भारतीय ऑनलाइन  कैसीनों  में 7 रोमांचक कैसीनो गेम्स

विश्व में गत कुछ वर्षो में ऑनलाइन कैसीनों की लोकप्रियता में अद्भुत एवं अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है। भारत भी इस परिवर्तन से अछूता नहीं है। गत वर्षो में तेजी से तकनीकी विकास हुआ है इस समय को डिजीटलाइजेशन का युग कहा जा सकता है। नवीन तकनीकी के आगमन एवं  आम जन की इन्टरनेट के प्रति सहज एवं सरल होती पहुंच ने ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में एक क्रान्ति सी ला दी है। परिणामस्वरूप नए ऑनलाइन कैसीनो लॉन्च किए गए हैं, और नए कैसीनो गेम लोकप्रिय हो गए हैं।

हम इस लेख में भारत वर्ष के कुछ लोकप्रिय एवं रोमांचक ऑनलाइन कैसीनों खेलों के बारे में उनके अनन्य विशेषताओ, लाभ एवं कमियों पर प्रकाश डालेंगे।

7 सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन कैसीनो गेम

casino

Source

भारतीय खिलाडी अब कहीं पर भी यथा घर, पार्क, रेस्टोरेंट, पब्लिक प्लेस यानी कि कहीं भी रोमांचक ऑनलाइन  कैसीनों का आनन्द ले सकते हैं। यह सम्भव हुआ है पिछले कुछ समय में सभी लोगों की इन्टरनेट तक आसान पहुंच के कारण। कोरोना काल के लॉकडाउन में कुछ नए भारतीय ऑनलाइन कैसीनो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां उन सर्वोत्तम ऑनलाइन कैसीनो गेम्स की सूची दी गई है जिन पर आप अपना हाथ आजमा सकते हैं:

1. ऑनलाइन स्लाट

ऑनलाइन स्लाट न केवल भारत वर्ष में बल्कि पूरे विश्व का सबसे अधिक लोकप्रिय ऑनलाइन खेल है। गेमिंग इन्डस्ट्री में यह खेल सबसे पुराना है। इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है कि यह खेल खेलने में अत्यन्त ही आसान है। यह खेल अपने प्रेमियों को रोमांचकारी एवं गहन अनुभव तो प्रदान करता ही है बल्कि इस खेल की जीवंत ग्रााफिक एवं रोमाचक बोनस भी प्रदान करता है। ऑनलाइन स्लाट अपने प्रेमियों को अन्तहीन मनोरंजन प्रदान करता हे। इसके अतिरिक्त एक ही स्पिन में संतोष प्रद जैकपॉट जीतने का अवसर भी प्रदान करता है। यानि की मनोरंजन के साथ साथ आय का साधन भी।

2. ब्लैक जैक

ब्लैक जैक ऑनलाइन गेमिंग का पुराना एवं पारम्परिक ऑनलाइन कार्ड गेम है। यह खेल नये एवं पुराने खिलाडियों, सभी का लोकप्रिय खेल है। बहुत लोग ब्लैक जैक खेल का खेलना पसन्द करते हैं। कोरोना महामारी के लॉकडाउन के समय इसकी लोकप्रियता और अधिक बढ गयी थी। इस खेल का मुख्य मकसद है डीलर को हराना या तुरन्त 21 प्राप्त करना। आप किसी भी ऑनलाइन कैसीनों पर ब्लैक जैक खेल सकते हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए ऑनलाइन कैसीनों आपरेटर्स ने इसके कई नये वेरीयंट (प्रकार) इजाद किये है। क्लासिक ब्लैक जैक, एटलांटिक सिटी ब्लैक जैक, यूरोपियन ब्लैक जैक इसके कुछ नये वेरीयंट है। इसी प्रकार के कई नये वेरीयंट मार्केट में उपलब्ध हैं।

3. रॉलेट

आप ऑनलाइन गेमिंग की इच्छा तो रखते हैं परन्तु आप यह निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा गेम खेला जाये। तो रॉलेट आपके लिए एक बहुत ही उमदा व बेहतरीन खेल है। यह खेल आपके भाग्य एवं आपकी रणनीति दोनों पर आधारित है। इसके अन्दर डीलर व्हील को स्पिन (घुमाता) करता है आपको यह अनुमान लगाना है कि व्हल कहां पर रूकेगा। यह बहुत ही साधारण खेल हैं इसमें रॉलेट घूमते हुए बहुत ही अच्छा लगता है। जब व्हील घूमता है एवं आप अपनी पूर्वानुमान लगाकर लाल, काला, ओड या इवन (विषम या सम) पर शर्त लगाते हैं तो आपके दिल की धडकन बढ जाती है एवं रोमांच पैदा हो जाता है। अमेरिकन एवं यूरोपियन रॉलेट अधिक प्रचलित हैं परन्तु दोनों समान ही हैं।

4. वीडियो पोकर

वीडियों पोकर भी एक क्लासिक ऑनलाइन कैसीनों गेम है जिसे लैपटॉप और मोबाइल दोनों पर खेला जा सकता है और जिसने गेमिंग के क्षेत्र में एक सनसनी पैदा कर रखी है। कोरोना महामारी में इस खेल के प्रमियों में बहुत अधिक वृद्धि देखने का मिली। यह गेम आपके मनोरंजन का एक अच्छा विकल्प है। यह खेल पांच कार्ड पर आधारित है जिसमें आपको सभी खिलाडियों से ऊँचा व बेहतर हाथ बनाना होता है। इसमें आपको अपने काम के कार्ड को अपने पास रखना होता है एवं जो कार्ड आपके लिए बेकार हैं उनको दूसरे खिलाडियों के साथ बदलना होता है। इसी प्रकार इसके विपरीत सामने सामने खिलाडी के बेकार कार्ड में से अपने लिए उपर्युक्त कार्ड को प्राप्त कर अपना हाथ बनाना होता है।

5. तीन पत्ती

तीन पत्ती भारतीयों का लोकप्रिय गेम है जो कि करीब करीब पोकर की तरह ही खेला जाता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह तीन पत्तों का खेल है। खेल का मकसद सभी से अधिक अच्छे तीन कार्ड बनाना होता है। यह दिमाग एवं रणनीति का खेल है। खिलाडियों के पास यह विकल्प रहता है कि वह पत्तो को बिना देखे खेलें या पत्तों को देखने के बाद खेलें। इस खेल को जीतने पर एक निश्चित रकम पत्तों के अनुरूप प्राप्त होती है। जीत की राशि व शर्त पूर्व निर्धारित रहती है। निर्धारित शर्तो के अनुरूप कार्ड होने पर पहले से निश्चित जीत की राशि प्राप्त होती है।

6. बक्करेट

बक्करेट को सीखना एवं खेलना बेहद आसान है। ये भी एक कार्ड गेम है जो कि भारत में कार्ड प्रेमियों के लिए कार्ड गेम के अंतर्गत एक अच्छा विकल्प है। दो खिलाडियों के बीच खेला जाता है। पहला खिलाडी एवं दूसरा बैंकर होता है। यह दो खिलाडियों के बीच कार्ड का तुलनात्मक गेम है। इस गेम का मुख्य उद्देश्य आपके हाथ का 9 के निकट होना है। इस खेल में तीन परिणाम हो सकते है खिलाडी की जीत या बैंकर की जीत या टाई। ऑनलाइन कैसीनों गे में बक्करेट एक खिलाडी द्वारा भी खेला जा सकता है।

7. क्रेप्स

क्रेप्स के बहुत ही आसान परन्तु रोमांचकारी ऑनलाइन कैसीनों खेल है जो कि पासा की मदद से खेला जाता है। इसमें अधिक दिमाग की आवश्यकता नहीं होती है इसमें आपको केवल अपना दांव  लगाना होता है एवं पासा फेंकना होता है। इस खेल में विशेष योग्यता की जरूरत नहीं होती है जबकि इसके अन्दर खिलाडी मनोरंजन एवं रोमांच का अनुभव करता है।

निष्कर्ष

हमने अपने उपरोक्त लेख में प्रयास किया है तो आपको विश्व व भारत में वर्तमान में लोकप्रिय ऑनलाइन कैसीनों गेम्स की आधारभूत जानकारी दें। हमें विश्वास है कि हम अपने प्रयास में सफल होंगे एवं उक्त लेख से प्राप्त जानकारी से आप लाभान्वित होंगे।

लॉजिकलदोस्त टीम, LogicalDost प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों का समूह है ये समूह अलग अलग विषयों पर अच्छे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से लोगों को इंटरनेट व टेक्नोलॉजी के बारे मे जानकारी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here