क्रिकेट एक ऐसा खेल, जिसे न सिर्फ भारत में देखा जाता है बल्कि एक त्योहार की तरह मनाया हैं। पूरी दुनिया में भारत में ही सबसे ज्यादा क्रिकेट प्रेमी रहते हैं और बात जब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 की हो तो आईपीएल का नाम सबसे पहले जहन में आता है। भारत में ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे आईपीएल जैसे लोकप्रिय खेल के बारे में जानकारी न हो। आज इस लेख में हम आईपीएल के बारे में इसलिए बात कर रहे है क्योंकि आज हम विस्तार से यह जानकारी देने जा रहे है की आईपीएल क्या है और IPL शुरुआत कब और कैसे हुई?

वैसे तो लगभग सभी हिन्दुस्तानियों को IPL के बारे जानकारी जरूर होगी लेकिन अभी भी ऐसे बहुत से लोग है जो आए दिन IPL क्या है? IPL का फुल फॉर्म क्या है? आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज और सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है? आदि जैसे कई अन्य सवालों के जवाब इंटरनेट पर ढूंढते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम इन्ही सवालों के जवाब आपको देने जा रहे है। आईपीएल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आज इस लेख के द्वारा प्रदान की जायेगी इसलिए हमारे साथ इस लेख में जुड़े रहिए।
पेज का इंडेक्स
- आईपीएल (IPL) क्या है?
- आईपीएल (IPL) का Full Form क्या है?
- आईपीएल की शुरुआत कब और कैसे हुआ था?
- आईपीएल (IPL) 2022 में कौन–कौन सी टीम खेल रही है और उनके मालिक कौन है?
- आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है?
- आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है?
- आईपीएल में अभी तक किन–किन टीमों ने आईपीएल का खिताब जीता है?
- IPL में दिए जाने वाले मुख्य अवार्ड कौन कौन से है?
- IPL 2022 Overview हिन्दी में
- IPL से संबंधित सवाल जवाब FAQs
- निष्कर्ष
आईपीएल (IPL) क्या है?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा हर साल संचालित किया जाने वाला आईपीएल 20 ओवरों का एक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों द्वारा निर्मित टीम हिस्सा लेती है। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी और कई सारे विदेशी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हिस्सा लेते है। सभी खिलाड़ी विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते हैं। सभी टीमों में अधिकतर खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के होते है क्योंकि आईपीएल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा ही शुरू किया गया है।
आईपीएल में खेले जाने वाले हर एक मैच में कुल 11 खिलाड़ियों में से 7 खिलाड़ी भारतीय होते है जबकि 4 विदेशी खिलाड़ी होते है। हर साल आईपीएल मार्च या अप्रैल के महीने में शुरू होता है। शुरुआत के दौर में केवल 8 टीमों के साथ यह प्रतियोगिता आरंभ हुई थी लेकिन 2022 से अब हर साल 10 टीमों के साथ यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। आईपीएल की लोकप्रियता शुरुआत से ही हर साल बढ़ती जा रही है और आने वाले समय में आईपीएल टूर्नामेंट 2 से 3 महीनो तक चलेगा।
आईपीएल (IPL) का Full Form क्या है?
काफी सारे लोगों को पता ही होगा की आईपीएल का फुल फॉर्म क्या है लेकिन जो भी लोग अभी तक नही जानते है की IPL का पूरा नाम क्या है तो हम बताना चाहेंगे की इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) आईपीएल का पूरा नाम है। आईपीएल को इंडियन प्रीमियर लीग इसलिए कहते क्योंकि इसकी शुरुआत भारत से हुई थी और अधिकतर खिलाड़ी भारतीय होते है।
आईपीएल की शुरुआत कब और कैसे हुआ था?
आईपीएल की शुरुआत भारत में 2008 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा की गई थी। आईपीएल का पहला टूर्नानेट पहली बार 2008 में ही खेला गया था और पहले मैच से ही क्रिकेट के इस फॉर्मेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा था। आईपीएल शुरू करने के पीछे मुख्य कारण यह था की 2007 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीता था। टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने जब भारतीय टीम गई थी तो किसी को ज्यादा उम्मीद नही थी की भारत विश्व कप जीत पाएगा। आगे क्लिक करके आप जान सकते है की फ्री मे आईपीएल कैसे देखे।
लेकिन भारत ने विश्व कप जीतकर सबको हैरान कर दिया। जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अपने विश्व कप के मुकाबले खेल रही थी तो लोगों द्वारा क्रिकेट इस फॉर्मेट और टीम इंडिया दोनो को काफी ज्यादा समर्थन मिला। क्रिकेट के इस छोटे से फॉर्मेट में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत में आईपीएल के नाम से टी20 प्रतियोगिता की शुरुआत करने का फैसला किया और इस तरह से 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण का आयोजन हुआ।
तब से लेकर आज तक आईपीएल हर साल आयोजित किया जाता हैं। आईपीएल के अभी तक 14 संस्करण पूरे हो चुके है और 26 मार्च 2022 से आईपीएल का 15वा संस्करण खेला जा रहा है। इस साल से आईपीएल में दो नई टीमों का आगमन हुआ है जिससे अब आईपीएल 8 की बजाए 10 टीमों के साथ खेला जाएगा। IPL में जो भी टीम हिस्सा लेती है वह सभी भारत के किसी न किसी राज्यों को प्रतिनिधित्व करती है जैसे की चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई को, मुंबई इंडियंस, मुंबई को।
आईपीएल उन सभी भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को मंच प्रदान करता है जो अपने टैलेंट का जौहर दुनिया को दिखाना चाहते है। हर साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन में ऐसे बहुत से खिलाड़ी होते है जो सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर लाखों करोड़ों में आईपीएल के टीमों के द्वारा खरीदे जाते है। आईपीएल को भारत को काफी ज्यादा प्यार मिलता है इसके साथ बाहर के देशों में भी आईपीएल को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
आईपीएल (IPL) 2022 में कौन–कौन सी टीम खेल रही है और उनके मालिक कौन है?
जैसा की हमने बताया की पहले आईपीएल में सिर्फ 8 टीम ही हिस्सा लिया करती थी लेकिन 2022 में दो नई टीमों ने आईपीएल में पदार्पण किया है और अब 10 टीम के साथ आईपीएल का आयोजन हर साल होगा। साथ ही आईपीएल का सीजन 2 से 3 महीने तक चला करेगा। जाने आईपीएल का बाप कौन है
Teams | Owners | |
1 | Chennai Super kings | Chennai Super Kings Cricket Limited |
2 | Mumbai Indians | Reliance Industries |
3 | Kolkata Knight Riders | Red Chilies Entertainment and Mehta Group |
4 | Delhi Capitals | GMR Group and JSW Group |
5 | Punjab Kings | Mohit Burman, Ness Wadia, Preity Zinta and Karan Paul |
6 | Sunrisers Hyderabad | Sun TV Network |
7 | Royal Challengers Bangalore | United Spirits Limited |
8 | Rajasthan Royals | Amisha Hathiramani, Manoj Badale, Lachlan Murdoch, Ryan Tkalcevic, Shane Warne |
9 | Lucknow SuperGiants | RPSG Group of Sanjiv Goenka |
10 | Gujarat Titans | CVC Capital |
आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है?
आईपीएल के पहले संस्करण से आईपीएल 2022 तक Virat Kohli अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे है और इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 207 मैचों में कुल 6389 रन बनाए है जिसमे 5 शतक और 42 अर्धशतक शामिल है। साथ ही एक मैच में विराट कोहली ने सर्वाधिक 113 रन बनाए है। आइए इसके साथ हम आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों के बारे मे आपको जानकारी देते है।
Players | Runs | |
1 | Virat Kohli | 6389 |
2 | Shikhar Dhawan | 5911 |
3 | Rohit Sharma | 5691 |
4 | Suresh Raina | 5528 |
5 | David Warner | 5514 |
6 | AB Devilliers | 5162 |
7 | Chris Gayle | 4965 |
8 | MS Dhoni | 4838 |
9 | Robin Uthappa | 4828 |
10 | Gautam Gambhir | 4217 |
आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है?
आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज वेस्ट इंडीज टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो है। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते है लेकिन पूर्व में वह मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के लिए भी मुकाबले खेल चुके है। आईपीएल के अभी तक के करियर में उन्होंने 155 मैच खेले है जिनमे उन्होंने 173 विकेट हासिल किए है। इसके साथ आईपीएल इतिहास में 10 सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में भी हमने नीचे जानकारी दी है।
SN | Players | Wickets |
1 | Dwayne Bravo | 173 |
2 | Lasith Malinga | 170 |
3 | Amit Mishra | 166 |
4 | Piyush Chawla | 157 |
5 | Yujvendra Chahal | 157 |
6 | Harbhajan Singh | 150 |
7 | Sunil Narine | 147 |
8 | Bhuvneshwar Kumar | 146 |
9 | Ravichandran Ashwin | 146 |
10 | Jasprit Bumrah | 133 |
आईपीएल में अभी तक किन–किन टीमों ने आईपीएल का खिताब जीता है?
आईपीएल इतिहास में अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ है की सभी के सभी टीमों ने आईपीएल की ट्राफी को अपने नाम किया हो। लेकिन कुछ टीम ऐसी भी है जिन्होंने एक नही, दो नही बल्कि चार और पांच बार खिताब अपने नाम किया है। आइए इनके बारे में जानते है।
Teams | Years |
Chennai Super Kings | 2010, 2011, 2018,2021 |
Mumbai Indians | 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 |
Kolkata Knight Riders | 2012, 2014 |
Sunrisers Hyderabad | 2016 |
Rajasthan Royals | 2008 |
Deccan Chargers | 2009 |
IPL में दिए जाने वाले मुख्य अवार्ड कौन कौन से है?
1. Orange Cap :– Orange Cap उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक रन बनाता हैं। साल 2021 में ऋतुराज गायकवाड को ऑरेंज कैप दिया गया था। उन्होंने CSK की तरफ से खेलते हुए पूरी प्रतियोगिता में 635 रन बनाए थे।
2. Purple Cap :– जिस प्रकार सबसे अधिक रन बनाने पर ऑरेंज कैप दिया जाता है ठीक उसी तरह सबसे पूरे सीजन में अधिक विकेट लेने पर Purple Cap दिया जाता है। आईपीएल 2021 में हर्षल पटेल को पूरे सीजन में सबसे अधिक 32 विकेट लेने पर पर्पल कैप दिया गया था।
3. Most Valuable Player :– यह भी एक तरह का अवार्ड है जो हर सीजन किसी न किसी खिलाड़ी को दिया जाता है। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का चुनाव एक रेटिंग के आधार पर किया जाता है। पिछले साल यह अवार्ड भी हर्षल पटेल को ही मिला था।
4. Fair Play Award :– आईपीएल में फेयर प्ले अवार्ड से उन टीम को नवाजा जाता है जो आईपीएल मैचों के दौरान खेल भावना बनाए रखती है और कोई भी खलाड़ी किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार नही करता है। फेयर प्ले अवार्ड के लिए पॉइंट्स दिए जाते है और यह सारे प्वाइंट ऑन फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर द्वारा दिए जाते जातें हैं।
5. Most Sixes :– आईपीएल के सभी मैचों में जो खिलाड़ी सीजन के अंत तक सबसे अधिक छक्के मारता है उसे आखिर में यह अवार्ड दिया जाता है। आईपीएल 2021 में पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 30 छक्के मारने के लिए लोकेश राहुल (KL Rahul) को यह अवार्ड दिया गया था।
इन सबके अलावा ऐसे कई सारे अवार्ड है जो पूरे सीजन के दौरान विभिन्न खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप विकिपीडिया या फिर आईपीएल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हो।
IPL 2022 Overview हिन्दी में
Tournament | IPL |
Edition | 15th |
Host Country | India |
Full Name | Tata IPL |
Full Form | Indian Premier League |
Administrator | BCCI (Board of Cricket Control for India) |
Sponser | Tata |
Starting Date | 26th March 2022 |
Ending Date | 29th May 2022 |
Number of Venues | Four (4) |
Number of Matches | 74 |
Number of Teams | Ten (10) |
Format | T20 (20 Over Cricket Match) |
Official Website | https://www.iplt20.com/ |
Current Winner | Chennai Super Kings |
Prize Money | 40 Crore |
Broadcaster | Star Sports Network and Disney+ Hotstar |
IPL से संबंधित सवाल जवाब FAQs
आईपीएल का मतलब इंडियन प्रीमियर लीग है जो की BCCI द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक टी20 टूर्नामेंट है।
आईपीएल मैचों की संख्या हर साल बदलती रहती हैं। आईपीएल 2022 में 10 टीम होने की वजह से 74 आईपीएल मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल में प्लेऑफ में जाने में जाने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है।
भारतीय टीम और आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का राजा कहा जाता है।
आईपीएल का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) है।
निष्कर्ष
इस लेख को यदि आपने आखिर तक पढ़ा होगा तो आपको अच्छे से समझ में आ चुका होगा की आईपीएल (IPL) क्या है और आईपीएल की शुरुआत कब हुई थी? साथ ही आईपीएल का फुल फॉर्म क्या है और आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज तथा सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन हैं? इसके बारे में भी आपको जानकारी दी गई है। इसके अलावा आईपीएल से जुड़े कई अन्य सवालों के जवाब भी हमने इस लेख में दिए हैं।
हमे उम्मीद है की यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको सच में यह लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करिएगा और ऐसे ही जानकारियों के लिए ब्लॉग पर आपका स्वागत रहेगा। यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप ज़रूर कमेंट के माध्यम से हमसे आप अपने सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हो। इसी के साथ आज के इस लेख में बस इतना ही।
आपके काम की अन्य पोस्ट:-