🤔Google Search History Kaise Dekhe; गूगल सर्च हिस्ट्री कैसे चेक करते है

जैसा की आप सभी को पता होगा की दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर रोजाना अनेकों चीजें सर्च की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है की गूगल पर हम जो भी चीजे अक्सर सर्च करते है वह सारी चीजे गूगल या गूगल क्रोम के हिस्ट्री सेक्शन में सेव हो जाती है? परंतु सवाल यह है की क्या आप जानते हो की गूगल सर्च हिस्ट्री कैसे चेक करते है? अगर आप नहीं जानते हो की Google Search History Kaise Dekhe तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद होने वाला है।

Google Search History Kaise Dekhe

यह लेख आपके लिए फायदेमंद इसलिए होने वाला है क्योंकि इस लेख के द्वारा हम आपको आज बताने वाले है की Google Search History Kaise Dekhe वो भी बड़ी ही आसानी से। गूगल हिस्ट्री कैसे चेक करते है यह जानना आपके लिए काफी ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि यदि जो कुछ जरूरी चीजे हमारे द्वारा गूगल में सर्च किया होता है तो जरूरत पड़ने पर उन जरूरी जानकारियों को हम हिस्ट्री की मदद से प्राप्त कर सकते है। 

साथ ही यदि कुछ ऐसी चीजे आपने सर्च की है जिसे डिलीट करना जरूरी है तो उसे हिस्ट्री सेक्शन से ही डिलीट किया जा सकता है। अतः हम आपको विस्तार से गूगल सर्च हिस्ट्री कैसे देखें? यह बताने वाले है। इसलिए जरूरी है की आप आखिर तक इस ब्लॉग पोस्ट में हमारे साथ बने रहिए ताकि आपको सारी चीजे अच्छे से समझ में आ सकें। साथ ही लेख में आगे आपको गूगल हिस्ट्री से जुड़े कुछ अन्य सवालों के जवाब भी दिए जायेंगे।

Google Search History Kaise Dekhe?

सामान्य रूप से गूगल सर्च हिस्ट्री देखने के दो तरीके है। पहला तरीका है गूगल की मदद से और दूसरा तरीका है क्रोम ब्राउजर के द्वारा। यहां हम दोनो तरीके के बारे में बात करेंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है की जिस अकाउंट की आप सर्च हिस्ट्री देखना चाहते हो उस ईमेल आईडी से गूगल और क्रोम ब्राउजर में Sign In जरूर कर लें।

A) Google के द्वारा 

गूगल की मदद से गूगल सर्च हिस्ट्री देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करो

Step 1 :– सबसे पहले स्मार्टफोन में गूगल ऐप को ओपन कर लें और यदि आपने ईमेल आईडी से Sign In नही किया है तो कर लें

Step 2 :– इसके बाद दाई तरफ ऊपर दिख रहे प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।

Profile Icon

Step 3 :– प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको Search History का एक विकल्प नजर आयेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

Search History

Step 4 :– जैसे ही आप सर्च हिस्ट्री पर क्लिक करोगे तो आप देख सकोगे की आपने जो भी सर्च किया होगा वो गूगल के सर्च हिस्ट्री सेक्शन में सेव हो चुका होगा।

Search History Section

साथ ही प्रोफाइल आइकॉन पर आपको नीचे एक Recent नाम से विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करके भी आप देख सकते हो की आपने हाल फिलहाल में क्या सर्च किया है।

Recent Searches

इस प्रकार आप गूगल की मदद से बहुत ही आसानी से देख सकते हो की आपने गूगल में क्या–क्या सर्च किया है।

B) Chrome Browser के द्वारा

जिस प्रकार आपको गूगल की मदद से सर्च हिस्ट्री देखने की सुविधा मिलती है ठीक उसी तरह क्रोम ब्राउजर की मदद से भी आप Google Search History देख सकते हो जिसके लिए हमने निम्नलिखित स्टेप्स आपके साथ शेयर किया है।

Step 1 :– सबसे अपने स्मार्टफोन में गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करें। साथ ही अपने ईमेल आईडी की मदद से Sign In कर लें।

Step 2 :– उसके बाद ऊपर नजर आ रहे तीन डॉट वाले आइकॉन पर क्लिक।

Profile Icon

Step 3 :– इसके बाद एक और Pop Up होगा जहां पर नीचे History नाम का एक ऑप्शन नजर आ रहा होगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

History

Step 4 :– आप जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करोगे तो आप देख पाओगे की आपने क्या–क्या गूगल और क्रोम ब्राउजर पर सर्च किया है।

Saving History

अतः इस प्रकार क्रोम ब्राउजर की मदद से आप गूगल हिस्ट्री चेक कर सकते हो।

Saving Google History को On और Off कैसे करें?

आप जानते ही होंगे की गूगल आज के समय में बहुत ही ज्यादा स्मार्ट हो चुका है और ऐसे में एक यूजर चाहे तो गूगल में सर्च हिस्ट्री सेव हो या न हो इसका निर्णय खुद ले सकता हैं। इसके लिए कुछ सेटिंग को On और Off करना होता है। अतः हमने दोनो चीजों को यहां आपके साथ शेयर किया है।

A) History Saving On करने का तरीका

पहले जान लेते है की कैसे गूगल हिस्ट्री को सेव होने के लिए On किया जाता है।

Step 1 :– स्मार्टफोन में गूगल को ओपन कर लें और प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।

Profile Icon

Step 2 :– Search History का विकल्प आपको दिया गया होगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

Search History

Step 3 :– Saving to Web & App Activity वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Web Activity

Step 4 :– उसके बाद अगला पेज ओपन होगा जहां पर Turn On का विकल्प दिया गया होगा।

Turn On

Step 5 :– इसके बाद एक और पेज ओपन होगा जहां नीचे एक बार फिर Turn On का ऑप्शन होगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 

Turn On Saving

Step 6 :– अब आखिर में एक और पेज खुलेगा जहां पर दिए गए Got It आप्शन पर क्लिक करना है तो हिस्ट्री सेव होना शुरू हो जाएगी।

Got It

B) History Saving Off करने का तरीका

अब जान लेते है की History Saving को Off कैसे किया जाता हैं।

Step 1 :– गूगल को ओपन करके प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करना है और Search History वाले विकल्प पर जाना है।

Step 2 :– Saving to Web & App Activity वाले विकल्प मिलेंगे जिसके ऊपर क्लिक करना होगा।

Step 3 :– इसके बाद अगले पेज पर Turn Off का ऑप्शन होगा जिस पर क्लिक करें।

Turn Off Saving

Step 4 :– इस पर क्लिक करते ही अगला पेज सामने आयेगा जहां पर नीचे दिए हुए Pause की विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Paise

Step 5 :– आखिर में एक और पेज खुलेगा जिसमे नीचे दिए गए Got It ऑप्शन पर क्लिक कर देना है गूगल हिस्ट्री सेव होना बंद हो जायेगी।

Got It

उम्मीद है आप समझ गए होंगे की Saving Google History On और Off कैसे किया जाता है?


सारांश 

इस लेख को यदि आपने आखिर तक पढ़ा होगा तो जरूर आपको समझ मे आ गया होगा की Google Search History Kaise Dekhe गूगल और क्रोम ब्राउजर की मदद से। क्योंकि इस आर्टिकल के द्वारा हमने विस्तार से Step By Step शेयर किया है की गूगल हिस्ट्री को किन दो तरीके से आप देख सकते है? इसके साथ हमने यह भी बताया है की गूगल हिस्ट्री को सेव करने के लिए और न करने के लिए क्या किया जाता है?

आखिर में गूगल सर्च हिस्ट्री कैसे चेक करते है के विषय में हमने कुछ सवालों के जवाब भी दिए है। हम उम्मीद करते है की आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आती है तो इसे शेयर जरूर करिएगा। साथ ही ऐसे अन्य जानकारी भरे पोस्ट के लिए इस ब्लॉग पर जरूर आते रहे। आखिर मे आपके कोई सवाल हो तो आप जरूर हमसे पूछ सकते हो कमेंट के द्वारा।

आपके काम की अन्य पोस्ट :–

मैं LogicalDost पर Content Writer हूं। मुझे टेक्नोलॉजी के बारे में नई–नई जानकारियां प्राप्त करना और उसके बारे में सीखना पसंद है। अतः इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी के साथ अपनी जानकारियों को बांटना ही मेरा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here