दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे पोपुलर गेम कोनसे है

0

Game खेलना तो सभी को पसंद होता है, क्या आपको पता है? दुनिया के सबसे अच्छे गेम कौन से है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि दुनिया के सबसे अच्छे गेम कौन से है? तथा उन्हे कैसे खेले। 

समय के साथ टेक्नोलॉजी और विकसित हो रही, Tech की दुनिया में नए बदलाव आ रहे है। आज के समय में आप अपने Mobile पर ही High Quality Game खेल सकते है। इन गेम्स की Quality तथा ग्राफिक्स काफी अच्छे होते है। जिन गेम्स के बारे में हम बताने वाले है, वह दुनिया भर में पॉपुलर है। 

गेमिंग इंडस्ट्री में रोज नए नए Games लॉन्च होते रहते है, लेकिन कुछ गेम होते है जो लॉन्च की कई सालो बाद भी अपनी जगह सबसे ऊपर बनाए रखे हुए हैं। इन गेम्स के मिलियन में Download है। लगभग हर Game Lover को इनके बारे में पता होता है। अगर आप को भी गेम खेलना पसंद है, तो आपको यह पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए।

दुनिया के सबसे अच्छे और पॉपुलर गेम 

अगर आप प्ले स्टोर पर जाकर सर्च करोगे “दुनिया के सबसे अच्छे गेम” तो रिजल्ट में आपको बहुत सारे गेम्स मिल जायेगे, लेकिन रिजल्ट में से ज्यादातर पॉपुलर और अच्छे गेम नही होते है, और आपको अच्छे Game खोजने ने परेशानी होती है। अतः हम आपको इस Post में 10 सबसे अच्छे और पॉपुलर Games के बारे में बताएंगे, तो चलिए शुरू करते है पहले गेम से।

1. Among Us

Among Us एक Online Multiplayer Game है। इसे 2018 में लॉन्च किया था। Among Us के Play Store पर 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स है तथा यूजर्स द्वारा इसे 3.6 स्टार्स की रेटिंग दी गई है। यह गेम सितंबर 2020 से काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा है। Among Us के Graphix की बात करे तो वह इतने ज्यादा अच्छे नहीं है। ज्यादा High ग्राफिक्स न होने के बाद भी यह गेमर्स को काफी पसंद आ रहा है। 

Among Us Game का प्लॉट Spaceship पर आधारित है, इसमें आपको गेम्स के प्लेयर्स में से एक Crew Member (Imposter) को ढूंढना होता है, जो की टीम मेंबर्स को मारता है, तथा उन्हे टास्क पूरे करने से रोकता है। अन्य प्लेयर्स का काम होता है कि उस इंपॉस्टर को पहचाने और उसे स्पेसशिप से बाहर निकल दे।

अगर आप इंपोस्टर होते है तो आपको टीम मेंबर्स को Task पूरे करने से रोकना होता है, तथा उन्हे मारना होता है। आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। 

2. Pubg

किसी Video Game Player ने Pubg के बारे में न सुना हो ऐसा हो ही नही सकता है, आपने भी Pubg को जरूर खेला होगा या सुना होगा। Pubg का Full Form Player Unknown Battleground है। इसे  December 20, 2017 को रिलीज किया गया था। 

Pubg को साउथ कोरिया की कम्पनी Krafton द्वारा Own किया जाता है। 

Android तथा IOS Device के लिए इसे 2018 में पूरी तरह से लॉन्च कर दिया गया। Pubg ने रिलीज के कुछ ही समय के अंदर बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और नंबर 1 पर आ गया। 

Pubg के पूरी दुनिया में 1 बिलियन डाउनलोड्स है। इस डाटा से आप समझ ही गए होगे कितने अधिक लोग Pubg को पसंद करते है। 

Pubg के Game Play की बात करे तो, यह एक मल्टीप्लेयर गेम है। Pubg में 4 Players की टीम होती है, आपकी टीम को एक प्लेन से आइलैंड पर छोड़ दिया जाता है, यहां आपको Guns, Drink आदि कलेक्ट करने होते है, और एनिमी को मार कर सरवाइव करना होता है। लास्ट में जो टीम बचती है, वह विनर होते है। 

इसमें आपको और में Game Mods मिल जाती है। यह काफी अच्छा और पॉपुलर गेम है। भारत में यह Game किन्ही कारणों से Ban हो गया था, लेकिन भारत में इस गेम की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने इस Game को फिर से BGMI के Name से लॉन्च कर दिया। इसे आप यहां क्लिक करके डाऊनलोड कर सकते है। 

Pubg के ग्राफिक्स काफी अच्छे तथा एडवांस है, यह कम RAM वाले मोबाइल में भी अच्छे से चल जाता है। 

चलिए बढ़ते है अपने अगले गेम की तरफ।

3. GTA Series 

GTA एक गेमिंग सीरीज है, GTA का पूरा नाम Grand Theft Auto है। इस सीरीज को रॉकस्टार गेम्स द्वारा पब्लिश किया जाता है, तथा डेवलप Rockstar North, Digital Eclipse, Rockstar Leeds तथा Rockstar Canada द्वारा किया जाता है। GTA का पहला गेम 21 October 1997 को रिलीज हुआ था, तब से लेकर अभी तक यह बहुत सारे गेम्स बना चुके है। 

इस सीरीज में टोटल 15 गेम्स है। इनमे से कुछ 2D Games भी है, पर जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती गई और भी नए Game इस सीरीज में आते गए। जैसे Grand Theft Auto: Vice City यह Game 3D में था और लोगो के बीच बहुत पॉपुलर हुआ। 

इस सीरीज में लास्ट गेम GTA 5 रिलीज हुआ था, जो कि 2013 में रिलीज हुआ था। इस गेम्स में और भी अधिक फीचर्स है, तथा काफी अच्छे ग्राफिक्स है। 

इन गेम्स में रीयल वर्ल्ड की लोकेशन, सिटी दिखाई जाती है। आपको कुछ मिशन दिए जाते है, जिन्हे आपको कंपलीट करने होते है। इस गेम में आप अपने मन से कुछ भी कर सकते है, रेसिंग, Gun चलाना, NPC(Non Playing Character) को हिट करना, नई गाड़ी मंगाना आदि। इसमें आप जो चाहे कर सकते है। एक वजह यह भी है इसके फेमस होने की। 

इस सीरीज में आगे और भी नए गेम्स आयेगे। GTA V Gamers द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अगर आपने GTA का एक भी गेम नही खेला है, तो आपको यह जरूर खेलना चाहिए। इसमें आपको बहुत अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। 

4. Minecraft

Minecraft एक Sandbox Video Game है, जिसे Mojang Studios द्वारा डेवलप किया गया है। यह 2011 में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ। इस गेम की 200 मिलियन से अधिक Copies Sell हुई है, तथा 140 मिलियन से अधिक इसके Monthly Active Users है।  

Minecraft में एक 3D World होता है, जैसे इसमें आपको बहुत सारे टूल्स भी मिलते है, जिससे आप तरह तरह की काम कर सकते है। इसमें Gamers अपना World बनाते है, जैसे घर, Pools, Ground आदि। 

माइनक्राफ्ट में Survival Mode भी होती है, जहां आपको Limited Resources के साथ अपनी हेल्थ को Maintain रखना होता है तथा अन्य खतरनाक जीवो से बचना होता है।

यह एक Creative तथा Open World Game है। Minecraft दुनिया के सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक है। यहां क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

5. Fortnite

Fortnite एक Online Game है, जिसे Epic Games ने डेवलप किया है, इसे 2017 में रिलीज किया गया है। इस गेम के जेनर की बात करे तो आपको इसमें बहुत सारी Mode मिल जाती है। Battle royale game, Survival game, Third-person shooter तथा Sandbox Game है। 

Fortnite में तीन गेमिंग मोड है।

  • Fortnite: Save the World
  • Fortnite Battle Royale 
  • Fortnite Creative 

Save The World: इसमें में दुनिया की 98% पॉपुलेशन खत्म हो गई है, अब आपको Resources ढूंढना है। Zombie जैसे Creatures आप पर हमला करेगे आपको इन सभी स्थिति में Survive करना है।

Fortnite Battle Royale: यह कुछ हद तक Pubg जैसा ही है, इसमें आपको Squad/Duo बनाकर Survive करना होता है। Airdrop से वेपन्स लेने होते है। 

Fortnite Creative: Fortnite Creative, Minecraft जैसा ही है। इसमें आपको एक pickaxe से पहले से दिए गए स्ट्रक्चर को तोड़ कर Resources कलेक्ट करने होते है। इसमें आपको पूरा फ्रीडम दिया जाता है, आपने चाहे अपने मन से गेम में बना सकते है।  

6. Call Of Duty 

अगर आप Google पर सर्च करेगे दुनिया के सबसे अच्छे गेम तो आपको वहां Call Of Duty का नाम जरूर दिखेगा। इसे 2019 में लॉन्च किया गया था। इसे हम हिस्ट्री का सबसे बड़ा मोबाइल गेम लॉन्च में से एक था। Call Of Duty ने एक साल के अंदर $480 मिलियन डॉलर्स तथा 270 million Downloads Complete करके रिकॉर्ड बना दिया था। 

Call Of Duty एक Online Multiplayer Game है। इसके मई 2021 में 500 मिलियन डाउनलोड्स कंपलीट हो गए थे। यह दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल गेम्स में से एक है। 

Call Of Duty में Battle Royal Mode के अलावा और भी कई Modes है। इसमें आपको कई कैरेक्टर्स, Gun, Skin आदि मिल जाते है। यह गेम एक Shooting गेम है। अगर आपको Pubg खेलना पसंद है, तो आपको यह काफी पसंद आने वाला है। यहां क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते है। 

7. Clash Of Clans 

इस गेम को 2012 में Supercell द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे Google Play Store पर 5 में से 4.5 स्टार्स की रेटिंग मिली है। यह एक Fantasy Game है। यहां आपको एक Village मिलता है, जिसमें आपको आपने Village को और अच्छा बनाना होता है, Village बनाने के लिए Resources आप दूसरे प्लेयर के Village पर अटैक कर के बढ़ा सकते है। 

इसमें राजा, सैनिक तथा सभी लोग होते है तथा आपको उन्हे काम देना होता है जिससे वह नई चीज को बना सके। अपने Village की Security System को अच्छा करना होता है, जिससे कोई आपके विलेज पर अटैक करे तो जीत न पाए। 

इसमें Gold और elixir होता है, जिसे आप दूसरे विलेज पर अटैक करके जीतते है, इस गोल्ड और Elixir से आप नई चीजे बना सकते है तथा अपने डिफेंस को और मजबूत कर सकते है। 

यह गेम लोगो के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। इसके Play Store पर 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स है, इससे आप अंदाजा लगा सकते है कितने अधिक लोगो द्वारा इसे पसंद किया जाता है। यहां क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते है। 

8. Garena Free Fire

Free Fire एक Battle Royal Game है। इसे “Best Popular Vote Game” का अवार्ड भी मिला है। Free Fire 2019 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला है। Free Fire ने 80 मिलियन Daily Active Users का रिकॉर्ड बनाया था, जो की बहुत बड़ा है किसी किसी गेम के तो Monthly Active Users भी 80 मिलियन नही होते है। 

इसका Gameplay Pubg से काफी मिलता जुलता है। इसमें 50 प्लेयर्स को एक आइलैंड पर पैराशूट से उतार दिया जाता है। यहां इन प्लेयर्स को अपनी Team के साथ सरवाइव करने के लिए रिसोर्सेज कलेक्ट करने होते है और एनिमी को मारना होता है। 

Play Store पर Free Fire के 1 बिलियन से अधिक डाउनलोड्स है तथा यूजर्स द्वारा इसे 4.2 स्टार्स की बेहतरीन रेटिंग दी गई है। यहां क्लिक करके आप Free Fire को Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। 


सारांश: वैसे तो हजारों गेम्स खेलने के लिए उपल्ब्ध है, लेकिन कुछ ही गेम्स है जो सबको पसंद आते है। दुनिया के सबसे अच्छे और पॉपुलर गेम्स में से आपको कौन सा गेम सबसे अच्छा लगा कॉमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप इस पोस्ट से रिलेटेड हमसे कुछ पूछना चाहते है तो कॉमेंट करके जरूर बताएं। 

आपके काम की अन्य पोस्ट:-

LogicalDost पर बतौर Editor काम कर रहे Aman Mehra को Blogging, Content Writing का काफी अनुभव है। Aman को टेक, मनी मेकिंग आइडियाज तथा Social Media की अच्छी समझ है। Aman को नई चीजों के बारे में जानना/सीखना तथा लोगो से जानकारी साझा करना बहुत पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here