Nominee क्या होता है Nominee Meaning in Hindi

वर्तमान समय में लगभग सभी व्यक्ति का बैंक में एकाउंट है और शायद आप LIC के Policy Holder भी होंगे, सिर्फ यह ही नहीं आप मे से कई लोग Mutual Fund पर निवेश भी करते होंगे। Bank, LIC, Mutual Fund इन तीनों क्षेत्रों मे Common term है नॉमिनी।

एक व्यक्ति यदि बैंक में Savings Account ओपन करवाने जाता है, तब उस व्यक्ति को दिए गए फॉर्म में नॉमिनी का एक कॉलम रहता है, जहां पर व्यक्ति अपने निर्वाचित कि गए व्यक्ति का नाम नॉमिनी के रूप में लिखता हैं। वैसे ही LIC और म्युचुअल फंड में भी नॉमिनी का विकल्प हमें देखने को मिलता है।

Nominee Kya hai

यदि आप नॉमिनी क्या है के विषय में नहीं जानते तो आपको बता दें कि नॉमिनी है एक ऐसा व्यक्ति जिसे नॉमिनेशन प्रक्रिया के द्वारा Nominate किया जाता है। अब आपके मन में यह सवाल आया होगा कि नॉमिनेशन का मतलब क्या होता है? और नॉमिनी कौन हो सकता है? क्या नॉमिनी को बदला जा सकता है? आदि इन सारे प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए नॉमिनी विषय के बारे में पूरे विस्तार में जानना जरूरी है। इसीलिए आज के इस पोस्ट के दौरान हम नॉमिनी के बारे में पूरी डिटेल में जानकारी देने वाले हैं।

Nominee क्या होता है?

Nominee का अर्थ है एक व्यक्ति जिसे किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा nominate यानी कि मनोनीत किया जाता है। इस विषय को अब हम पूरे विस्तार में बताते है। इसीलिए Bank, LIC दोनों क्षेत्र की useful term के रूप में Nominee क्या है? का वर्णन करना जरूरी है। क्योंकि नॉमिनी यह शब्द दोनों क्षेत्र से ही जुड़े हैं। 

यदि हम Banking term के अनुसार नॉमिनी क्या है? को बर्णन करे तब, यदि किसी बैंक होल्डर का अचानक मृत्यु हो जाता है, तब इस परिस्थिति में बैंक होल्डर के अकाउंट का सभी पैसे उस बैंक होल्डर के द्वारा निश्चित किया गया नॉमिनी का हो जाता है। 

और यदि LIC जीवन बीमा के term के अनुसार नॉमिनी क्या है? को बर्णना की जाए तब, बीमित व्यक्ति के मृत्यु के मामले में लाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति को  नॉमिनी अर्थात नामांकित व्यक्ति कहा जाता है। Bank, LIC इन क्षेत्रों में व्यक्ति अपने माता-पिता, बच्चे, पति-पत्नी को नॉमिनी  बना सकते हैं।


नॉमिनेशन का मतलब क्या होता है?

नॉमिनेशन एक ऐसी सुविधा है जो एक जमा खाता धारक, पॉलिसी होल्डर को किसी व्यक्ति को नामित करने में सक्षम बनाता है। जो मूल जमाकर्ता, या फिर पॉलिसी होल्डर की मृत्य होने पर जमा खाते की आय, निवेश जमा की सामग्री का दावा कर सकता है।


Nominee कोन हो सकता है?

एक व्यक्ति अपने माता पिता, भाई बहिन, बच्चे, पति पत्नी अर्थात परिवार के किसी भी व्यक्ति को या फिर भरोसेमंद मित्र को nominee बना सकता है। nominee आपकी कानूनी वारिश होनी चाहिए। 

अगर आप किसी नाबालिग को nominee बना ते है तब इस परिस्थिति में अकाउंट होल्डर, पॉलिसी होल्डर, आदि व्यक्ति के हाथों नियंत्रण तब तक रहेता है जब तक वो नाबालिग 18 साल का ना हो जाए। 

म्यूच्यूअल फंड या फिर जीवन बीमा में हम नॉमिनी को एक से अधिक भी रख सकते हैं, परंतु वही बैंक अकाउंट में हम केवल एक व्यक्ति को ही नॉमिनी के रूप में रख सकते हैं। 


Nominee के अधिकार

अब तक तो आप लोग जान गए होंगे कि नॉमिनी क्या है? Nominee है एक ऐसा व्यक्ति  जो अकाउंट होल्डर, पॉलिसी होल्डर, आदि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनके जमा पूंजी के हकदार होते है। अब आपके मन में यह सवाल आया होगा कि nominee के क्या क्या अधिकार है? तो चलिए जानते है nominee के अधिकार ।

  • भारतीय कानून के अनुसार, संपत्ति के कानूनी मालिक की अगर दुर्भाग्यपूर्ण से मृत्यु हो जाए। तब इस परिस्थिति में nominee के पास लेनदेन को सुविधाजनक बनाने का अधिकार राहेता है।
  • बैंकिंग क्षेत्र में अकाउंट होल्डर के मृत्यु के बाद नामांकित व्यक्ति अकाउंट में जितनी भी जमा पूंजी है उसका हकदार होता है।
  • कानून के अनुसार यदि Nominee के पास में प्रॉपर्टी के वसीयत है, तभी जाकर वह अकेला मालिक कहला सकता है।  

Nominee की जरूरत कहा कहा होती है

इस पोस्ट में पहले ही बताया गया है कि Nominee बैंक, LIC, mutual fund इन सभी क्षेत्रों में जरूरत होता है। तो चलिए इन सारे क्षेत्र के अनुसार नॉमिनी की जरूरत जानते हैं।

  • जीवन बीमा- जीवन बीमा की पॉलिसी लेने वक्त पॉलिसी होल्डर को नॉमिनी को सुनिश्चित करना होता है। इस परिस्थिति में पॉलिसी होल्डर अपने माता पिता, बच्चे, पति पत्नी में से किसी को भी नॉमिनी बना सकता है। जीवन बीमा के क्षेत्र में नॉमिनी को पॉलिसी होल्डर की legal वारिश होना आवश्यक है। यहां आप एक से ज्यादा  व्यक्ति को नॉमिनी बना सकते हैं।
  • Bank- Bank में खाता खोलने वक़्त  अकाउंट होल्डर को Nominee बनाना पड़ता है। इस परिस्थिति में account holder  अपने माता पिता, पति पत्नी, भाई बहन, या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति को भी nominee बना सकता है। बैंक अकाउंट open करते समय नॉमिनी निर्वाचन करने वक्त यह ज़रूरी नहीं है nominee उस व्यक्ति का कानूनी वारिश हो। अगर बैंक में किसी व्यक्ति का जॉइंट अकाउंट है तो इस विषय में दोनों व्यक्ति में से अगर किसी एक व्यक्ति का मौत हो जाए तो अकाउंट के दूसरे होल्डर पैसे का हकदार होता है उसके बाद nominee।
  • म्यूच्यूअल फंड शेयर आदि – म्यूच्यूअल फंड के विषय में व्यक्ति एक से ज्यादा नॉमिनी बना सकता है। अगर फंड होल्डर चाहे तो नॉमिनी में शेयर भी बांट सकता हैं। अगर दोनों नॉमिनी में से किसी एक नॉमिनी को ज्यादा हिस्सा देना चाहते हैं, तो उस विषय को फॉर्म में उल्लेख करना ज़रूरी है।

Relationship With Nominee Meaning In Hindi

Relationship with nominee का मतलब है नामांकित व्यक्ति के साथ संबंध। नॉमिनी एक व्यक्ति के द्वारा निर्वाचित की जाती है, अर्थात अकाउंट होल्डर, फंड होल्डर, पॉलिसी होल्डर आदि बैंक, म्यूच्यूअल फंड, जीवन बीमा क्षेत्रों में नॉमिनी को निर्वाचित करते हैं। और नॉमिनी के साथ आवश्यक रूप में उस व्यक्ति का संबध रहना जरूरी है। जैसे वह व्यक्ति अपने माता पिता, भाई बहन, पति पत्नी या फिर किसी भरोसेमंद मित्र को अपनी नॉमिनी बना सकता है।

क्या Nominee को बदला जा सकता है?

नॉमिनी को किसी भी क्षेत्र में किसी भी वक्त हटाया या जोड़ा जा सकता है। इसके लिए कोई भी कारण पेश करने की जरूरत नहीं होती। यह account holder के ऊपर निर्भर करता है। आप नाबालिग को भी नॉमिनी नियुक्त कर सकते हैं। यदि किसी नाबालिग को नामांकित के रूप में नियुक्त किया जाता है, तो इस परिस्थिति में नाबालिग के अभिभावक के विवरण का भी उल्लेख करना अनिवार्य है।


सारांश

आज के इस पोस्ट पर हमने Nominee के बारे में पूरे विस्तार में बताया है। हमें उम्मीद है आज के इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़कर आप जरूर जान गए होंगे कि Nominee क्या है? Nomination का मतलब क्या होता है? Nominee के अधिकार।

आज के इस पोस्ट को पढ़कर अगर आपके मन में Nominee संबंधित कोई सवाल आए तो आप बेजिजक नीचे कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। और यदि आपको लगे की आज का ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी है तब आप हमारे ब्लॉग के दूसरे पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

आपके काम की अन्य पोस्ट:-

लॉजिकलदोस्त टीम, LogicalDost प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों का समूह है ये समूह अलग अलग विषयों पर अच्छे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से लोगों को इंटरनेट व टेक्नोलॉजी के बारे मे जानकारी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here