⌛👉गूगल मेप का इस्तेमाल कैसे करे; रास्ता कैसे पता करें (सम्पूर्ण जानकारी)

आज हम टेक्नोलॉजी के बारे में क्या ही कहे। ये तो सभी जानते है की आज टेक्नोलॉजी बूम पर है और टेक्नोलॉजी के अत्यधिक उपयोग के चलते अब कोई भी काम उतना कठिन नही लगता जितना की पहले लगता था।  अगर आप गूगल Map को Use नही कर पाते है और Google Map के द्वारा अपना रास्ता पता नही कर पाते है तो ये पोस्ट आपको जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें आप जानेंगे की Google Map क्या है, Google Map का इस्तेमाल कैसे करे और रास्ता पता कैसे करे। 

गूगल Map का इस्तेमाल कैसे करें

आज हम बड़े से बड़ा काम अपने मोबाइल की सहायता से बड़ी आसानी से कर लेते है। जिनमें से एक काम रास्ता पता करना है। पहले जब हम कंही भी जाते थे तो हमें रास्ता पता करने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था, लोगों से पता पूछना पड़ता था और काफी प्रॉब्लमस का सामना करना पड़ता था। 

लेकिन अब ऐसा नही है, Google Map के द्वारा अब आप वर्ल्ड में कंही भी घूम सकते है और रास्ता भी देख सकते है अब आपको रास्ता खोजने के लिए परेशान होने की जरूरत नही है आप घर बैठे बैठे ही सब पता कर सकते है वो भी अपने फोन की मदद से। 

वैसे तो Google Map बहुत पुराना है लेकिन फिर भी कुछ लोग Google Map का सही तरीके से इस्तेमाल नही कर पाते है और इसे खराब बोलने लगते है लेकिन ऐसा कुछ नही है अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख जायेंगे तो आपको भी इससे रास्ता ढुंढने में काफी मदद मिलेगी। 

मुझे विश्वास है की अगर आप आज की हमारी ये पोस्ट को End तक अच्छे से पढ़ते है तो आप सब समझ जायेंगे की Google Map क्या है, Google Map का इस्तेमाल कैसे करे और रास्ता कैसे पता करे। 

Google Map क्या है

गूगल मैप गूगल द्वारा दी जाने वाली एक वेब मैपिंग सर्विस है जिसे आज आप एक Application के रूप में भी  इस्तेमाल सकते है इसके द्वारा आप सेटलाइट इमेज, हवाई फोटोग्राफी, सड़क के नक़्शे, लाइव ट्रैफिक, कार, पैदल और टैक्सी द्वारा किसी जगह पर जाने के लिए एक प्लान बना सकते है की आप किस रास्ते से जल्दी और आराम से पहुंच सकते हैं। चलिए अब हम इसे और अच्छे से समझते है 

गूगल मैप को आप एक नक्शा बोल सकते है क्योकि इसके द्वारा आप पुरे वर्ल्ड का मैप देख सकते है बस इसके  लिए आपको उस जगह का नाम पता होना चाहिए जंहा आपको जाना है उसके बाद आप देख सकते है की कौन से रोड से आप वंहा तक जल्दी पहुंच सकते है, ट्रैफिक कहाँ कहाँ लगा है, रास्ते में कितने मंदिर है, स्कुल है, ऑफिस है, Restaurants है एवं इसके अलावा भी आप और भी बहुत सी चीजें गूगल मैप पर देख सकते है। 

Google Map को किसने बनाया है 

गूगल मैप को सन् 2004 में दो भाइयों Lars And Jens Rasmussen ने मिलकर बनाया था पहले यह  C++ लैंग्वेज मे बनाया गया एक प्रोग्राम था जिसे केवल कंप्यूटर में चलाया जा सकता था लेकिन जब इसे गूगल ने खरीद लिया।

 तो इसे Web Application में बदल दिया और फिर सन 2008 में गूगल ने इसे एंड्राइड एप्लीकेशन के रूप में लॉन्च कर दिया। गूगल मैप को आज बहुत बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है आज हर महीने 1 Billion से ज्यादा लोग गूगल मैप का उपयोग करते है।    

Google Map से रास्ता कैसे पता करे 

वैसे तो Google Map से रास्ता पता करना ज्यादा बड़ी बात नही है हम आपको कुछ Setps के द्वारा बताने जा रहे है की Google Map से रास्ता कैसे पता करे इसके बाद आप आसानी से कंही का भी रास्ता पता कर सकते है। 

Step 1) Google Map से रास्ता पता करने के लिए सबसे पहले आपको Google Map ओपन करना है। 

Step 2) Google Map को ओपन करने के बाद आपको ऊपर की ओर एक Search वार दिखाई देगा जहां पर आपको उस जगह का नाम डालना है जहां पर आपको जाना है। जैसे की मुझे Gwalior Fort जाना है तो में Gwalior Fort सर्च कर रहा हूं। 

search location in google map

इसके अलावा आप Search वार के नीचे Petrol पम्प्स , Hotels, Restaurants , Hospitals आदि पर क्लिक करके आप नजदीक मौजूद इन जगाहों पर पहुँच सकते है। 

Step 3) जगह Search करने के बाद अब आप देख सकते है की Gwalior Fort कँहा पर है और आप वँहा की Photos, Directions, Call डिटेल्स, Save Location , Share Location और सभी डिटेल्स देख सकते है। 

Step 4) अब अगर आपको Gwalior Fort के लिए रास्ता पता करना है तो आपको Directions पर क्लिक करना होगा। 

Step 5) Directions पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने कुछ ऐसा Interface दिखाई देगा। जिसमें आपको दो Options दिखाई देंगे। 

1) Choose Start Location – यंहा आपको वो जगह टाइप करनी है जँहा से आपकी रोड Start होगी Gwalior Fort के लिए। 

अगर आप अपनी Current Location से Gwalior Fort के लिए जाना चाहते है तो जब आप Choose Start Location पर क्लिक करोगे तो आपको Your Location का Option मिल जायेगा जँहा से आपकी Current Location आ जायेगी। उसके बाद आप जँहा है वंही से आपको Gwalior Fort के लिए रूट दिखने लगेगा। 

choose start location in google map

2) दूसरे Search वार में वो जगह आती है जँहा आपको जाना है या फिर जँहा आपका रास्ता End होता है। 

Step 6) जब आप अपनी Start Location Choose कर लेंगे तो Google Map आपके लिए Best रूट ढुंढेगा। जँहा से आप आराम से बिना किसी ट्रैफिक के जल्दी जा सकें। 

click start in google map

Route ढुंढ़ने के बाद अब आप देख सकते है की मेरी Current Location से Gwalior Fort कितने किलोमीटर दूर है और मुझे वँहा तक पहुँचने में कितना Time लगेगा। 

अब आप किससे जाना चाहते है जैसे Car, Bike, Walk, Train और Bus या फिर Cab से। तो वो आपको सेलेक्ट कर लेना है और Start बटन पर क्लिक कर देना है। 

Step 7) Start पर क्लिक करने के बाद अब आपको Map पर एक Arrow का निशान दिखाई देगा जो आपको आपकी मंजिल तक ले जायेगा और इसमे Google Bot द्वारा आपको Guide भी किया जायेगा की आपको किस तरफ जाना है। इसके अलावा भी आपको कुछ एक्स्ट्रा Options मिलेंगे। 

follow arrows in google map

1 ) Search वार – Search वार की मदद से आप कोई दूसरी जगह भी जा सकते है जैसे अगर आपके बाइक में पेट्रोल खत्म हो गयी है तो आपको इसी Search वार में पेट्रोल पंप टाइप करना है इसके बाद उसी रूट पर आपको बहुत सारे पेट्रोल पंपस् मिल जायेंगे। 

2) Sound – आपको जो दूसरा Option दिख रहा है वो Google Bots के लिए है जो आपको Voice के द्वारा Guide करती है अगर आपको उसे बंद या चालू करना है तो आप यँहा से कर सकते है। 

3) Third Options पर आपको जो N का Icon दिख रहा है उस पर क्लिक करके आप Map को एक डिफरेंट तरीके से यानि की 3D में देख सकते है। 

4) अब आपको जो लास्ट में Icon दिख रहा है उसकी मदद से आप Google Map को रिपोर्ट भेज सकते है की इस रूट पर Constractions का काम चल रहा है या फिर ये रूट बंद है। 

अगर अब आप नीचे से ऊपर की स्क्रोल करते है तो आपको और भी बहुत से Options देखने को मिल जायेंगे। लेकिन हम आपको सारे फीचर्स के बारे में Text द्वारा नही बता सकते है। लेकिन, हाँ जो सभी जरूरी फीचर्स है जो आपको आपके पते तक पहुँचने मे मदद करेंगे वो हम आपको बता चुके है। 


Google Map पर अपना Address (Location) कैसे डाले 

काफी लोगों का ये सवाल होता है की हम अपने घर का पता या फिर अपने ऑफिस के पते को Google Map पर कैसे डाले। जिससे की जब भी कोई Google Map Open करे और हमारी Shop या ऑफिस को Search करे। तो उसे शॉप या Office की Loction दिखाई दे। 

अगर आप को भी अपनी Shop, घर,ऑफिस या फिर कोई और जगह Add करना है तो आप Google Map की मदद से आसानी से कर सकते है अब ये करते कैसे है तो इसके लिए आपको इन Steps को फॉलो करना होगा जो हम आपको बताने जा रहे है। 

Step 1) Google Map पर किसी भी जगह का पता Add करने के लिए आपको सबसे पहले इंटरनेट को On करना होगा और फिर Google Map को ओपन करना होगा। 

Step 2) गूगल मैप ओपन करते ही आपको नीचे की ओर काफी सारे Options मिलेंगे जैसे की Explore, Go, Saved, Contribute और Updates। अपना एड्रेस Google Map पर डालने के लिए आपको Contribute पर क्लिक करना है। 

Step 3) Contribute पर क्लिक करने के बाद अब आपको Add Place पर क्लिक करना है। 

add place in google map

अगर आपको Map में कुछ Edit करना है, किसी जगह की फोटो Add करना है या फिर किसी जगह का Review देना है तो आप ये सब काम यँहा से आसानी से कर सकते हो। 

Step 4) अब आपके सामने एक ऐसा फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको अपने ऑफिस की डिटेल्स भरना है। 

add a place in google map

1) Add Name – इसमे आपको अपने ऑफिस, घर या फिर जिस भी जगह को Add करना है उसका नाम डालना है। 

2) Add Category – इसमे आपको अपने Business की Category डालना है। 

3) Add Address – Address डालने के लिए आपको Update Location On Map पर क्लिक करना है। 

4) Add Hours – इसमें आपको अपने ऑफिस या शॉप का खुलने का Time और Day सेलेक्ट करना है की आपको किस दिन अपने ऑफिस को बंद रखना है और कितने Hours तक आप अपने स्टोर को खोलते है। 

5) Add Phone Number – इसमे आपको अपना फोन डालना है। 

6) Website – अगर आपकी Website है तो आप उसे यँहा पर Add कर सकते है। अगर नही है तो आप इसे छोड़ सकते है। 

7) Add Open Date – इसमे आपको अपने Store की ओपनिंग डेट डालनी है की कब आपने अपने स्टोर को ओपन किया था। अगर याद है तो ठीक है नही तो आप I Don’t Know पर सेलेक्ट करके इसे छोड़ सकते है। 

8) Add Photo – इसमें आपको अपने स्टोर की Photos Add करना है। 

ये सभी डिटेल्स भरने के बाद अब आपको Right Side में सबसे ऊपर ब्लैक Circle में एक Icon दिख रहा होगा उस पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपका Store Google Map में Add हो जायेगा।


Google Map के फायदे 

Google द्वारा प्रदान Google Map एक ऐसी सर्विस है जिसके बहुत सारे फायदे है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए तो अब आप जानेंगे Google Map को इस्तेमाल करने के कौन कौन से फायदे है। 

  1. गूगल मैप आपको गाँव, शहर और कस्बो के बारे में बताता है इसके साथ साथ वँहा के पट्रोल पंप, जनरल स्टोर, Hotels, Restaurant आदि के बारे में भी बताता है। 
  2. इसमें आपको Location Share का भी Option मिलता है जिसकी मदद से आप किसी को भी अपनी Location भेज सकते है। 
  3. Google Map में आपको ड्रिविंग के कई Options मिलते है जैसे Car, Bike, Trains और Cab। इसके अलावा पैदल की सुविधा भी Google Map पर Available है। 
  4. Google Map पर आप अपनी शॉप या Office का पता डाल सकते है। 
  5. Google Map के द्वारा आप घर बैठे बैठे सारे देशों का मैप देख सकते है। 
  6. Google मैप के द्वारा आप Street View देख सकते है। 

Google Map के बारे में Interesting Facts

1) Google Map में Street View में लोगों और गाड़ियों की Privacy की रक्षा के लिए गूगल मैप उनके चेहरे और लाइसेंस प्लेट को धुन्धला कर देता है। 

2) इमारतों के अंदर के Street View लेने के लिए Google ने 8 देशों के हजारों व्यापार मालिक के साथ काम किया है। 

3) 2017 में, Google Map के 1 Billion से ज्यादा Monthly Users हो गए थे। 

4) Google मैप को आप Offline भी इस्तेमाल कर सकते है। 

5) Google Map में आप 3D View भी देख सकते है। 


Google Map पर Street View कैसे देखे 

Google Map पर Street View देखने के लिए आपको सबसे पहले उस जगह को Search करना जिस जगह का आपको Street View देखना है जैसे आपको Gwalior Fort का Street View देखना है तो आपको Gwalior Fort सर्च करना है उसके बाद आपके सामने कुछ ऐसा Interface होगा। 

click photo and look street view in google map

जिसमे आपको Left Side में एक Photo दिख रही होगी जिस पर क्लिक करके आप Gwalior Fort  का Street View देख सकते है। 


Google Map पर Real Time Location कैसे Share करे

क्या आपको पता है की आप Google Map के द्वारा अपने फ्रेंड्स या Relatives को अपनी रियल Time Location Share कर सकते है इसके लिए आपको अपनी Profile पर क्लिक करना है उसके बाद आपके सामने कई सारे Options होंगे। Real Time लोकेशन Share करने के लिए Location Sharing पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको जिस को भी Location Share करना चाहते है आप कर सकते है। 

share real time location in google map

Google Map को Offline कैसे इस्तेमाल करे

ये तो सभी जानते है की Google Map को हम Online ही Use करते है लेकिन बाय चांस अगर आप ऐसी जगह पर पहुँच जाए जंहा पर टॉवर नही आ रहे हो और आपका इंटरनेट नही चल रहा हो। तो आपको आगे का रास्ता पता नही चलेगा और आप प्रॉब्लम में फस सकते है, इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आप गूगल मैप को ऑफलाइन भी Use कर सकते है.

गूगल मैप को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी Profile पर क्लिक करना है जिसमे आपको Offline Maps का Option मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है। 

उसके बाद आपको जिस जगह पर जाना है उस एरिया को सेलेक्ट करके उसे Download कर लेना है ये सब करने के बाद अब आप Google Map को Offline Use करके उस जगह पर पहुँच सकते है। 

Google Map में Incognito Tab ओपन करे 

क्या आपको पता है कि आप जिस प्रकार क्रोम पर Incognito Tap का इस्तेमाल करते हैं उसी प्रकार आप गूगल मैप पर भी Incognito Tap को ओपन कर सकते हैं किसी भी जगह को सर्च करने के लिए। 

जब आप Google Map पर अपनी Gmail Profile पर क्लिक करोगे तो आपको सबसे पहले नंबर पर ही Turn On Incognito Mode का Option मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप Incognito Tap को ओपन कर पाएंगे। 

Incognito Tap ओपन होने के बाद आप Google Map पर कोई भी जगह Search करेंगे तो वो आपकी सर्च हिस्ट्री में नही मिलेगा यानि की Incognito Tap में आप जो सर्च करते है उसकी हिस्ट्री नही बनती है। 

Google Map को Satellite द्वारा कैसे देखे  

जब आप Google मैप पर कुछ भी सर्च करते है तो आपको कुछ ऐसा Icon देखने को मिलता है जैसा की आप स्क्रीन शॉट में देख सकते है। 

इस Icon पर क्लिक करने के बाद आप Google Map को अलग अलग Type से देख सकते है जैसे Default, Satellite और Terrain। इसके अलावा आप Map में Traffic, Street View, Bicycling, 3D, Covid-19 Info और Public Transit के बारे में पता कर सकते है। 


Google Map से Related कुछ सवाल

1) Google Map को कब बनाया गया ? 

गूगल मैप को दो भाइयों (Lars And Jens Rasmussen) ने मिलकर सन् 2004 में बनाया था । 

2) क्या Google Map Accurate जानकारी देता है

नही, गूगल मैप में आपको Accurate Location नही मिलती है बल्कि उससे तोड़े आस पास होती है। 

3) GPS का Full Form क्या है 

GPS का Full Form Global Positioning System है। 


सारांस – 

तो आज की पोस्ट में आपने जाना की Google Map क्या है, Google Map को किसने बनाया, Google Map से रास्ता कैसे पता करे, Google Map को इस्तेमाल करने के फायदे और Google Maps के बारे में  कुछ Interesting Facts।

मुझे उम्मीद है की आपको आज की हमारी ये पोस्ट काफी पसंद आयी होगी। लेकिन अगर आपको फिर भी Google Map में कोई परेशानी हो रही हो तो आप Comments के जरिये हम से पूछ सकते है। 

आपके काम की अन्य की पोस्ट:-

मुझे इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के बारे में सीखना और उसे के बारे में लोगों को बताना बहुत पसंद है। इसके अलावा मुझे Online Money Making Ideas ढुंढना और दुसरो की हेल्प करना अच्छा लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here