User ID क्या है; यूजर आईडी कैसे बनाए; Password क्या है कैसे बनाए

आप और हम अपने दैनिक जीवन में कई सारी ऑनलाइन एक्टिविटी करते है। और ज्यादातर ऑनलाइन एक्टिविटी को करने के लिए हम किसी न किसी एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर या फिर वेबसाइट का इस्तेमाल करते है और इनमे लॉग इन या रजिस्ट्रेशन करते समय आपको User ID और Password ये दो महत्वपूर्ण चीजों की जरूरत सामान्य रूप से पड़ती होगी। पर क्या कभी आपने यह जानने का प्रयास किया की आखिर यह User ID और Password क्या है?

User id kya hai

आजकल यूजर आईडी और पासवर्ड की जररूत हमे लगभग हर एक ऑनलाइन वेबसाइट या एप्लीकेशन पर पड़ती है पर बहुत ही कम लोग होंगे जिनको यह जानकारी होंगी की यूजर आईडी और पासवर्ड होते क्या है? और इन दोनो के फायदे क्या होते है? लेकिन हम यूजर आईडी और पासवर्ड के बारे मे पूर्ण जानकारी देंगे इस लेख के माध्यम से।

हम आपको इस लेख के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ यह भी जानकारी देंगे की यूजर आईडी और पासवर्ड कैसे बनाए जाते है? और दोनो को बनाने के लिए जरूरी चीजे कौन–कौन सी है? अगर आप सच में इन दोनो terms के बारे में जानना चाहते हो तो इस लेख में आखिर तक जरूर बने रहिएगा। चलिए फिर User ID और Password के विषय मे एक एक करके जानते हैं।

User ID क्या होता है?

User ID किसी भी वेबसाइट, सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करते समय अपनी पहचान बताने के लिए उपयोग की जाने वाली एक यूनिक एड्रेस होता है। एक यूजर आईडी किसी भी व्यक्ति के लिए एक पहचान पत्र यानी की ऑनलाइन आइडेंटिटी कार्ड के रूप में काम करती है जिन भी ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हो उनके लिए।

इससे उस ऑनलाइन प्लेटफार्म को यह पता चल जाता है की आपने पहले भी उनकी सेवाओं का इस्तेमाल किया है और आपका अकाउंट भी बना हुआ है। आप अपने ईमेल, नाम, फोन नंबर आदि को यूजर आईडी के रुप में इस्तेमाल कर सकते हो और कस्टम यूजर आईडी भी बना सकते हो। पर एक बार का ध्यान आपको रखना है की की भी दो व्यक्तियों का यूजर आईडी एक जैसा नही हो सकता है। सभी का यूजर आईडी सभी अलग अलग होता है इसलिए इसे यूनिक कहते हैं।

यूजर आईडी के फायदे क्या है इसे क्यू इस्तेमाल किया जाता है?

यूजर आईडी के बहुत से फायदे होते है और आपको इनकी जानकारी जरुर होनी चाहिए। एक यूजर आईडी के जो भी मुख्य लाभ होते है उनके बारे मे हमने लेख में नीचे दी है। इस पर एक नजर जरूर डाले।

  • किसी भी वेबसाइट, सॉफ्टवेयर या फिर एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक बार ही यूजर आईडी बनानी पड़ती है।
  • कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के यूजर आईडी को कॉपी नहीं कर सकता है क्योंकि हर एक इंटरनेट यूजर्स का यूजर आईडी अलग होता है जिसकी वजह से इसे यूनिक कहा जाता है।
  • यूजर आईडी द्वारा किसी भी ऑनलाइन पोर्टल में log in करना आसान होता हैं।
  • Back Up लेने के लिए आप यूजर आईडी का इस्तेमाल कर सकते हो यदि आप कोई online काम रहे हो तो।
  • आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए यूजर आईडी का ही सहारा लेना पड़ता है।
  • यूजर आईडी बनाने के किसी तरह का कोई नियम नहीं होता है। आप बस कुछ सिंपल से स्टेप्स से यूजर आईडी बना सकते हो।

User ID कैसे बनाएं ; User ID Kaise Banaye?

यूजर आईडी क्या है यह तो आपने जान लिया पर आपको पता है की यूजर आईडी कैसे बनाते है। काफी सारे लोग है जो नही जानते होंगे की आखिर यूजर आईडी कैसे बनाया जाता है। पर आपको हम बताना चाहेंगे की यूजर आईडी बनाना कोई बड़ी बात नही है। यूजर आईडी बनाने के आपको बस उस एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर या वेबसाइट में दिए निर्देशों को ध्यान में रखना पड़ता है।

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आप जान सकते है की एक मजबूत पासवर्ड कैसे बनाए और मजबूत पासवर्ड बनाना क्यू जरूरी है।

यूजर आईडी बनाना चाहते हो तो आपको पहले तो उस प्लेटफार्म sign up पेज पर जाना है। यहां पर आपसे आपका फोन नंबर, नाम और ईमेल पूछा जायेगा जो आपको भरनी है। इनकी जरूरत इसलिए पड़ती है ताकि आपकी यूजर आईडी unique बने। उसके बाद या तो आपको खुद अपना यूजर आईडी बनाना होगा या आपको खुद एक यूजर आईडी जेनरेट करके प्रदान किया जाएगा।

अगर आप कोई कस्टम यूजर आईडी भरते हो और वो उपलब्ध न हो तो आपको unavailable बता दिया जाएगा। हो सकता है आपके फोन पर SMS या इमेल के द्वारा confirmation code या OTP भेजा जायेगा। इसके बाद sign in पर क्लिक करते ही आपकी यूजर आईडी बन जायेगी।


Password क्या होता है?

रोजाना हम अपने स्मार्टफोन में, कंप्यूटर में या किसी अन्य डिवाइस में अपने व्यक्तिगत फोटो, फाइल्स, डाटा, रिकॉर्ड या किसी जानकारी को जब किसी एप्लीकेशन में हाइड करते है या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट में log in करते है तो हम “Passoword” का इस्तेमाल करते है। लेकिन आपने कभी सोचने का प्रयास किया की आखिर ये पासवर्ड होता क्या है और हिंदी में password को क्या बोलते है? चलिए इस बारे में भी हम आपको जानकारी देते है।

पासवर्ड एक प्रकार का गुप्त शब्द होता है जो अंकों, अक्षरों, विशेष चिन्हों आदि को मिलाकर बनता है और जिसका इस्तेमाल हम व्यक्तिगत जानकारी और चीजों को छुपाने के लिए करते है। साथ ही यदि आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हो तो भी पासवर्ड का इस्तेमाल यूजर आईडी यानी की user identification के रूप में किया जाता है।

पासवर्ड अकेला ही काम का नही है। पासवर्ड को यूजर नेम और यूजर आईडी के साथ इस्तेमाल किया जाता है। एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सामान्य रूप से 8 से 16 कैरेक्टर का हो सकता है। किसी भी यूजर के लिए जरूरी है की वजह एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाए ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपके व्यक्तिगत चीजों को एक्सेस न कर सके।


User ID और Password के बारे मे आपके सवाल जवाब

1. पासवर्ड का हिंदी में क्या मतलब होता है?

हिन्दी भाषा में पासवर्ड को कई सारे नामों से जाना जाता है जैसे की गुप्त शब्द, कूटशब्द, कुंजिका आदि कहा जाता हैं। गुप्त शब्द और कूटशब्द का अर्थ होता है जिनके बारे के केवल आपको जानकारी को किसी अन्य को नही।

2. पासवर्ड में क्या लिखा जाता है?

पासवर्ड बनाते समय उसमे किसी व्यक्ति, वस्तु और स्थान का नाम, कोई संख्या, कोई चिन्ह या कोई अक्षर आदि लिखा जाता है। पर कभी भी पासवर्ड में हो सके तो अपनी पर्सनल डिटेल्स न लिखे। इससे कोई भी आपका पासवर्ड आसानी से पता कर सकता है या आपका फोन हैक और व्यक्ति चीजे हैक हो सकती हैं।

3. कन्फर्म पासवर्ड का क्या मतलब होता है?

कन्फर्म पासवर्ड का अर्थ होता है की जब आप अपना पासवर्ड बनाते हो तो आपने दो बार पासवर्ड को enter करके जांच लिया है की वह सही है। सामान्य शब्द में कन्फर्म पासवर्ड को आप पुष्टि हो चुकी पासवर्ड कह सकते हो।

4. Enter Password को हिंदी मे क्या कहते है?

जब भी आप कोई सोशल मीडिया एप्लीकेशन या किसी अकाउंट में log in करते हो तो आपको वहां पर enter password लिखा हुआ दिखाई होता है। Enter Password का हिंदी में अर्थ होता है की पासवर्ड डालिए। इस समय आप वही पासवर्ड का इस्तेमाल करे जो अकाउंट से जुड़ा हुआ है।

5. Current Password को हिंदी में क्या कहते है?

आप जब भी अपने इमेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य किसी भी अकाउंट या सोशल प्लेटफार्म का पासवर्ड बदलते हो तो आपको वहां पर enter your current password का विकल्प दिखाई जरूर देता होगा। यहां पर current password का अर्थ है की आपने हाल ही में कौन सा पासवर्ड इस्तेमाल किया है या बनाया है अकाउंट से संबधित उसे भरिए।

6. New Password का क्या मतलब है?

पासवार्ड को बदलते समय आपको अक्सर enter your new password का ऑप्शन देखने को जरूर मिलता होगा। हिन्दी मे new password का अर्थ है की अपने अकाउंट के लिए एक नया पासवर्ड बनाइए जिससे आप अपने अकाउंट में log in कर सको।

7. Retype Password क्या होता है?

कई बार ऐसा होता है की जब आप पहली बार पासवर्ड एंटर करते हो या पासवर्ड गलत हो जाता है तो आपको re-type password देखने को मिलता है। Retype Password का मतलब होता है की आपने जो पासवर्ड डाला है उसको एक बार और डालिए।

8. पासवर्ड भूल गए कैसे पता करें?

यदि आप आप किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या किसी अन्य अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हो तो आप वहां पर दिए गए forget password के विकल्प पर क्लिक करके और अपने इमेल या फोन को डालके नया पासवर्ड बना सकते हो।

9. यूजर आईडी में क्या लिखना पड़ता है?

यूजर आईडी को बनाते समय आपको अपना पूरा नाम, फोन नंबर, इमेल आईडी आदि चीजे लिखनी पड़ती है।

10. यूज़र आईडी कैसे पता करें?

यदि आपको किसी कारण से अपनी यूजर आईडी पता नही है या फिर आप भूल गए हो तो आप जिस account में log in करना चाहते हो उसके लोग इन पेज पर जाके forget User ID से अपनें यूजर आईडी को पता कर सकते हो।

11. यूजर क्या होता है?

यूजर वह व्यक्ति होता है जो किसी भी ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल इच्छानुसार करता है जिसके लिए उसे यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान की जाती है।

सारांश

User ID और Password क्या है आप अब अच्छे से जरूर समझ गए होंगे इस लेख को पढ़ने के बाद। इस लेख में आपको हमने काफी विस्तार से यूजर आईडी और पासवर्ड के विषय में जानकारी दी है और उनके महत्व के बारे में भी समझाया है। हम उम्मीद करते है की इस लेख से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के संबंध में काफी कुछ सीखने को मिला होगा। अतः आज का यह लेख यही समाप्त होता है। अगर आपके कोई प्रश्न या सुझाव हो तो आप जरूर हमसे संपर्क करिएगा।

आपके काम की अन्य पोस्ट:-

लॉजिकलदोस्त टीम, LogicalDost प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों का समूह है ये समूह अलग अलग विषयों पर अच्छे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से लोगों को इंटरनेट व टेक्नोलॉजी के बारे मे जानकारी देता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here