Wikipedia क्या है: इसका कैसे इस्तेमाल करें: अकाउंट कैसे बनाए

0

आप ने अकसर Google पर Wikipedia की Website को देखा होगा। क्या आप जानते हैं Wikipedia क्या है, और आप किस प्रकार से इसका Use कर सकते है। आज की पोस्ट में हम विस्तार से Wikipedia के बारे में जानेंगे। 

Wikipedia क्या है: इसका कैसे इस्तेमाल करें

जब भी आप Google पर कोई Topic या किसी Celebrity के बारे में Search करते है, तो आपको Wikipedia की Post दिखती होगी जिसमे आपको पूरी जानकारी मिल जायेगी जोकि पूरी तरह Trusted होती है।

कई लोगो से आपने Wikipedia के बारे ने सुना होगा, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हे Wikipedia के बारे में ज्यादा कुछ पता नही होता है, कि Wikipedia को किसने बनाया था? Wikipedia पर Account कैसे बनाएं आदि। आज की इस पोस्ट में हम इसी के बारे ने विस्तार से जानेंगे।

Wikipedia के बहुत से फायदे भी है, इस पोस्ट मे हम आपको Wikipedia के बारे में ऐसे Facts बताएंगे जिनके बारे में शायद ही आपने कभी पढ़ा या सुना होगा, तो चलिए पहले जान लेते है कि Wikipedia क्या है?

Wikipedia क्या है

Wikipedia एक Non -Commercial तथा Free Encyclopedia है। Wikipedia शब्द को हम ध्यान से देखे तो या दो शब्दों से मिलकर बना है। Wiki तथा Encyclopedia यहां Wiki का अर्थ है वेबसाइट और Encyclopedia का अर्थ है ज्ञान का भंडार। Wikipedia में आप Free में बहुत सारे Articles पढ़ सकते है, और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Wikipedia एक Multi Language Website है अर्थात इसपर बहुत सी भाषायो लगभग 300 से अधिक Language में Article उपलब्ध है। Wikipedia पर 13 मिलियन से अधिक Article उपलब्ध है, जिनमे से 5 मिलियन से अधिक English भाषा में लिखे गए है। 

Wikipedia Internet पर उपलब्ध सबसे बड़ा जानकारी पोर्टल है, जिसपर आप Free में छोटी से छोटी जानकारी पर Article पढ़ सकते हैं। 

बहुत सारे लोगो का सवाल होता है कि Wikipedia को किसने बनाया था तथा Wikipedia को कब बनाया गया था? तो हम आपको बता दे कि Wikipedia को 15 जनवरी, 2001 में Jimmy Wales एवं Larry Sanger द्वारा शुरु किया गया था। 

Wikipedia पर Article कौन लिखता है यह अकसर बहुत सारे लोगो को पता नहीं होता है, अगर आपको भी यह नहीं पता है तो हम आपको बता दे की विकिपीडिया पर Article हम और आप जैसे लोग ही लिखते है।

आप दूसरे द्वारा लिखे गए Article को Edit भी कर सकते हैं। जब आप Wikipedia पर Article लिखते है तो आपको पूरा Reference देना होता हैं कि आपने इसे कहा़ से लिखा है, और फिर Wikipedia की Moderation Team उसे Check करती है उसके बाद उसे Publish किया जाता है। 


Wikipedia इस्तेमाल कैसे करें

Wikipedia का Use करना काफी आसान है आप इसे Website या App के माध्यम से अपने मोबाइल में चला सकते है। Wikipedia पर आप जिस भी Topic के बारे में पढ़ना चाहते है उसे Wikipedia के Search Bar में Search करके पढ़ सकते हैं। 

Wikipedia Website

अगर आप Wikipedia की Website पर जाना चाहते है और किसी टॉपिक के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने Browser में Wikipedia को सर्च कर सकते है या फिर यहां क्लिक करके आप Direct Wikipedia की Official Website पर पहुंच सकते हैं। 

Wikipedia Mobile App

Wikipedia द्वारा Mobile App भी बनाया गया है, जिसे आप Download करके Wikipedia के सारे Article पढ़ सकते हैं। आप इस App को Play Store पर Search करके Download कर सकते है या फिर आप यहां क्लिक करके भी इसे Download कर सकते हैं। 

जब आप Wikipedia की Website /App पर कोई Article पढ़ेंगे तो आपको इस पर कुछ ऑप्शन भी मिलेंगे 

  • Search Bar पर क्लिक करके आप जिस भी Topic के बारे में पढ़ना चाहते हैं उसे Search कर सकते हैं।
  • Pen के Icon पर क्लिक करके आप इस Article को Edit भी कर सकते हैं।
wikipedia artical edit kaise kare

Wikipedia पैसे कैसे कमाता है

जैसा की हमने बताया कि Wikipedia Free Platform है यह आपसे किसी भी प्रकार से पैसे नहीं लेता है, और न ही इस पर Ads आते है तो फिर आप सोच रहे होगे कि Wikipedia पैसे कैसे कमाता है? चूंकि Wikipedia एक Non-Profitable आर्गेनाइजेशन है। Wikipedia को लाखो लोगो द्वारा Donation दिया जाता है जिससे वह अपना खर्चा चलाता है। 

Wikipedia पूरी तरह से अपने Donation पर निर्भर है, इस पर Article लिखने वाले ओर Edit करने वाले लोगो को भी कोई पैसा नहीं मिलता है। यह सब फ्री में काम करते है। हालांकि कुछ कर्मचारियों व राइटर को भुगतान किया जाता है, Wikimedia Foundation हर साल इसके लिए Donation Collect करते है जोकि इसके Domain, Hosting और सिक्योरिटी आदि पर खर्च होते है।


Wikipedia Use करने के फायदे

Free Knowledge

Wikipedia एक मात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जो इतना सारा Knowledgeable Content बिल्कुल Free में Provide करता है। कई प्लेटफॉर्म है जो पैसे लेकर भी आपको इतनी सारी जानकारी नहीं देते होगे जितनी आप Wikipedia पर पढ़ सकते है। 

Multiple Languages

जैसा ही हमने आपको बताया Wikipedia 300 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। आप अपनी Regional Language में भी Wikipedia को पढ़ सकते है। 

Trusted

Wikipedia पूरी तरह से Trusted है, जब भी आप Wikipedia पढ़ेंगे तो आपको हर एक जानकारी का Reference मिलेगा की वह कहा़ से ली गई है। Wikipedia के Article में आपको Reference का एक अलग से सेक्शन मिलता है जहा आप सभी Reference को जांच कर सकते है। 

Editable

Wikipedia पढ़ते समय अगर आपको लगता है कि इस Topic के बारे में Wiki पर नही लिखा है या कम लिखा है तो आप इसे Edit भी कर सकते हैं और आपको जो जानकारी है उसे लिख सकते है। 

Update

Wikipedia पर सभी जानकारी Update होती रहती है, लाखो लोग रोज Wikipedia पर आते है जिनमे से कई लोग Articles में नई नई जानकारी भी Add करते रहते है जिससे आपको Wikipedia पर ताजा जानकारी मिलती रहती है। 


Wikipedia पर Account कैसे बनाएं

अगर आप भी Wikipedia पर Article लिखना चाहते है और जानकारी Share करने में अपना योगदान करना चाहते है उसके लिए आपको Wikipedia पर अपना Account बनाना होगा। बहुत सारे लोगो का सवाल रहता है कि Wikipedia पर Account कैसे बनाएं? Wikipedia पर Account बनाना काफी आसान है बस कुछ ही Steps को Follow करके आप Wikipedia पर Account बना सकते है। 

1)सबसे पहले आपको अपने Browser में Create Wikipedia Account सर्च करना है, और Sign Up Page पर पहुंच जाना है, या फिर आप यहां क्लिक करके डायरेक्ट Wikipedia के Account Create करने वाले Page पर पहुंच सकते हैं। 

2)Link पर क्लिक करने के बाद आप एक Wiki के एक Page पर पहुंच जायेगे जहां आपको Create An Account Now पर क्लिक करना है। 

wikipedia par account kaise banaye

3) क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुलेगा यहां पर आपको अपनी सारी Details Fill करनी होगी, और एक अच्छा सा Password Set कर लेना है। 

wikipedia account details fill kaise kare
  • सबसे पहले Box में आपको अपना एक यूनिक Username लिखना है।
  • दूसरे और तीसरे में जो आप Password रखना चाहते हैं, वह Password लिखना है।
  • 4th नंबर में बॉक्स में आपको अपना Gmail ID डालनी है।
  • उसके बाद आपको काले कलर के कुछ बड़े बड़े अक्षर दिख रहे होगे इसे Captcha Code करते है इन्हे आपको सबसे नीचे वाले बॉक्स में लिख देना है।
  • सब कुछ Fill करने के बाद आपको Create Your Account पर क्लिक कर देना है।

4) क्लिक करते ही आपका Account Wikipedia पर बन जायेगा। Confirm पर क्लिक करके आप अपने Gmail को Verify कर सकते हैं और अपने Account का Setup Complete कर ले।

wikipedia account confirm

5) यहां आप अपने Account के Homepage में आ जायेगे, जहां से आप Article को Edit कर सकते हैं। देख सकते है कि आपके Edit किए हुए Article पर कितने लोगो ने Visit किया है। 

इस प्रकार आप कुछ ही स्टेप को फॉलो करके Wikipedia पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।


Wikipedia पर आर्टिकल कैसे लिखे

Wikipedia पर Article लिखने या Edit करने के लिए आपको सबसे पहले Wikipedia को अपना Account बनाना होगा। ऊपर बताए गए Steps को Follow करके आप Wikipedia पर अपना Account बना सकते हैं। अगर आपका Wikipedia पर Account नही है फिर भी आप इसे Edit कर पाएंगे। अगर आप सोच रहे है कि विकिपिडिया पर आर्टिकल लिखर आप पैसे कमा सकते है तो ऐसा नहीं है क्युकी विकिपिडिया आर्टिकल लिखने के कोई पैसे नहीं देता है।

1.सबसे पहले आपको यहां क्लिक करके Hindi Page पर पहुंच जाना है अब आप जो भी Topic के बारे में लिखना चाहते है उसको Search Bar में Search करे।

2.अगर Search Result में आपको वह Topic नही मिलता है तो आपको कुछ ऐसा दिख रहा होगा।

wikipedia par article kaise likhe

3. इसके ऊपर क्लिक करके आप New Article बना सकते हो।

4. क्लिक करते ही आपके सामने Article लिखने का Dashboard खुल जायेगा। यहां आप अपना Article लिख सकते हैं।

5. Article लिखने के बाद आपको आपको “पृष्ठ प्रकाशित करे” पर क्लिक करना है।

6. क्लिक करने के बाद अगर आपने सारांश नही लिखा होगा तो वो लिखने का बॉक्स आयेगा वहा आप पूरे Article का सार लिख दे।

wikipedia article writing dashboard

7. अब आपके सामने Captcha Code आएगा उसे फिल करे और Article को Publish कर दे।

wikipedia captcha code fill

ध्यान रखे अगर आप यह Article Publish करना चाहते है तो पूरा आर्टिकल देवनागिरी में लिखा होना चाहिए। इस प्रकार आप अपना Article Wikipedia पर लिख सकते हैं।


Wikipedia के बारे में आपके सवाल

1. क्या Wikipedia को सरकार द्वारा चलाया जाता है?

जी नहीं, विकिपीडिया एक Non Profit संगठन है, जिसे विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा संचालित किया जाता है। यह फाउण्डेशन सरकार से किसी प्रकार का कोई Donation प्राप्त नहीं करता है।

2. क्या Wikipedia पर Article लिखने के लिए सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है?

जी नहीं, Wikipedia पर Article लिखने के लिए पूरी जानकारी होना आवश्यक नही है, आपको जितनी जानकारी है आप उतनी लिख सकते है। समय समय पर आप और हम जैसे लोगो द्वारा उसे Edit कर दिया जाता है।

3. विकिपीडिया किन-किन भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है?

Wikipedia बहुत सी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है जैसे: पंजाबी, असमी, उड़िया, मराठी, तमिल, मलयालम, तेलगु आदि।

4. Wikipedia को हिंदी में कब लिखा गया?

जुलाई 2003 से Wikipedia पर हिंदी भाषा में भी Article लिखे जाने लगे। अभी तक Wikipedia पर 1,51,905 से अधिक Article Hindi में लिखे जा चुके है।


सारांश

Wikipedia एक Free Education प्लेटफॉर्म है जहा से आप सभी प्रकार की जानकारी फ्री में ले सकते है। आज की पोस्ट में हमने Wikipedia और उसके लाभ के बारे में विस्तार से जाना, Wikipedia के बारे में आपके जो भी सवाल है आप कॉमेंट में पूछ सकते है और यह भी बताएं की आपको यह जानकारी कैसी लगी। 


आपके काम की अन्य पोस्ट:

LogicalDost पर बतौर Editor काम कर रहे Aman Mehra को Blogging, Content Writing का काफी अनुभव है। Aman को टेक, मनी मेकिंग आइडियाज तथा Social Media की अच्छी समझ है। Aman को नई चीजों के बारे में जानना/सीखना तथा लोगो से जानकारी साझा करना बहुत पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here