त।

Logo कैसे बनाए

लोगो बनाने के लिए आपके पास स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर के साथ इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है। बिना इनके आप लोगो नही बना सकते हो। इसके साथ हमने यहां नीचे Website और App की मदद से लोगों बनाने के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते है फिर Logo Kaise Banaye?

Website की मदद से :–

Step 1 :– सबसे पहले Google पर जाके Freelogodesign लिखकर सर्च करना है। सर्च करते ही सबसे ऊपर आपको Freelogodesign.org वेबसाइट नजर आयेगी जिस पर आपको क्लिक करना है।

Search Website

Step 2 :– वेबसाइट पर क्लिक करते ही आप वेबसाइट के होम पर पहुंच जाओगे जहां पर आपको कंपनी का नाम डालना होगा यानी की Logo Name और Get Started पर क्लिक करना है।

Get Started

Step 3 :– अब अगले पेज पर आपको Create My Logo के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Create My Logo

Step 4 :– अब अगले पेज पर आपको एक बार फिर Company Name और Slogan लिखकर Next पर क्लिक करना है।

Company Name

Step 5 :– इसके बाद आप किस प्रकार तरह के बिजनेस के लिए लोगो चाहते हो उसके बारे लिखना है और Search के विकल्प पर क्लिक करना है। हमने यहां Blogging सर्च किया है। इसके बाद एक बार फिर Next पर क्लिक करें।

Search Business Type

Step 6 :– अब ब्लॉगिंग से जुड़े कई सारे Icon स्क्रीन पर आयेंगे जिनमे से आप कोई भी Select कर सकते हो। आप जितने चाहे उतने आइकॉन सिलेक्ट कर सकते हो और Next पर क्लिक कर देना है।

Choose Icon

Step 7 :– आगे आपको उस Colour Pattern को सिलेक्ट करना है जिस रंगों के समूह के साथ आप Logo बनाना चाहते हो। Colour सिलेक्ट करने के बाद आपको Next पर क्लिक करना है।

Choose Colour

Step 8 :– आगे Font Style चुनकर Next पर क्लिक कर दीजिए।

Choose Font

Step 9 :– अब आप देख सकते हो स्क्रीन पर सारे डिजाइन के साथ Logo आ चुके है। आप मनचाहे लोगो पर क्लिक करें।

Click on Logo

Step 10 :– लोगो पर क्लिक करते ही Edit Panel आपके सामने आ जाएगा जहां से आप Logo को Edit भी कर सकते हो अपनी इच्छा के अनुसार। इसके बाद Logo Download करने के लिए ऊपर दिए गए Download के विकल्प पर क्लिक करें।

Edit & Download

Step 11 :– आगे आपको एक बार फिर से Free Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Click on Download

Step 12 :– आखिरी में आपको अपना नाम और ईमेल भरना होगा जिससे लोगो आपके ईमेल पर भेज दिया जायेगा। साथ ही Download My Logo पर क्लिक कर देना है जिससे लोगो Download हो जायेगा।

Click on Download My Logo

इस प्रकार से आप ऊपर दिए गए चरणों को पार करके बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन फ्री लोगो बना सकते हो।


App की मदद से:–

Step 1 :– सबसे पहले आपने प्ले स्टोर से Logo Maker ऐप को डाउनलोड कर लेना हैं। यह एक फ्री ऐप है लेकिन यदि आप इसके सम्पूर्ण फीचर का इस्तेमाल करना चाहो तो इसका सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हो। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Install Logo Maker

Step 2 :– ऐप जैसे ही डाउनलोड हो जाए तो उसे ओपन कर लीजिए। App ओपन कर लेने के बाद इसके होम स्क्रीन पर आपको Create का विकल्प नजर आयेगा जिस पर क्लिक करना है।

Click on Create

Step 3 :– Create के विकल्प पर क्लिक करते ही अगले पेज पर आपके सामने कई सारे लोगो के डिजाइन स्क्रीन पर आ जायेंगे। आप चाहे तो इनमे से कोई डिजाइन इस्तेमाल कर सकते हो या फिर ऊपर दिए गए Create New पर क्लिक कर सकते हो। हमने Create New के विकल्प पर क्लिक किया है।

Click on Create New

Step 4 :– Create New के विकल्प पर क्लिक करते ही पूरा पैनल आपके स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप मनचाहा Logo बना सकते हो। 

Step 5 :– लोगो बन जाने के बाद ऊपर दिए ☑️ इस आइकॉन पर क्लिक करें।

Click on Right Option

Step 6 :– इसके बाद अगले पेज पर आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 7 :– अब आप खुद देख सकते हो की आपके द्वारा बनाया गया Logo Download हो चुका है।

Logo Downloaded

इस तरह से आप प्ले स्टोर से फ्री में ऐप डाउनलोड करके सुंदर सा लोगो खुद ही बना सकते हो।


Logo बनाने वाले सबसे अच्छे Apps कौन कौन से है

Logo Kaise Banaye जाते है यह तो आपको हमने विस्तार से बता दिया। इसके अलावा हमने यहां नीचे कुछ बेहतरीन Logo Making Apps की सूची दी है जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हो। साथ ही Download Link भी दिया गया है ऐप डाउनलोड करने के लिए।

App NameDownload Link
Logo MakerClick Here
CanvaClick Here
Logo eSport MakerClick Here
Logo Maker PlusClick Here
DesignEvoClick Here
Gamer Logo MakerClick Here

यह रहें कुछ Logo बनाने वाले ऐप्स जिनको आप ऊपर दिए डाउनलोड लिंक से डाउनलोड करके आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो।


सारांश

Logo कैसे बनाए आपको अच्छे से समझ आ चुका होगा यदि आपने इस लेख को आखरी तक ध्यानपूर्वक पढ़ा होगा तो। इस ब्लॉग पोस्ट के द्वारा हमने Logo Kaise Banaye विषय की सम्पूर्ण जानकारी दी है। हमने ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से तथा ऐप की मदद से लोगो बनाने की प्रक्रिया आपके साथ शेयर की है। साथ ही कुछ Logo Making Apps की सूची भी दी है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आर्टिकल पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें। अगर कोई सवाल मन में हो तो कमेंट करें।

आपके काम की अन्य पोस्ट:–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here