Facebook दुनिया में सबसे सोशल मीडिया नेटवर्क है, बड़ा होने के साथ Facebook पर आपको काफी अमेजिंग फीचर्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपने बिजनेस या अपने काम में बढ़ोतरी कर सकते हैं| Facebook Group भी उनमे से एक है।
Facebook Group की मदद से आप सभी Facebook Friends को उनकी बिना परमिशन के अपने ग्रुप में ऐड कर सकते हैं, इस ब्लॉग पोस्ट में आप Facebook Group कैसे बनाये इसके बारे में विस्तार से जानोगे।
Facebook को 2004 में मार्क जुकरबर्ग द्वारा बनाया गया, शुरुआती दिनों में इसका नाम The Facebook था बाद में इसे बदल दिया गया, यहाँ आप मोबाइल और कम्प्यूटर देने में Facebook Group बनाना सीखेंगे|
Facebook Group Kaise Banaye (Computer)
Step 1 – अपने Facebook अकाउंट में लोगिन करने के बाद top bar में आपको एक ड्रॉप-डाउन आइकन मिलेगा यहाँ क्लिक करने पर पर आपके सामने काफी सारे ऑप्शंस ओपन हो जाएंगे यहाँ आपको “Create Group” ऑप्शन पर क्लिक करना है|

Step 2 – अब आपके सामने एक नया Dashboardओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपने ग्रुप का नाम और ग्रुप में कुछ मेंबर्स ऐड करने के अलावा आप किस प्रकार का ग्रुप रखना चाहते हैं यह सब इंफॉर्मेशन डालनी होगी|

उदाहरण के लिए यदि आप अपने ग्रुप को सभी लोगों के सामने रखना चाहते हैं तो आपको पब्लिक ग्रुप केटेगरी सेलेक्ट करनी चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपके ग्रुप से जुड़ पाएंगे, हालांकि आप इन सेटिंग्स को भविष्य में भी बदल सकते हैं|

Step 3 – अब आपको अपने ग्रुप के लिए एक कवर फोटो अपलोड करनी है जो कि ग्रुप का इंटरफ़ेस अच्छा करने में मदद करेगी|

इतना सब हो जाने के बाद आपका Facebook ग्रुप लगभग तैयार है लेकिन अभी इसमें कुछ इंपॉर्टेंट सेटिंग बाकी है जो कि आपको ज्यादा से ज्यादा मेंबर जोड़ने में मदद करेगी|
Step 4 – इस स्टेप में आपको अपनी कवर फोटो के नीचे कुछ ऑप्शन मिलेंगे जिसमें आपको “More” ऑप्शन पर क्लिक करना है|

Step 5 – यहां से आप अपने फेसबुक ग्रुप की सभी सेटिंग्स को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं| कुछ इंपॉर्टेंट सेटिंग जैसे कि डिस्क्रिप्शन, टैग जो आपको ज्यादा से ज्यादा मेंबर जोड़ने में मदद करेंगे इसके अलावा यदि आप अपने ग्रुप को किसी पर्टिकुलर जगह के लिए बना रहे हो तो उस अनुसार लोकेशन भी ऐड कर सकते हो|

सीखें – Facebook ID हमेसा के लिए Delete कैसे करे
Facebook Group Kaise Banaye (Smartphone)
Step 1 – अपने Facebook Mobile App के माध्यम से Loginकरने के बाद ऊपर की तरफ तीन लाइन मिलेगी जिस पर क्लिक करके थोड़ा स्क्रॉल करने पर आपको “Group” ऑप्शन मिलेगा आपको यहां क्लिक करना है|

Step 2 – अब आपको प्लस (+) का साइन दिखाई देगा जो कि नया ग्रुप बनाने के लिए है आपको यहां क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपको अपने ग्रुप का नाम और ग्रुप फोटो अपलोड करनी है इसके साथ आपको अपने ग्रुप में कुछ मेंबर्स भी ऐड करने हैं| हालाकीआप बाद में भी मेंबर ऐड कर सकते हैं लेकिन ग्रुप बनाने के लिए आपको 2-3 मेंबर ऐड करने होते हैं|

Step 4 – इस स्टेप में आपको अपने ग्रुप की प्राइवेसी सेलेक्ट करनी है मतलब कि आप अपने ग्रुप को सभी लोगों के सामने रखना चाहते हैं या फिर कुछ सिलेक्टेड लोगों के सामने| यदि आप अपने ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा मेंबर ऐड करना चाहते हैं तो आपको पब्लिक केटेगरी सेलेक्ट करनी चाहिए|

इतना सब हो जाने के बाद आपका ग्रुप लगभग तैयार हो गया है| लेकिन ग्रुप को स्मार्ट तरीके से यूज करने के लिए अभी आपको कुछ सेटिंग करनी जरूरी है|
Step 5 – यहां आपको Admin Tools and Settings पर क्लिक करना है|

Step 6 – अब आपको अपने ग्रुप के लिए कुछ जरुरी सेटिंग्स करनी है जिनकी मदद से आपका ग्रुप सर्च में ज्यादा आएगा और ज्यादा लोग आपके ग्रुप से जुड़ पाएंगे| इसके अलावा यदि आप अपने ग्रुप को किस पर्टिकुलर जगह के लिए बना रहे हैं तो लोकेशन भी सेलेक्ट कर सकते हैं|

सारांश
फेसबुक ग्रुप बनाना काफी आसान प्रक्रिया है, यहाँ आप अपने दोस्तों को उनके बिना बताये जोड़ सकते है, इसके अलावा आपके दोस्त भी आपके Facebook Group में अपने दोस्तों को जोड़ सकते है| फेसबुक ग्रुप की हेल्प से आप कम से कम टाइम में ज्यादा रिजल्ट प्राप्त कर सकते है|
यहाँ आपने मोबाइल और कंप्यूटर में Facebook Group बनाना सीखा, उम्मीद करता हु Facebook Group कैसे बनाये ये आपने सिख लिया, यदि आपका कोई सवाल हो तोह निचे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछ ले मैं जल्द ही आपका रिप्लाई करुगा|
Facebook के बारे में –
Thanks sir for such a great information.