NFT क्या है; Full Form; NFT से पैसे कैसे कमाएं?

पिछले कुछ समय में इंटरनेट पर NFT के बारे में काफी कुछ सुनने और देखने को मिल रहा हैं। पिछले साल 2021 के शुरुआती महीनों से ही एनएफटी एक चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका कारण है की बहुत सारे लोगों ने NFT की मदद से काफी अच्छे पैसे कमाए थे। यदि आप चाहे तो आप भी एनएफटी से पैसे कमा सकते हो लेकिन इसके लिए जरूरी है की आपको पता होना चाहिए की एमएफटी (NFT) क्या है और यह कैसे काम करता है? 

अगर आपने पहले कभी एनएफटी के बारे में नही सुना हैं तो इस आर्टिकल को आपको जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आज इस लेख के माध्यम से आपको NFT से जुड़े हर एक सवालों के जवाब बहुत सी आसानी से मिल जायेंगे। आज के इस लेख में क्रिप्टो करेंसी जैसी एक और डिजिटल प्रोडक्ट NFT के बारे में आपको जानकारी देंगे जो आपको पैसे कमाने में मदद कर सकती है। 

लेख में आपको NFT का Full Form क्या है? NFT के नुकसान और फायदे क्या है और NFT कैसे काम करता है? जैसे कई अन्य सवालों के जवाब बखूबी रूप से दिए जागेंगे। आइए फिर बिना किसी देरी के जानते है NFT Kya Hai और NFT से पैसे कैसे कमाएं? हमारा अनुरोध रहेगा की आप एनएफटी के विषय में अच्छे से जानकारी प्राप्त करें क्योंकि यह आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देने का और पैसे कमाने का बहुत ही अच्छा मौका देता है।

NFT क्या है; NFT का Full Form क्या है?

Non Fungible Token ही NFT का Full Form है। काफी सारे लोग इसको सुनकर समझ नही पाए होंगे की आखिर यह क्या है तो हम आपको बहुत ही सरल भाषा में समझाने की कोशिश करते है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित NFT एक ऐसा कांसेप्ट है यानी की बिटकॉइन और इथिरियम जैसी डिजिटल करेंसी के समान यह एक डिजिटल प्रोडक्ट है जिसके जरिए इस प्रोडक्ट को बनाने वाले इसे ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते है।

इसे और अच्छे तरीके से समझने के लिए हमने एक उदाहरण लिया है। मान लीजिए आपने कोई डिजिटल आर्ट बनाया जैसे की कोई वीडियो क्लिप, कोई GIF, किसी खेल का कोई स्नैपशॉट, कोई म्यूजिक क्लिप या कोई पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट आदि। अब आपको इसका एक NFT बनाना होगा यानी की जो व्यक्ति NFT बनाता है तो उसका यह अर्थ है की वह डिजिटल प्रोडक्ट एक ओरिजिनल प्रोडक्ट होगा जिसको कोई और व्यक्ति नही बना सकता है।

बल्कि जिस व्यक्ति ने उस NFT को बनाया होगा वह इसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेचकर उसके ओनरशिप को ट्रांसफर कर सकता हैं। किसी को NFT को बेचने के लिए Token बनाए गए होते है। NFT में Token एक तरह से आइडेंटिटी का काम करता है यानी उस NFT को पहचान प्रदान करता है। जिस किसी भी व्यक्ति के पास Token होता है तो इसका अर्थ है की इसके पास कोई यूनिक डिजिटल प्रोडक्ट है जिसका उसने एनएफटी बनाया है। Token के जरिए ही एनएफटी की कीमत का निर्धारण किया जाता है।

यहां पर Non–Fungible का अर्थ है Non–Replaceable यानी की वह प्रॉडिक्ट जिसको एक बार ही बनाया जा सकता है और उसके ओनर की परमिशन के बिना उस वस्तु का कोई दूसरा रूप नही बनाया जा सकता है। यह बात एनएफटी पर भी लागू होती है की जो एनएफटी एक बार बन जाती है वह “Unique” होता है और कोई दूसरा व्यक्ति एक एनएफटी की हुबहू नकल नही कर सकता है। 

इस तरह से बहुत से लोग बहुत सारी चीजों का एनएफटी बनाकर उसे लाखो रूपए में बेचते है। आप सोच रहे होंगे की एक सामान्य फोटो, GIF, पोस्ट या म्यूजिक क्लिप की कीमत इतनी कैसे हो सकती है तो हम इसका जवाब आपको आगे आर्टिकल में देने वाले है और बताएंगे की NFTs इतने महंगे कैसे हो सकते है। अतः हम उम्मीद करते है की आपको समझ में आ गया होगा की NFT क्या है?

NFTs की कीमत ज्यादा क्यों होती है?

आपको यकीन नही होगा लेकिन एक एनएफटी की कीमत लाखो रूपए होती है। जी हां लाखों रुपए। लेकिन यह सुनकर आप जरूर सोच रहे होंगे की एक NFT इतना महंगा कैसे हो सकता है तो हम आपको बताना चाहेंगे की एक एनएफटी इतना महंगा हो सकता है। आइए जानते है एनएफटी के नाम से मशहूर यह डिजिटल प्रोडक्ट महंगे क्यू है।

जैसा की आप जानते होंगे की समय के साथ टेक्नोलॉजी का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है और आने वाले 5 से 6 सालों में डिजिटल दुनिया और अधिक विकसित हो जायेगी। जिस प्रकार सामान्य दुनिया में किसी भी कला की कीमत लाखो रुपए होती है उसी तरह डिजिटल दुनिया में NFTs की कीमत भी लाखो रुपए होती है।

जैसे एक कला की पहचान करने वाला व्यक्ति किसी कला उत्सव यानी की “Art Exhibition” में अलग अलग लोगों द्वारा तैयार किए गए Unique कलाओं की परख कर लेता है और उसे लाखों रूपए में भी खरीदने के लिए तैयार हो जाता है ठीक उसी तरह डिजिटल दुनिया में भी NFTs की बोली लगाई जाती है जिस वजह से NFT काफी महंगे होते हैं। 

अन्य कलाओं की भांति एनएफटी भी आने वाले समय में वर्चुअल दुनिया में काफी प्रसिद्ध होंगे। एनएफटी की कीमत इस बात पर भी निर्भर करता है की एनएफटी के क्रिएटर द्वारा बनाया गया Token कितना यूनिक हैं। टोकन जितना अधिक यूनिक होगा उसकी कीमत भी अधिक होगी। हर एक एनएफटी का टोकन अलग अलग होता हैं। हमारे विचार से आपको पता चल गया होगा की एनएफटी आखिर महंगे क्यों होते है।

NFTs से पैसे कैसे कमाएं?

आज पूरी दुनिया में बहुत से लोग है जो NFTs बना रहे है और उसे बेचकर अच्छा पैसा कमा रहे है। पर आपको पता है की एनएफटी से पैसे कैसे कमाएं? यदि नही तो हम बताना चाहेंगे की एनएफटी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए और आने वाले समय में इसकी ग्रोथ को देखते हुए एक मार्केट में कई सारे NFT Platform आ चुके है जो यूजर को एनएफटी बनाकर उसे बेचने और खरीदने की सुविधा प्रदान करती है।

वर्तमान में Foundation, Rarible, Nifty Gateway और एक भारतीय प्लेटफार्म WazirX भी आ चुके है जहां पर आप अपना खुद का एनएफटी बना सकते हो, उसे रजिस्टर कर सकते हो और पैसे कमा सकते हो। हमारी तरफ से आपको यही सलाह है की कोई एनएफटी खरीदने की बजाए उसकी जगह खुद का NFT बनाए और उसे बेचें। इस प्रकार आप एनएफटी से पैसे कमा सकते हो। यदि फिर भी आपको समझ न आए तो आपको यूट्यूब पर एनएफटी से जुड़े कई सारे वीडियो मिल जायेंगे।

क्या NFT और Cryptocurrency में अंतर है?

हालांकि एनएफटी और क्रिप्टो करेंसी दोनो ही ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है लेकिन दोनो में काफी ज्यादा अंतर है। इन दोनो के बीच के अंतर को समझने के लिए आइए एक उदाहरण से आपको समझाते है। मान लीजिए यदि आप 1 बिटकॉइन खरीदते हो और बाद में किसी दूसरे व्यक्ति को उसे ट्रांसफर कर देते हो और बदले में उससे एक बिटकॉइन ले लेते हो। 

यदि आप ऐसा करते हो तो बिटकॉइन की कीमत तो एक समान रहेगी क्योंकि आपको एक बिटकॉइन के बदले दूसरा बिटकॉइन मिलेगा। लेकिन ऐसा एनएफटी के केस में लागू नही होता है। यदि आप अपने बनाए गए एनएफटी को किसी दूसरे को बेचते हो या फिर ट्रांसफर करते हो और बदले में आपको कोई दूसरा व्यक्ति अपना एनएफटी देता है तो दोनो की कीमत अलग अलग होगी।  

ऐसा इसलिए क्योंकि कभी भी दो एनएफटी एक समान और एक ही कीमत के नही हो सकते है। कीमत के साथ दोनो का टोकन भी अलग अलग होता है और टोकन जितना यूनिक होगा उसकी कीमत भी उतनी ज्यादा होगी। अतः इस प्रकार से आप समझ सकते हो की बिटकॉइन और एनएफटी दोनो ही एक दूसरे से काफी ज्यादा अलग होते है। कई सारे लोगों के मन में यह भी आता है की क्या NFT सुरक्षित है या नही तो आइए इसके बारे में भी जानते है।

क्या NFT सुरक्षित है?

जी हां, एनएफटी पूरी तरह से इथिरियम ब्लॉकचेन पर आधारित है जिसकी वजह से यह सुरक्षित है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होने की वजह से एक एनएफटी बनाने वाले की कोई भी जानकारी एनएफटी खरीदने वाले या किसी अन्य व्यक्ति तक नही पहुंचती हैं। यहां तक की जो व्यक्ति किसी का एनएफटी खरीदता है उसे यह तक पता नही होता है की इस एनएफटी को बनाने वाला कौन हैं। अतः यह कहा जा सकता है की एनएफटी सुरक्षित है।

क्या है NFT में खतरा?

जैसा की हमने बताया की एनएफटी सुरक्षित है लेकिन आपको यह नही भूलना चाहिए की एमएफटी है तो यह एक डिजिटल प्रोडक्ट को की इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। एनएफटी बनाकर और उसे बेचकर आप पैसे कमा तो सकते हो लेकिन यहां पर आपको एक चीज का ध्यान रखना हैं की आप पहले एक बार अच्छे से एनएफटी के बारे में जानकारी हासिल कर लें।

ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे साइबर हैकर्स है जो सोशल मीडिया से आपके पोस्ट या आपके किसी डिजिटल चीजों का एनएफटी बनाकर उसे बेच सकते है और आपको इस बात का पता भी नही को पाएगा। साथ ही यदि आप एनएफटी से वाकई में पैसे कमाना चाहते हो तो यह देख लें वर्तमान में किस तरह के एनएफटी ट्रेंड में है तथा किन NFTs की कीमत ज्यादा है।

NFT के बारे मे आपके सवाल जवाब

1. NFT क्या है?

एनएफटी डिजिटल दुनिया का एक Non–Replaceable टोकन होता है जो किसी व्यक्ति के पास किसी यूनिक डिजिटल प्रोडक्ट के होने का दावा करता है। एनएफटी किसी भी वीडियो क्लिप, फोटो, म्यूजिक क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट के रूप मे हो सकती है।

2. NFT कैसे काम करता है?

एनएफटी क्रिप्टो करेंसी के समान ही इथिरियम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। 

3. क्या एनएफटी सुरक्षित है?

क्रिप्टो करेंसी के समान ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर स्थापित होने की वजह से एनएफटी को एक सुरक्षित एसेट्स और इन्वेस्टमेंट माना जाता है।

4. NFT से पैसे कैसे कमाएं?

एनएफटी से पैसे कमाने के लिए आप Foundation, WazirX और Nifty Gateway जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हो जहां पर आप अपना खुद का एनएफटी बना सकते और वही से उसे बेचने के लिए रजिस्टर कर सकते हो।


निष्कर्ष 

आज का यह लेख काफी मददगार साबित जरूर हुआ होगा उनको लोगों के लिए जो NFT के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं और इसके बारे में जानना चाहते है। इस लेख में हमने NFT के बारे में बताते हुए जानकारी दी है की NFT क्या है और NFT का Full Form क्या है? साथ ही आपको बताया गया है की एनएफटी की कीमत ज्यादा क्यों होती है और यह कैसे काम करता है।

इन सबके अलावा एनएफटी से जुड़े कई अन्य जरूरी सवालों के जवाब आपको इस लेख के माध्यम से हमने दिए हैं। हम यही उम्मीद करते है की आप NFT के विषय में अच्छे से जान गए होंगे। यदि आपको यह लेख अच्छा लगे तो आप इसे जरूर शेयर करे और फिर भी आपके कोई सवाल हो तो आप जरूर हमसे कॉमेंट के जरिए पूछ सकते हो।

आपके काम की अन्य पोस्ट:-

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here