अगर आप एक रेस्टोरेंट या फिर खाद्य व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे है तो ध्यान रखे की आपको फ़ूड लाइसेंस प्राप्त करना बहुत जरुरी है क्योंकि इसके बिना आप रेस्टोरेंट या फिर खाद्य व्यवसाय शुरू नहीं कर पाएंगे। फ़ूड लाइसेंस लेने के लिए आपको FSSAI registration करवाना होगा। FSSAI का पूरा नाम Food Safety and Standards Authority of India जिसे हम हिंदी में “भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण” के नाम से जानते है। FSSAI License के बिना आप खाने पिने की किसी भी चीज का वितरण या फिर ना बेच पाएंगे तो इसीलिए FSSAI रजिस्ट्रेशन बहुत जरुरी है।

ये आर्टिकल (Food License) फ़ूड लाइसेंस की बात करता है जिसे पढ़ने के बाद आपको पता चल सकेगा की फ़ूड लाइसेंस कितना महत्वपूर्ण है।
पेज का इंडेक्स
FSSAI लाइसेंस क्या है?
FSSAI लाइसेंस एक महत्वपूर्ण लाइसेंस है जो उन सभी व्यावसायिक संचालको के लिए अनिवार्य है जो खाद्य उत्पादों के बिक्री, विनिर्माण, या फिर सप्लाई करते है। ये लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और इसके नियमों और विनियमों का कार्यान्वयन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है।
फ़ूड लाइसेंस (Food License) इसीलिए शुरू किया गया ताकि ये सुनिश्चित हो सके की व्यवसाय खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों के अनुरूप चल रहा है और वो सारे मापदंडो को मानते हुए खाने-पिने की चीजों को सुरक्षित रख रहे है ताकि लोग स्वस्थ रहे।
FSSAI रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद फ़ूड लाइसेंस (Food License) मिलता है, ये एक 14 अंको का नंबर होता है जो खाद्य उत्पादों पर अंकित होता है तथा दुकानों पर प्रदर्शित होता है ताकि लोगो को पता चल सके की दुकानदार ने FSSAI के सारे मापदंडो को माना है और वो खाद्य उनके लिए सुरक्षित है। तो जैसा की आपने देखा फ़ूड लाइसेंस एक महत्वपूर्ण लाइसेंस है इसे प्राप्त करने के लिए आपको FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। FSSAI तीन प्रकार के फ़ूड लाइसेंस का वितरण करता है जो की इस प्रकार है
बेसिक FSSAI पंजीकरण
जो व्यवसाय छोटे आकर के है या फिर जिनकी वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से कम है उन्हें बेसिक FSSAI लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवाना होता है। ये लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है जिसकी अवधि 1 वर्ष की होती है या फिर 5 साल तक हो सकती है।
राज्य FSSAI License
ये लाइसेंस वो व्यवसायी प्राप्त कर सकते है जिनका बिज़नेस मध्यम आकार का है या फिर उनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से अधिक है। ये लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है जिसकी वैधता 1 साल की होती है या फिर अधिकतम 5 साल हो सकती है।
केंद्रीय FSSAI License
ये लाइसेंस उन व्यवसाय के लिए अनिवार्य है जिनका वार्षिक टर्नओवर 20 करोड़ से अधिक होता है या फिर जो एक से अधिक राज्यों में काम करती है, ये केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इस लाइसेंस की न्यूनतम अवधि 1 साल होती है तथा अधिकतम 5 वर्ष होती है।
FSSAI रजिस्ट्रेशन कैसे करवाए
जैसा की आपने देखा की प्रत्येक व्यावसायिक ऑपरेटर या मैन्युफैक्चरर जो खाद्य उत्पाद या किसी भी खाने-पिने की चीजों का वितरण या बिक्री कर रहे है तो उन्हें ये रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है। FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाते समय आपको ध्यान रखना होगा की FSSAI के द्वारा निर्धारित स्वच्छता, स्वच्छता मानकों और अन्य मानकों का पालन करना होगा।
अगर आप अपने व्यवसाय के लिए FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो आप इसे ऑनलाइन भी करवा सकते है जिसके लिए FSSAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहा जाकर आपको जिस लाइसेंस के लिए आप अप्लाई करना चाहते है उसे सेलेक्ट करना होगा, अप्लाई करते समय आपको कुछ डाक्यूमेंट्स भी जमा करवाने होंगे जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट व् अन्य। फॉर्म व् डॉक्यूमेंट जमा होने के कुछ दिन बाद आपको FSSAI लाइसेंस प्राप्त हो जायेगा।
निष्कर्ष
जैसे की आप ऊपर लिखे गए लेख में देख सकते है की FSSAI रजिस्ट्रेशन बहुत ही जरुरी है फ़ूड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए और ये लाइसेंस अनिवार्य भी उन व्यवसाय के लिए जो खाद्य उत्पाद या कोई खाने-पिने की चीजों का वितरण या बिक्री कर रहा है। अगर आप भी एक खाद्य व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे है तो FSSAI लाइसेंस जरूर प्राप्त करे। जैसा की आप देख सकते है की तीन प्रकार के लाइसेंस जारी किये जाते है, आपको अपने व्यसाय के हिसाब से लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा।
अगर आप दिल्ली में एक व्यवसाय करने का सोच रहे है तो आपको company registration in delhi करवाना होगा फिर उसके बाद इस लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा, ऊपर दी गयी बातो को जरूर ध्यान में रखे और फ़ूड लाइसेंस के लिए अवश्य अप्लाई करे।
Aise kamal ke article ke liye dhanyavad pardeep singh ji. Kripya FSSAI License se related ek post or kar dijiye jisse mein apni website ke FSSAI Food License ke page ko update kar sakun.