अगर आप कंप्यूटर लेने वाले है लेकिन इस बात से परेशान है की मुझे कंप्यूटर लेना चाहिए या फिर लैपटॉप। आखिर कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है और दोनों में से कौन बेहतर है? तो आज की पोस्ट में आप जानेंगे की लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है और दोनो में से कौन बेहतर है।

जैसा की आप जानते है की आज टेक्नोलॉजी किस गति से आगे बढ़ रही है ऐसे में मोबाइल फोन्स और कंप्यूटर कितनी अहम भूमिका निभाते है आज हमें कुछ भी काम करना होता है तो उसके लिए हमें मोबाइल की जरूरत होती है।
लेकिन कुछ काम ऐसे भी होते है जो केवल कंप्यूटर से ही होते है इसके अलावा कंप्यूटर चलाना सभी को आना चाहिए। क्योंकि आजकल अधिकतर काम कंप्यूटर से ही होते है जिससे कंप्यूटर बेस जॉब्स बहुत ज्यादा निकलती है।
तो अगर आप भी एक कंप्यूटर लेने की सोच रहे है लेकिन आप Decide नही कर पा रहे है की कंप्यूटर लेना Best है या फिर लैपटॉप लेना। तो यह पोस्ट आपको आखिर तक जरूर पढ़नी चाहिए।
जिसमें आप जानेंगे की कंप्यूटर क्या है, लैपटॉप क्या है, कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है और कंप्यूटर और लैपटॉप मे से कौन बेहतर कौन है।
पेज का इंडेक्स
- कंप्यूटर क्या है? (What Is Computer In Hindi)
- लैपटॉप क्या है?
- Laptop और Computer में क्या अंतर है
- 1) कीमत (Price)
- 2) Processor
- 3) Screen Size
- 4) Portability
- 5) Repairing
- 6) Upgradation
- 7) Power Require
- 8) Gaming
- 9) Keyboard
- 10) Connectivity
- कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन बेहतर है
- लैपटॉप और कंप्यूटर में अंतर से रिलेटेड कुछ सवाल
कंप्यूटर क्या है? (What Is Computer In Hindi)
कंप्यूटर और लैपटॉप में अंतर जानने से पहले हमें पता होना चाहिए की कंप्यूटर क्या है तो सबसे पहले हम शॉर्ट में जान लेते है की कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक Device है जिसमें हमें Input देने पर उचित Output प्राप्त होता है, कंप्यूटर में Data को Store, प्रोसेसिंग और Recover करने की क्षमता होती है।
कंप्यूटर को हम Desktop के नाम से भी जानते है इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है क्योंकि इसमें सभी कंपोनेंट्स जैसे CPU, Monitor, कीबोर्ड एंड Mouse सभी अलग अलग लगे होते है।
इसलिए इसे Desk यानि की टेबल पर रखकर चलाते है इसी कारण से इसे Desktop भी कहते है इसका आकार बड़ा होने के कारण आप इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक नही ले जा सकते है। कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यंहा क्लिक करे.

लैपटॉप क्या है?
लैपटॉप भी कंप्यूटर की तरह ही एक इलेक्ट्रॉनिक Device है जिसे आप कंप्यूटर का Advance Version कह सकते है हालाँकि कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों एक ही काम करते है।
बस लैपटॉप का आकार कंप्यूटर की तुलना में छोटा होता है इसमें कंप्यूटर की तरह अलग अलग कंपोनेंट्स जैसे Mouse, CPU, कीबोर्ड और मॉनिटर नही होते है और यह दिखने में एक नोटबुक की तरह लगता है जिसे आप ट्रैवल करते समय आसानी से अपने बैग में ले जा सकते है।

Laptop और Computer में क्या अंतर है
वैसे तो कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो एक ही काम करते है तो इनमें इतना ज्यादा अंतर नही है की ये एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो। हाँ, लेकिन कुछ Points है जिनसे आप कंप्यूटर और Laptop में अंतर पता कर सकते है और ये पता कर सकते है की कंप्यूटर और लैपटॉप में से कौन बेहतर है। तो अब आप जानेंगे की लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है और इनमें से कौन बेहतर है।
1) कीमत (Price)
Computer – अगर कंप्यूटर और लैपटॉप की कीमत की बात करे तो दोनों की अपनी अलग अलग कीमते होती है। अगर आप एक अच्छे कंप्यूटर की स्टार्डिंग Price की बात करे तो आपको एक अच्छा कंप्यूटर 20,000 से 30,000 रुपए के बीच में मिल जायेगा।
Laptop – अब बात करते है लैपटॉप की। तो अगर आप एक पॉवरफुल लैपटॉप (अच्छे ग्राफिक्स, High Speed और ज्यादा Storage) लेते है तो आपको लगभग 40,000 से 50,000 रुपए तक देना होंगे उस लैपटॉप को Buy करने के लिए।
Best Option – अगर कंप्यूटर और लैपटॉप की Price की बात करें तो कंप्यूटर एक बेहतर Option है।
2) Processor
Computer – हालाँकि कंप्यूटर प्रोसेसर बड़े होते है लेकिन यह लैपटॉप प्रोसेसर की तुलना में काफी पॉवरफुल हो सकते है। अक्सर, मार्केट मे न्यू एडवांस प्रोसेसेर् सबसे पहले कंप्यूटर के लिए उपलब्ध होता है।
Laptop – अगर कंप्यूटर और लैपटॉप के प्रोसेसर को Compare करे। तो लैपटॉप प्रोसेसर लगभग कंप्यूटर प्रोसेसर तक पहुँच ही गए है लेकिन अभी भी लैपटॉप प्रोसेसर सीमित है हालाँकि Gaming लैपटॉप में एक जैसा प्रदर्शन हो सकता है लेकिन इनकी Price बहुत ज्यादा होती है।
Best Option – प्रोसेसर को देखते हुए कंप्यूटर ही एक बेस्ट Option है।
3) Screen Size
Computer – कंप्यूटर हो चाहें लैपटॉप। एक अच्छा Screen Size होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, कंप्यूटर में आप मॉनिटर यानि की स्क्रीन साइज को बदल सकते है, आप बड़ी स्क्रीन वाले मॉनिटर, TVs तथा प्रोजेक्टर को कंप्यूटर के साथ जोड़कर स्क्रीन साइज को बड़ा सकते है।
Laptop – लैपटॉप में आप स्क्रीन साइज नही बड़ा सकते है क्योंकि इसमे कंप्यूटर की तरह अलग से मॉनिटर नही लगाना होता है बल्कि इसमें स्क्रीन लैपटॉप में ही फिट होती है जिसे आप चेंज नही कर सकते है।
Best Option – स्क्रीन साइज को देखते हुए कंप्यूटर एक बेहतर चॉइस है क्योंकि इसमें आप स्क्रीन साइज बदल सकते है।
4) Portability
Computer – अगर बात की जाए Portability की तो कंप्यूटर का आकार इतना बड़ा होता है की इसे आप एक जगह से दूसरी जगह नही ले सकते है और साथ ही इसमें मॉनिटर, CPU आदि सब अलग से लगे होते है जिससे आप इसे कहीं ले जा नही सकते है तथा कंप्यूटर को एक ही स्थान पर उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Laptop – लैपटॉप अपने छोटे साइज के कारण बहुत पोर्टेबल होते है, Laptop देखने में नोटबुक की तरह लगता है तथा लैपटॉप को आप बैग में आसानी से रख सकते है और कहीं भी ले जा सकते है। ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए लैपटॉप बहुत अच्छा विकल्प है।
Best Option – Portability के मामले में लैपटॉप एक बहुत Option है चूंकि इसे आप अलग अलग जगह ले जा सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है।
5) Repairing
Computer – अगर आपके कंप्यूटर में कुछ खराबी आ जाती है तो इसे Repair करना आसान होता है क्योंकि इसमें सभी Hardware (CPU, Keyboard और Mouse) अलग से लगे होते है।
मान लीजिये अगर आपका Mouse या कीबोर्ड खराब हो जाता है तो आप पास के कंप्यूटर रिटेल स्टोर से Mouse या कीबोर्ड ला सकते है और उसे कंप्यूटर से Connect कर सकते है और इसके अलावा अगर CPU में कुछ प्रॉब्लम होती है तो आप उसे कंप्यूटर रिपेयरिंग स्टोर ले जा कर सही करवा सकते है।
जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नही करने होते है अगर आपको कंप्यूटर Repairing की थोड़ी भी जानकारी है तो आप छोटी मोटी Problems को घर पर ही ठीक कर सकते है क्योंकि इसमें बड़े बड़े पार्ट्स होते है और CPU को खोलना भी आसान होता है।
Laptop – अगर आपके लैपटॉप में Touch पैड या कीबोर्ड खराब हो जाता है तो इन्हे सही करवाने के लिए आपको लैपटॉप को रिपेयरिंग स्टोर ले जाना होता है क्योंकि लैपटॉप में कंप्यूटर की तरह कीबोर्ड और Mouse अलग से नही लगे होते है बल्कि लैपटॉप में यह Inbuilt होते है।
लैपटॉप में सभी पार्ट्स छोटे छोटे होते है और लैपटॉप खोलना भी इतना आसान नही होता है इसमें अगर थोड़ी भी खराबी होती है तो पूरे लैपटॉप को खोलना होता है और इसे Repair कराने में आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने होते है।
Best Option – कंप्यूटर को Repair करना आसान है और इसे Repair कराने में भी कम पैसे लगते है तो Repairing के मामले में Computer, Laptop से बेहतर है।
6) Upgradation
Computer – कंप्यूटर आकार मे बड़ा होता है और इसमें अधिकांश पार्ट्स ऐसे होते है जिन्हे आप आसानी से हटा सकते है और उनकी जगह पर नये पार्ट्स लगा सकते है इसलिए कंप्यूटर को Upgrade करना आसान जाता है।
Laptop – लैपटॉप में हार्ड डिस्क ड्राइव और मेमोरी केवल ऐसे पार्ट्स है जिन्हे Upgrade किया जा सकता है बाकि के पार्ट्स या तो Inbuilt होते है या फिर इन्हे लैपटॉप से हटाया नही जा सकता है, मेमोरी और हार्ड ड्राइव के अलावा अगर आप कुछ और Upgrade चाहते है तो उसके लिए आपके पास एक ही Option रहता है और वह है नया लैपटॉप लेना।
Best Option – Upgradation के मामले में कंप्यूटर ही जीतता है क्योंकि कंप्यूटर आसानी से Upgrade हो जाता है।
7) Power Require
Computer – कंप्यूटर को चलाने के लिए लैपटॉप की तुलना में आपको ज्यादा बिजली की आवश्यकता होती है क्योंकि इसमें हाई पॉवर वाले कंपोनेंट्स और CPU को पॉवर देनी होती है।
अगर आप किसी Document पर काम कर रहे हो और आप उसे सेव नही कर पाए हो तो ऐसे में अगर Light में कुछ उतार चड़ाव हो जाए या फिर Light चली जाए तो आपका Document में किया हुआ सारा काम मिट जायेगा और आपको दुबारा मेहनत करनी होगी।
Laptop – लैपटॉप को चलाने के लिए कंप्यूटर की तुलना में कम बिजली लगती है क्योंकि इसमें छोटे छोटे कंपोनेंट्स होते है जिन्हे काम करने के लिए कम बिजली की आवश्यकता होती है। इसके अलावा लैपटॉप मे एक बैटरी होती है अगर आप अपना काम कर रहे हो और आपने उस सेव भी नही किया हो और अगर Light चली जाती है.
तब भी आप अपने काम को नही खो सकते है क्योंकि जैसे ही Light जाती है, लैपटॉप की बैटरी Automatically चालू हो जाती है जिससे लैपटॉप बंद नही होता है और आप उस पर काम लगातार कर सकते है।
Best Option – Power Require के बारे में सोच कर देखें तो लैपटॉप एक बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें आपको एक बैटरी मिलती है जिससे आप इसे बिना Light के भी चला सकते है।
8) Gaming
Computer – कंप्यूटर High Power वाले वीडियो कार्ड्स का उपयोग करने के लिए सक्षम है जिसके लिए हाई पॉवर की जरूरत होती है अतः कंप्यूटर में किसी भी प्रकार के वीडियो कार्ड का उपयोग किया जा सकता है इसके अलावा कंप्यूटर में आप एक ही समय में दो या दो से अधिक वीडियो कार्ड्स शामिल कर सकते है। जिससे यह Gaming के मामले में हमेशा बेहतर प्रदर्शन देते है।
Laptop – लैपटॉप का आकार कंप्यूटर से छोटा होता है इसलिए इसमें आप ज्यादा वीडियो कार्ड्स शामिल नही कर सकते है चूंकि इसमे पॉवर भी लिमिटेड होती है तो इसमें आप उन वीडियो कार्ड्स का इस्तेमाल नही कर सकते है जिसके लिए हाई पॉवर की जरूरत होती है और अगर आप एक अच्छा Gaming Laptop खरीदते है तो आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
Best Option – अगर आपको बेहतर ग्राफिक्स के साथ Game खेलना पसन्द है तो कंप्यूटर, लैपटॉप से बेहतर है और यह आपको Gaming लैपटॉप से सस्ता भी मिल जायेगा।
9) Keyboard
Computer – कंप्यूटर में आप एक फुल साइज कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते है जिसके राइट साइड में आपको नंबर पैड देखने को मिलता है जिससे आपको काम करने में आसानी होती है।
Laptop – छोटे लैपटॉप में आपको फुल साइज कीबोर्ड नही मिलता है जिससे इसमे नंबर पैड Include नही होता है हालाँकि आपको बड़े लैपटॉप में फुल साइज कीबोर्ड मिल सकता है लेकिन वह लैपटॉप बहुत भारी हो सकता है।
Best Option – हालाँकि आप कंप्यूटर कीबोर्ड को लैपटॉप से Connect कर सकते है और इस्तेमाल कर सकते है लेकिन उसके लिए आपको एक्स्ट्रा खर्च करके फुल साइज कीबोर्ड खरीदना होगा। इसलिए कीबोर्ड के मामले में कंप्यूटर बेहतर है।
10) Connectivity
Laptop – जब आप एक लैपटॉप लेते है तो उसमे आपको ब्लूटूथ और Wi-Fi दोनो की सुविधा Inbuilt मिलती है जिससे आप Wireless तरीके से कोई भी बाहारी Device को Connect कर सकते है।
Computer – जब आप एक नॉर्मल कंप्यूटर Buy करते है तो उसमे आपको ब्लूटूथ और Wi-Fi की सुविधा Inbuilt नही मिलती है। बल्कि आपको अलग से इन्हे लगवाना होता है जिसके लिए आपको Extra पैसे खर्च करना पड़ते है।
Best Option – Connectivity को देखते हुए Laptop एक बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमे ब्लूटूथ और Wi-Fi Inbuilt आते है।
कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन बेहतर है
कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो ही बढ़िया है, दोनो के अपने अलग अलग फायदे और नुक्सान है ये डिपेंड करता है आपकी जरूरतो पर। अगर आप ट्रैवल करते है और एक जगह नही रहते है तो आपके लिए लैपटॉप, कंप्यूटर से बेहतर है इसे आप चार्ज करके बैग ने डालकर कहीं भी ले जा सकते है और अपना काम कंटीन्यू रख सकते है।
लेकिन अगर आप पूरे दिन घर पर रहते है और आपको Gaming का शौक है तो कंप्यूटर, लैपटॉप से बेहतर है जिसमें आप ज्यादा अच्छे से गेम खेल सकते है और कंप्यूटर की कीमत भी लैपटॉप से कम होती है।
तो कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो अपनी अपनी जगह सही है आप ऊपर बताये गए तरीके से इनमें फर्क जान सकते है और Decide कर सकते है की आपके लिए कंप्यूटर अच्छा है या फिर लैपटॉप।
लैपटॉप और कंप्यूटर में अंतर से रिलेटेड कुछ सवाल
कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहते है क्योंकि कंप्यूटर गणना करता है। इसके अलावा भी कंप्यूटर के हिंदी में कई नाम है।
लैपटॉप को अगर हम अलग अलग करके पढ़ें तो Lap का मतलब होता है “गोद”। और Top का मतलब होता है “ऊपर”। अब अगर हम इसे मिलाकर पढ़े तो एक ऐसा Device जिसे हम गोद में रखकर चला सके। तो इस प्रकार लैपटॉप को लैपटॉप कहते है।
Computer के जनक Charles Babbage है
सारांश – तो आज की पोस्ट मे आपने जाना की कंप्यूटर क्या है, लैपटॉप क्या है, कंप्यूटर और लैपटॉप मे क्या फर्क (अंतर) है और कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन बेहतर है?
मुझे उम्मीद है की आपको आज की हमारी ये पोस्ट काफी पसंद आयी होगी और अब आप भी ज्यादा अच्छे से अपना निर्णय ले सकते है की आपको कंप्यूटर खरीदना चाहिए या लैपटॉप। लेकिन अगर आपको अभी इसमें कोई प्रॉब्लम होती है तो आप Comments के जरिये हम से पूछ सकते है।
आपके काम की अन्य पोस्ट